प्रयागराज से अयोध्या की दूरी | prayagraj to ayodhya distance
प्रयागराज जिसको इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है से अयोध्या की यात्रा से पहले आपको इन दोनों पावन नगरी के बीच की दूरी पता होनी चाहिए ताकि आप प्रयागराज से अयोध्या की दूरी (prayagraj se ayodhya ki duri) किस प्रकार तय करेंगे यह आपके लिए आसन होगा |
प्रयागराज और अयोध्या के बीच सड़क की दूरी ( : प्रयागराज और अयोध्या के बीच सड़क की दूरी लगभग 167.7 किमी है। यह दूरी कार द्वारा लगभग 4 घंटे में आराम से तय की जा सकती है, जो सुविधा और रोमांच का मिश्रण चाहते है उनके लिये सड़क यात्रा का यह विकल्प अच्छा है ।
प्रयागराज और अयोध्या के बीच हवाई दूरी: इन दोनों शहरों के बीच हवाई दूरी लगभग 154 किमी है, हालाँकि अभी इन दोनों शहरो के बीच कोई सीधी सेवा नहीं है |
प्रयागराज और अयोध्या के बीच ट्रेन की दूरी :- ट्रेन द्वारा प्रयागराज से अयोध्या तक की दूरी 157 कि.मी. है ओर प्रयागराज से अयोध्या तक ट्रेन द्वारा लिया गया न्यूनतम समय 3 घंटे है।
प्रयागराज और अयोध्या के बीच यात्रा की तैयारी | Planning the Journey from prayagraj to Ayodhya
प्रयागराज से भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी में आपकी यात्रा सुखपूर्वक और मंगलमय हो इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप किस प्रकार जल्दी से जल्दी और आरामदायक तरीके से प्रयागराज अर्थात इलाहाबाद से आराम से अयोध्या पहुंच सके| प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए कहीं साधन है इनमें हवाई, रेल मार्ग, बस से, अपनी गाड़ी या कब के द्वारा आप आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं|
अब आपको यह निर्णय करना है कि आप प्रयागराज से किस प्रकार जल्दी से जल्दी अयोध्या पहुंचे | आगे की यात्रा अब आपके द्वारा चुने गए साधन पर निर्भर करेगी, हम यहां पर आपको बताएंगे कि प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए आपके पास क्या-क्या मुख्य साधन है और हम इन सभी साधनों के बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप अपने बजट समय और सुविधा के अनुसार सर्वोत्तम साधन का चुनाव कर सके
प्रयागराज से अयोध्या कैसे जाएं| Choosing the Right Mode of Transportation from Prayagraj to Ayodhya
प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए निम्नलिखित साधन:-
- हवाई मार्ग से- हवाई मार्ग थोड़ा महंगा और अधिक समय लगने वाला है
- ट्रेन के माध्यम से-यह एक साथ और तेज माध्यम
- बस के माध्यम से– सबसे सस्ता माध्यम बस है
- अपनी कर के माध्यम से– कर के माध्यम से भी आप आसानी से पहुंच सकते हैं
- कब या टैक्सी के माध्यम से– कृपया टैक्सी का आरामदायक साधन है
आगे हम इन सभी पांचों साधनों के बारे में बात करेंगे कि किस साधन से प्रयागराज से अयोध्या की दूरी तय करने पर आपको कितना समय लगेगा, कितना खर्चा आएगा और अंत में आपके लिए इन पांचो में से प्रयागराज से अयोध्या पहुचने का सबसे सस्ता, आरामदायक और बढ़िया साधन कौन सा हो सकता है|
प्रयागराज से अयोध्या हवाई जहाज से | How to Reach Ayodhya from Prayagraj by Air
प्रयागराज से अयोध्या कि अभी सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है फिर भी यदि आप प्रयागराज से अयोध्या हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी और जो कोई फ्लाइट उपलब्ध हैं उसमे स्पाइसजेट, इंडिगो आदि की फ्लाइट है जो की सबसे पहले प्रयागराज से लखनऊ जाती है जहां पर 4 से 5 घंटे का उनका ठहराव रहता है और उसके पश्चात वह नई दिल्ली जाती हैं जहां पर भी जहां 5 घंटे वह फ्लाइट रूकती है उसके बाद नई दिल्ली से वह फ्लाइट अयोध्या जाती है
इस प्रकार प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए आपको कल 18 से 20 घंटे में समय लग सकता है जहां तक बात किराए की है तो प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए सामान्य किराया 8 से 10000 के बीच हो सकता है तो एक और आसान तरीका यह है कि आप प्रयागराज से लखनऊ बाय एयर पहुंचकर फिर लखनऊ से टैक्सी से आसानी से अयोध्या धाम पहुंच सकते हैं|
प्रयागराज से अयोध्या के लिए ट्रेन | Prayagraj to Ayodhya by Train
प्रयागराज से अयोध्या की यात्रा के लिए ट्रेन एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है। प्रयागराज से अयोध्या की यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं जो यात्रा को सुखद बना देती हैं। प्रयागराज से अयोध्या के बीच 8 से अधिक ट्रेनें उपलब्ध है जो की कम से कम 3-4 घंटे में आपको प्रयागराज से अयोध्या आराम से पहुंचा देगी |
यहां हम लगभग सभी प्रयागराज से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों का विवरण दे रहे हैं आप अपनी सुविधा अनुसार इनमें से किसी भी प्रयागराज से अयोध्या जाने वाली ट्रेन का भी चयन कर सकते हैं | हालांकि हमारी सलाह यही रहेगी कि आप इनमें से जिस भी ट्रेन का चुनाव करें उसकी टिकट प्रयागराज पहुंचने से पहले ही एडवांस में बुक करा कर रख ले और प्रयागराज पहुंचने की अपनी यात्रा उसी के अनुसार प्लान करें ताकि आप यहां से ट्रेन के माध्यम से आसानी से अयोध्या समय पर पहुंच सके|
हालांकि राम लला के दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने अयोध्या के लिए कुछ अतिरिक्त यात्रा ट्रेन (Ashtha Special Trains) भी चलाई है जिनके माध्यम से आप आसानी से प्रयागराज से अयोध्या पहुंच सकते हैं|
यहां हम प्रयागराज रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं जिसका अर्थ है प्रयागराज जंक्शन (Allahabad Junction- PRYJ) ओर प्रयाग संगम (PRGS) , प्रयाग संगम से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन है तुलसी एक्स्प्रेस (22129) जो सुबह 9 बजे चलकर अयोध्या 12 बजे पहुचकर कुल 3 घटे में आपको प्रयागराज से अयोध्या पहुंचा देगी |
प्रयागराज से अयोध्या के लिए ट्रेन सभी ट्रेन | All Trains from Prayagraj to Ayodhya :-
प्रयागराज से अयोध्या का ट्रेन नंबर क्या है?| Train number from Pryagraj to Ayodhya
प्रयