लखनऊ से अयोध्या कैसे जाएं- यह है बेस्ट तरीका

लखनऊ से अयोध्या की दूरी, समय और पूरी यात्रा जानकारी

यदि आप भी अयोध्या के पावन यात्रा की योजना बना रहे हैं और अपने मध्य मार्ग यानी लखनऊ से अयोध्या कैसे जाएं इस बारे में आगे की जानकारी चाहते हैं तो हम आगे जानेंगे कि लखनऊ से आप अयोध्या किन किन तरीको से पहुंच सकते हैं ओर कौन सा साधन सबसे तेज हैं, आपको लखनऊ से अयोध्या जाने में कितना समय लगेगा और कौन सा मार्ग आपके हिसाब से सबसे बढ़िया और सबसे जल्दी आपको अयोध्या पहुंचा देगा |

लखनऊ से अयोध्या का महत्त्व | Importance of the Journey

लखनऊ से अयोध्या कैसे जाएं


यह सफर केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि एक अनभूत अनुभव है जो हमें भारतीय सांस्कृतिक धारा के साथ मिलता है। अयोध्या का महत्व रामायण के समय से है और यह स्थान हिन्दू धर्म के एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। भगवान् श्री राम लाला के दर्शन के अभिलाषी तो हर देशवासी है ओर लखनऊ से अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा का एक अलग अनुभव होगा | एक नजर लखनऊ से अयोध्या के मैप पर :-

lucknow to ayodhya road rout map

लखनऊ से अयोध्या यात्रा | Historical and Cultural Significance

लखनऊ से अयोध्या का सफर करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धारोहर का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। अयोध्या ने भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसके सजीव इतिहास को जानकर इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना देता है। इसका सबसे बड़ा जीवंत उदाहरण भगवान श्री राम के दर्शन की अभिलाषा जो आप लखनऊ शहर से लेकर चलेंगे और यह अभिलाषा आपको ओर भी उत्साहित करेगी जो की अयोध्या पहुँच कर ही पूरी होगी |

लखनऊ और अयोध्या के बीच की दूरी | Lucknow to Ayodhya distance by road

लखनऊ और अयोध्या के बीच सड़क की दूरी: लखनऊ और अयोध्या के बीच सड़क की दूरी लगभग 135 किमी है। यह दूरी कार द्वारा लगभग 2 घंटे और 50 मिनट में आराम से तय की जा सकती है, जो सुविधा और रोमांच का मिश्रण चाहते है उनके लिये सड़क यात्रा का यह विकल्प अच्छा है ।

लखनऊ और अयोध्या के बीच हवाई दूरी: इन दोनों शहरों के बीच हवाई दूरी लगभग 124 किमी है, हालाँकि अभी इन दोनों शहरो के बीच कोई सेवा नहीं है |

लखनऊ और अयोध्या के बीच ट्रेन की दूरी :- ट्रेन द्वारा लखनऊ से अयोध्या तक की दूरी 128 कि.मी. है ओर लखनऊ से अयोध्या तक ट्रेन द्वारा लिया गया न्यूनतम समय 1घंटे 59 मिनट है।

लखनऊ और अयोध्या के बीच यात्रा की तैयारी | Planning the Journey

अगर आखिर में आपने अयोध्या की पावन धरती की यात्रा की योजना बना ही ली है तो आप यह भी योजना बना चुके होंगे कि आप लखनऊ शहर किस प्रकार पहुंचेंगे | शायद आप अपनी गाड़ी से अपने शहर से लखनऊ पहुंचेंगे या ट्रेन के माध्यम से लखनऊ स्टेशन पर उतरेंगे या फिर हवाई मार्ग से लखनऊ हवाई अड्डे पर आप उतर रहे हैं |

अब आपको यह निर्णय करना है कि आप लखनऊ से किस प्रकार जल्दी से जल्दी अयोध्या पहुंचे | आगे की यात्रा अब आपके द्वारा चुने गए साधन पर निर्भर करेगी, हम यहां पर आपको बताएंगे कि लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के लिए आपके पास क्या-क्या मुख्य साधन है और हम इन सभी साधनों के बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप अपने बजट समय और सुविधा के अनुसार सर्वोत्तम साधन का चुनाव कर सके

लखनऊ से अयोध्या कैसे जाएं| Choosing the Right Mode of Transportation

Train Options- लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेन

लखनऊ से अयोध्या की यात्रा के लिए ट्रेन एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है। लखनऊ से अयोध्या की यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं जो यात्रा को सुखद बना देती हैं। लखनऊ से अयोध्या के बीच 30 से अधिक ट्रेनें उपलब्ध है जो की कम से कम 2 घंटे में आपको लखनऊ से अयोध्या आराम से पहुंचा देगी |

यहां हम लगभग सभी लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों का विवरण दे रहे हैं आप अपनी सुविधा अनुसार इनमें से किसी भी लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेन का भी चयन कर सकते हैं | हालांकि हमारी सलाह यही रहेगी कि आप इनमें से जिस भी ट्रेन का चुनाव करें उसकी टिकट लखनऊ पहुंचने से पहले ही एडवांस में बुक करा कर रख ले और लखनऊ पहुंचने की अपनी यात्रा उसी के अनुसार प्लान करें ताकि आप यहां से ट्रेन के माध्यम से आसानी से अयोध्या समय पर पहुंच सके|

यहां हम लखनऊ रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं जिसका अर्थ है लखनऊ जंक्शन (Lucknow Junction) , लखनऊ जंक्शन से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत ट्रेन है जो 1 घंटे 58 मिनट में आपको लखनऊ से अयोध्या पहुंचा देगी |

लखनऊ से अयोध्या के लिए ट्रेन सभी ट्रेन :-




लखनऊ से अयोध्या का ट्रेन नंबर क्या है?

लखनऊ से अयोध्या के लिए लगभग 30 से अधिक ट्रेनें हैं जिनका नाम और नंबर इस प्रकार से है:-

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
15934 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
9465 अहमदाबाद दरभंगा हमसफ़र स्पेशल
15026 आनंद विहार टर्मिनल मऊ एक्सप्रेस
19615 उदयपुर सिटी कामख्या स्पेशल
14222 कानपुर अनवरगंज फैजाबाद एक्सप्रेस
15667 कामाख्या एक्स्प्रेस
12226 कैफियत एक्स्प्रेस
13238 कोटा पटना एक्सप्रेस
13308 गंगा सत्लज एक्सप्रेस
15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस
15635 गुवाहाटी एक्सप्रेस
18104 जलियावाला बाग़ एक्सप्रेस
14206 दिल्ली फ़ैज़ाबाद एक्स्प्रेस
13010 दून एक्सप्रेस
13484 फरक्का एक्स्प्रेस
15084 फर्रुखाबाद छपरा स्पेशल
14236 बरेली वाराणसी एक्स्प्रेस
15623 भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस
14854 मरुधर एक्सप्रेस
15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस
19321 राजेन्द्रनगर एक्स्प्रेस
15054 लखनऊ छपरा एक्सप्रेस
4204 लखनऊ फैजाबाद स्पेशल
15116 लोकनायक एक्सप्रेस
22550 वंदे भारत एक्सप्रेस
22426 वंदे भारत एक्सप्रेस 
14018 सदभावना एक्शप्रेस
14650 सरयू यमुना एक्स्प्रेस
19165 साबरमती एक्स्प्रेस
19167 साबरमती एक्स्प्रेस
13152 सियाल्दा एक्सप्रेस
19053 सूरत मुज़फ़्फ़रपुर एक्स्प्रेस
15558 अमृत भारत एक्सप्रेस 

 

लखनऊ से अयोध्या ट्रेन का किराया कितना है?

लखनऊ से अयोध्या तक AYODHYA EXPRESS ट्रेन का स्लीपर क्लास का किराया सबसे किफ़ायती है। यहाँ स्लीपर का किराया 145 रुपए है , इसके अलावा बाकि सभी ट्रेनों का किराया एक नजर में इस प्रकार है :-

                   लखनऊ से अयोध्य का ट्रेन का अनुमानित किराया     
क्लास                    अनुमानित किराया 
Excutive class- 1AC 1000 1200
2AC 700 750
3AC 500 600
Vande Bharat CC 700  
Sleeper Class 145 150

लखनऊ से अयोध्या तक पहुँचने के लिए कौन सी ट्रेन सबसे कम समय लेती है?

लखनऊ से अयोध्या तक पहुँचने के लिए VANDE BHARAT EXP सबसे जल्दी पहुचती है जो की आपको लखनऊ से अयोध्या 1 घंटे 58मिनट में पहुंचा देगी | हालाँकि इसका चेयरकार का किराया 700 ओर एक्सक्लूसिव क्लास का किराया 1200 तक है |

अयोध्या के लिए कौन सा स्टेशन उतरना है?

अयोध्या धाम की यात्रा के लिए आपको अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर या फिर अयोध्या जंक्शन पर उतरना होगा यह निर्भर करता कि आपकी ट्रेन इन दोनों में से किस स्टेशन पर रुकेगी|

लखनऊ से अयोध्या कितने घंटे का रास्ता है?

लखनऊ से अयोध्या तक अपनी गाड़ी से लगभग 3 घंटे का समय लगता है वही ट्रेन के माध्यम से लखनऊ से अयोध्या दो से तीन घंटे का समय लगता है|

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेन कितने बजे की है?

लखनऊ से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे पहली ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express-19165) है जो की लखनऊ स्टेशन से सुबह 1:10 मिनट पर चलती है और आपको 4:22मिनट पर अयोध्या पहुंचा देगी | यह ट्रेन लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में 3 घंटे 12 मिनट का समय लेती है| वहीं दूसरी और लखनऊ से अयोध्या के बीच चलने वाली आखिरी ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस (Amirt Bharat EXpress-15558) है जो कि लखनऊ स्टेशन से रात को 10:15 मिनट पर चलती है और अगले दिन सुबह 1:10 मिनट आपको अयोध्या पहुंचा देगी यह ट्रेन अयोध्या पहुंचने में आपको 2 घंटे 55 मिनट का समय लेती है |


लखनऊ से अयोध्या तक चलने वाली सबसे तेज़ ट्रेन कौन से है ?

लखनऊ से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस-( Vande Bharat Express) 22550 है यह ट्रेन लखनऊ रेलव स्टेशन से अयोध्या पहुंचने में 1 घंटे 58 मिनट का टाइम लेती है | वंदे भारत एक्सप्रेस-( Vande Bharat Express) 22550 लखनऊ रेलवे स्टेशन से शाम को 7:15 पर रवाना होकर उसी दिन रात को 9:13 पर आपको अयोध्या पहुंचा देगी वंदे भारत एक्सप्रेस-( Vande Bharat Express) 22550 शनिवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिनों में लखनऊ से अयोध्या के लिए चलती है |

Bus Services- लखनऊ से अयोध्या बस सर्विस

लखनऊ से अयोध्या बस से: बजट अनुकूल और सुलभ

लखनऊ से अयोध्या जाने का एक और सस्ता अनुकूल और सुलभ साधन बस के माध्यम से भी है आप लखनऊ से अयोध्या बस के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं सामान्यतः लखनऊ में 4 बस अड्डे हैं जहां से बस पकड़ कर आप आराम से अयोध्या जा सकते हैं यह कर बस अड्डे हैं:-

  • कैसरबाग बस अड्डा
  • अवध बस स्टैंड
  • आलमबाग बस अड्डा
  • चारबाग बस अड्डा

किफायती विकल्प: बजट के प्रति जागरूक यात्रियों के लिए, बसें लखनऊ से अयोध्या की दूरी तय करने का एक किफायती विकल्प है | लखनऊ से अयोध्या तक यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) द्वारा 100 अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है जिसमें स्लीपर या सेमी-स्लीपर, नॉन-एसी डीलक्स बसें, एसी डीलक्स बसें शामिल हैं |

जिनका किराया सामान्यतः ₹200 से लेकर 350 रुपए तक है | यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की बुकिंग ऑनलाइन के माध्यम से भी कर सकते हैं | इसके अलावा कई सारे प्राइवेट ऑपरेटर भी लखनऊ से अयोध्या के लिए विभिन्न प्रकार की बसे चला रहे हैं जिनमें लक्ष्मी होलीडे और अन्य फेमस ऑपरेटर शामिल है जिनकी बुकिंग आप रेड बस यानी ऐप से भी कर सकते हैं |


लखनऊ से अयोध्या का रोडवेज का किराया कितना है?

लखनऊ से अयोध्या बस सेवा का उत्तर प्रदेश रोडवेज का न्यूनतम किराया 196 रुपए है वह अधिकतम किराया 350 रुपए वहीं दूसरी और प्राइवेट बस ऑपरेटर का लखनऊ से अयोध्या का किराया 500 से लेकर हजार रुपए तक है|

लखनऊ से अयोध्या बस दूरी

लखनऊ से अयोध्या की पहली सबसे प्रारंभिक बस: 01:20 बजे

लखनऊ से अयोध्या की आखिरी बस: 23:55 बजे

लखनऊ से अयोध्या दूरी: 135 कि.मी

लखनऊ से अयोध्या बस कंपनियाँ: 50 से अधिक

लखनऊ से अयोध्या बस सेवा

लखनऊ से अयोध्या औसत बस यात्रा समय – 2 घंटें 45 मिनट

लखनऊ से अयोध्या का सबसे सस्ता बस टिकट -INR 196

लखनऊ से अयोध्या का अधिकतम बस टिकट -INR 2000

लखनऊ से अयोध्या के बीच डेली बस सर्विस -100 से अधिक


लखनऊ से अयोध्या बस का सबसे सस्ता टिकट किराया क्या है?

लखनऊ से अयोध्या के लिए सबसे सस्ता बस टिकट किराया 196.00 रुपये है जो की यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों का है

लखनऊ से अयोध्या के लिए पहली बस के प्रस्थान का समय क्या है?

लखनऊ से अयोध्या के लिए पहली बस के प्रस्थान का समय सुबह 01:20 मिनट है ।

लखनऊ से अयोध्या के लिए आखिरी बस का प्रस्थान समय क्या है?

लखनऊ से अयोध्या के लिए आखिरी बस का प्रस्थान समय रात्रि का 23:55 बजे है।

लखनऊ से अयोध्या के लिये कौन कौन सी बस के प्रकार उपलब्ध है :-

आप अपनी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करते हुए लखनऊ से अयोध्या तक बसों की विभिन क्लास का चयन कर सकते है | यात्री की सेवा करने वाली विभिन्न प्रकार की कुछ बस सेवाएँ हैं:

  • साधारण
  • शताब्दी एसी (2+2)
  • ए/सी सीटर (2+3)
  • स्कैनिया ए/सी सीटर (2+2)
  • वोल्वो मल्टी-एक्सल ए/सी (2+2)
  • वोल्वो (2+2)
  • ए/सी सीटर/स्लीपर (2+2)
  • ए/सी स्लीपर (2+1)
  • ए/सी सीटर/स्लीपर (2+1)


लखनऊ से अयोध्या बस के लिए लखनऊ में सरकारी बस बस अड्डे के अलावा ओर कौन से बोर्डिंग पॉइंट हैं?

लखनऊ और अयोध्या के लिए सामान्य बोर्डिंग पॉइंट है :-

  • अबाध चौराहा,
  • एयरपोर्ट लखनऊ कानपुर रोड,
  • आलमबाग,
  • आलमबाग नेहरिया चौराहा,
  • बीबीडी यूनिवर्सिटी,
  • बस स्टैंड,चारबाग,
  • चौक,
  • गोमती नगर,
  • जुनाब गंज चौराहा
  • बानी मोड़ लखनऊ

Lucknow to Ayodhya by Road – लखनऊ से अयोध्या की दूरी बाय रोड

लखनऊ से अयोध्या पहुंचने का एक और तरीका है और वह है रोड के माध्यम से यात्रा करना | आप लखनऊ से अयोध्या के लिए रोड के माध्यम से अपनी कर से या कैब बुक करके आराम से पहुंच सकते हैं |

लखनऊ से अयोध्या की सड़क की दूरी लगभग 135 किलोमीटर है और सड़क यात्रा से लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में 2 घंटे 50 मिनट तक का समय लग सकता है | रोड के माध्यम से लखनऊ से अयोध्या पहुंचना एक आरामदायक और सुविधाजनक साधन हो सकता है मगर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो आपको गाड़ी चलाने का अच्छा अनुभव होना चाहिए |

अब हम यहां पर बात करेंगे कि यदि आप अपनी गाड़ी या कर से लखनऊ से अयोध्या जा रहे हैं तो आपको कौन सा मार्ग चुनना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए |

अपनी कार के माध्यम से लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के लिए जो पहला और सबसे फेमस रूट है वह NH- 27 के माध्यम से है इस रूट से लखनऊ से अयोध्या की दूरी 135 किलोमीटर है | जिसको आप लगभग 3 घंटे में आसानी से पूरा कर सकते हैं |

इस रास्ते में आपको कई प्रकार के मनोहर दृश्य ,खाने पीने की सुविधा आराम से मिल जाएंगे | यह एक छोटा मार्ग है और सबसे उपयुक्त मार्ग है इस मार्ग में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुछ जगह यह मार्ग सिंगल लाइन का हो जाता है अतः वहां पर आपको गाड़ी बड़े ध्यान से चलानी है |

हमारी सलाह यह रहती है कि अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो आप लखनऊ से हमेशा बिल्कुल सुबह चले ताकि लखनऊ के शहर की भीड़ से आप आराम से निकल सके | इसके अलावा रास्ते के लिए लखनऊ के स्वादिष्ट भोजन भी आप पैक कर सकते हैं ताकि आपको रास्ते में खाने की कोई परेशानी ना हो | इस बात का भी विशेष ध्यान रखें जब लखनऊ से जा रहे हो तो आपकी गाड़ी का पेट्रोल लखनऊ में ही फुल कर लें ताकि रास्ते में किसी प्रकार की आपको परेशानी का सामना न करना पड़े |


इस यात्रा मार्ग (NH-27) पर लोकप्रिय दर्शनीय स्थल :-

रूमी दरवाज़ा

लखनऊ के बाहरी इलाके में स्थित, रूमी दरवाजा 17वीं शताब्दी में नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा निर्मित एक विशाल द्वार है। मुगलकालीन वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है अगर आपके पास कुछ समय की फुर्सत है तो लखनऊ से निकलते ही रास्ते में आप कुछ देर के लिए यहां पर रख कर इसकी वास्तुकला का आनंद ले सकते हैं |

लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका क्या

राज्य संग्रहालय 

राज्य संग्रहालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इसकी स्थापना 1863 में कर्नल एल्बर्ट ने की थी। पहले यह लाल बारादरी में स्थित था, लेकिन 1963 में इसे बनारसी बाग स्थित प्राणि उद्यान में स्थानांतरित कर दिया गया।

संग्रहालय में लगभग एक लाख से अधिक कलाकृतियां हैं, जो पुरातत्व, चित्रकला, प्राणिशास्त्र, मुद्रा सज्जा कला और धातु कला आदि विभिन्न अनुभागों में विभाजित हैं।

गोमतीनगर किला पार्क

रास्ते में गोमती किला पार्क भी परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए एक अच्छा साधन है यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ पार्क है जहां पर आपके मनोरंजन के काफी साधन मिल जाएंगे यहां पर बगीचे में घूम सकते हैं नाव की सवारी भी कर सकते हैं |

बड़ा इमामबाड़ा

लखनऊ की एक ऐतिहासिक धरोहर है इसे भूल भुलैया भी कहते हैं इसको अवध के नवाब अशिफुद्दौला ने (1784 -94) के मध्य बनवाया गया था इसे भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है।

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बस-


 

लखनऊ से अयोध्या की सड़क यात्रा एक विवरण :-

लखनऊ से अयोध्या तक सड़क दूरी135 कि.मी
लखनऊ से अयोध्या की सड़क से यात्रा का समय3 घंटे लगभग
ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या तक यात्रा का समय3 घंटे लगभग
लखनऊ से अयोध्या की सड़क से यात्रा से सर्वोत्तम मार्गलखनऊ से अयोध्या वाया NH 27
लखनऊ से अयोध्या की सड़क से यात्रा का सबसे अच्छा समयजनवरी और सितंबर

Rout-2 लखनऊ से अयोध्या तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से

लखनऊ से अयोध्या जाने का दूसरा मार्ग पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से है | इस माध्यम से लखनऊ तो अयोध्या दूरी लगभग 195 किलोमीटर है और इस रूट से आपको अयोध्या पहुंचने में करीबन 3 घंटे 50 मिनट का समय लग सकता है |

यह मार्ग NH-27 का एक वैकल्पिक मार्ग है इस मार्ग में जाने का फायदा यह है कि यह आप भीड़ भाड़ से बच जाओगे और इस मार्ग की आरामदायक सड़के हैं | यह एक लंबा मार्ग है जो की हलियापुर, बीकापुर ,मदरसा सहित कही प्रमुख शहरों से होकर गुजरता है |

यह मार्ग शांत गोमती नदी के किनारे से होकर गुजरता है और अयोध्या पहुंचने के लिए यदि आप कोई शांत मार्ग ढूंढ रहे हैं तो इस मार्ग से भी आप जाना या वापसी में मनोहर दृश्य के आनंद ले सकते हैं इसके अलावा इस मार्ग में खाने-पीने के लिए आपको कई साधन मिल जाएंगे |

लखनऊ से अयोध्या की सड़क से यात्रा का कुल खर्च अपनी गाडी से :-

  • लखनऊ से अयोध्या किलोमीटर :- लखनऊ से अयोध्या 135 किलोमीटर
  • पट्रोल Per Liter – रु 104
  • Average mileage (km/L) City- 14, Highway- 18
  • कुल पट्रोल खर्चा – रु 850
  • टोल टैक्स – रु 190
  • समय लगभग – 3 घंटे

लखनऊ प्रयागराज  से अयोध्या की सड़क से यात्रा में टोल टैक्स :-

  • Purvanchal Expressway
  • End Exit: Haliyapur
  • Toll One way: ₹190

लखनऊ से अयोध्या कैब (cab from lucknow to ayodhya) के द्वारा यात्रा :-

लखनऊ से अयोध्या ( cab from lucknow to ayodhya) जाने का एक और सुलभ साधन है कैब बुकिंग करके सामान्यतः लखनऊ से अयोध्या के लिए क्या एक दिन की यात्रा के लिए उपलब्ध होती है यदि आप हवाई जहाज से या ट्रेन से लखनऊ पहुंच गए हैं तो अब आप अयोध्या पहुंचने के लिए क्या बुक कर सकते हैं यदि आप तीन या चार लोग हैं तो कप का साधन अयोध्या पहुंचने के लिए आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा यहां पर अब हम बात करेंगे की लखनऊ एयरपोर्ट से लखनऊ रेलवे स्टेशन से और लखनऊ बस अड्डे से कब के द्वारा कैसे आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं|

लखनऊ हवाई अडडे से अयोध्या कैब के द्वारा यात्रा ( :-

अगर आप हवाई जहाज से लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं तो लखनऊ हवाई अड्डे से अयोध्या राम मंदिर के लिए आप कब या टैक्सी आसानी से बुक कर सकते हैं, जिसका वन वे का किराया लगभग 3000 के आसपास होता है |

आप ऑनलाइन टैक्सी लखनऊ से अयोध्या राम मंदिर के लिए पहले से ही बुक करा कर रखें ताकि आपको एयरपोर्ट पर बुकिंग में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो | बहुत सारी ऑनलाइन कंपनियों लखनऊ से अयोध्या राम जन्म भूमि के लिए अभी टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करती हैं जो की लखनऊ हवाईअड्डे से अयोध्या राम मंदिर तक पहुंचने में 3 घंटे का समय लेते हैं|



लखनऊ रेलव स्टेशन या बस स्टैंड से अयोध्या के लिए कैब का किराया | –

लखनऊ से अयोध्या के लिए एक छोटी कैब या टैक्सी का एक तरफ का किराया सामान्यतः ₹3000 तक होता है | इसके अलावा यदि आप 4 से अधिक सवारी है तो आप 7 सीटर गाड़ी बुक कर सकते है जिसका किराया ₹5000 तक हो सकता है |

यदि आप 4 या उसे से अधिक व्यक्ति हैं तो आपके लिए लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के लिए कब या टैक्सी किराए पर लेकर पहुंचना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह यात्रा का एक सुविधाजनक और समय पर पहुंचना का साधन हो सकता है |

लखनऊ से अयोध्या कैब या टैक्सी द्वारा पहुंचने कितना समय लगता है ?

लखनऊ से अयोध्या राम मंदिर तक कैब या टैक्सी द्वारा पहुंचने में समानताय 2 से 3 घंटे का समय लगता है | आप चाहे तो लखनऊ से अयोध्या के लिए पूरे दिन के लिए भी कैब बुक कर सकते हैं जो की सुबह लखनऊ से आपको अयोध्या के कुछ प्रमुख स्थलों की यात्रा करके , शाम को आपको वापस लखनऊ में छोड़ देगी |

इसमें भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं हालांकि यह अब निर्भर करता है कि आपको राम मंदिर में दर्शन में कितना समय लगता है | अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के अलावा आप निम्नलिखित स्थानों पर भी दर्शन कर सकते हैं या घूम सकते हैं :-

क्र.सं
एक दिन की कैब बुकिंग के दौरान अयोध्या में दर्शनीय स्थल
अनुशंसित अवधि
1
नयाघाट पर सुबह सरयू में पवित्र स्नान
( आप के अनुसार वैकल्पिक हो सकता है )
60 मिनट
2
राम जन्मभूमि मंदिर
120 मिनट
3
हनुमान गढ़ी
50 मिनट
4
कनक भवन
50 मिनट
5
राम की पैड़ी
45 मिनट
6
नागेश्वरनाथ मंदिर
30 मिनट
 
यह  स्थान केवल  आपकी यात्रा के अनुसार बदल सकते है , आप अन्य स्थानों का चयन भी कर सकते है 
 


लखनऊ से अयोध्या के लिए एकतरफ़ा टैक्सी किराया :

क्रमांककैब का प्रकाररु./कि.मीन्यूनतम किमी
01.हैचबैक- रिट्ज/इंडिका/समान8250
02सेडान- इटियोस/डिजायर/समान9250
03एसयूवी – इनोवा / ज़ाइलो / एन्जॉय / अर्टिगा / समान12250

लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

लखनऊ से अयोध्या जाने के कौन से तरीके है यह तो अब आप जान चुके हैं | यदि आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो अपने गाड़ी से लखनऊ से अयोध्या पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है यदि आप तीन या चार व्यक्ति हैं तो आप अयोध्या से लखनऊ से अयोध्या के लिए कैब या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं |

यदि आप केवल अकेले जा रहे हैं तो बस या ट्रेन जो की काफी किफायती है आपके लिए एक अच्छा साधन हो सकता है | अब आपको अपने बजट, समय और सुविधा के अनुसार कौन सा साधन सही है उसका चुनाव कर सकते है |



लखनऊ से अयोध्या | Weather Considerations


लखनऊ से अयोध्या जाने का सर्वोत्तम समय

अपनी यात्रा के लिए सही समय का चयन करने के लिए मौसम की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। अयोध्या में यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे उत्तम रहता है इस दौरान यात्रा का मौसम सुहावना रहता है और जून जुलाई की गर्मी से भी आप बच सकते हैं |


त्यौहार एवं उत्सव | Festival Seasons

अयोध्या में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों का आयोजन होता है। इन त्योहारों के समय यात्रा करना आपको स्थानीय संस्कृति का अधिनिकृत अनुभव करने का मौका देता है। दिवाली और रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान, अयोध्या रोशनी, संगीत और धार्मिक उत्साह के साथ एक दिव्य ओर भव्य नगरी में बदल जाती है। ये अवसर अयोध्या नगरी हर के जीवंत सांस्कृतिक का अनुभव करने का सबसे अच्छा समय है।


Accommodation Options- अयोध्या में ठहरने के साधन

Hotels and Guesthouses

अयोध्या में विभिन्न होटल और गेस्टहाउस उपलब्ध हैं जो आपको आरामदायक और सुरक्षित रहने का अनुभव कराते हैं। आपकी बजट और आवश्यकताओं के आधार पर एक उचित विकल्प का चुनाव करे सकते है | अयोध्या में ठहरने के लिए अब कई सारे होटल लॉज गेस्ट हाउस होमस्टे और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं हालांकि हमारी सलाह यही है कि आप अपनी यात्रा से पहले ही ऑनलाइन माध्यम से या अन्य माध्यम से एडवांस में ही रहने की व्यवस्था बुक कर लें अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट से कुछ अकोमोडेशन की डिटेल चेक कर सकते हैं

कुछ लोकप्रिय होटल अयोध्या के:  अयोध्या मेंठहरने के लिए कुछ उल्लेखनीय होटल में द रामायण होटल शामिल है, जो अपने खूबसूरत बगीचों और व्यवहार कुशलकर्मचारियों के लिए जाना जाता है, इसके अलावा रॉयल हेरिटेज होटल एंड रिज़ॉर्ट भी अपने शाही माहौल और स्वादिष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है। अन्य कुछ होटल में एपी पैलेस होटल और अवध सनशाइन पैलेस होटल एंड रिज़ॉर्ट भी लोकप्रिय विकल्प हैं, जो साफ-सुथरे कमरे और उत्कृष्ट आतिथ्य सत्कार प्रदान करते हैं।


Budget vs. Luxury Stay | बजट बनाम लक्जरी आवास कहा रुके

यात्रा के दौरान आपके बजट और पसंद के अनुसार, आप बजट होटलों से लेकर लक्जरी स्थलों में ठहर सकते हैं। यह एक आपकी आरामदायक रहने की व्यवस्था करने का एक अच्छा तरीका है। हालांकि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में होटल ओर धर्मशालाओं का निर्माण जोरो पर है | इसके अलावा वर्तमान में धर्मशालाएं भी एक अच्छा विकल्प है लेकिन अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो एक बजट होटल में रहना आपके लिए एक अच्छा साधन हो सकता है |

लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? 

जैसा की ऊपर बताएंगे सभी तरीकों से अब आप समझ गए होंगे कि लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है यदि आप अकेले हैं और कम बजट में लखनऊ से अयोध्या पहुंचने चाहते हैं तो बस और ट्रेन आपके लिए लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका|

यदि आप परिवार के साथ हैं तो लखनऊ से अयोध्या जाने के लिए आप टैक्सी करके भी आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं इसके अलावा यदि आप लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं तो अयोध्या पहुंचने के लिए आपके लिए सबसे आसान तरीका टैक्सी या कैब के माध्यम से है जो की तीन से ₹4000 में आपको अयोध्या पहुंचा देगा | तो लखनऊ से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका आपकी सुविधा बजट और मौसम पर निर्भर करता है


अयोध्या से निकटवर्ती सड़क यात्राएँ

यात्रा का आरम्भिक स्थान अयोध्या तक दूरी  अवधि
अयोध्या से प्रयागराज की दूरी167.8 कि.मी4 घंटा 8 मिनट
अयोध्या से मिर्ज़ापुर की दूरी245.2 कि.मी5 घंटे 7 मिनट 
अयोध्या से कौशांबी की दूरी217.1 कि.मी4 घंटे 53 मिनट 
अयोध्या से कानपुर की दूरी240 कि.मी4 घंटे 41 मिनट 
वाराणसी से अयोध्या की दूरी220 कि.मी4 घंटे 41 मिनट 
जौनपुर से अयोध्या की दूरी154.4 कि.मी3 घंटे 11 मिनट 
मथुरा से अयोध्या की दूरी531.3 कि.मी8 घंटे 12 मिनट 
दिल्ली से अयोध्या की दूरी688.8 कि.मी12 घंटे 35 मिनट 

निष्कर्ष :-

अंत में अब हम जान चुके हैं कि आप किस प्रकार लखनऊ से अयोध्या जा सकते है | आशा करते हैं की ऊपर बताए गए सभी तरीकों को जानने के बाद आप अपने लिए सबसे सर्वोत्तम और आरामदायक साधन और मार्ग चुन सकेंगे | हम आगे इस यात्रा में आपकी मंगल और स्वास्थ्य की कामना करते हैं | इस बारे में आपकी किसी प्रकार की सुझाव है तो उनका स्वागत है |


लखनऊ से अयोध्या कितने किलोमीटर है?


लखनऊ से अयोध्या 135 किलोमीटर है ओर लखनऊ से अयोध्या की दूरी 3 घंटे में पूरा कर सकते है

लखनऊ से अयोध्या कितने घंटे का रास्ता है?

लखनऊ से अयोध्या अपनी गाड़ी से 3 घंटे का रास्ता है, तो ट्रेन से 2 घंटे में लखनऊ से अयोध्या पहुच सकते है |


Leave a Comment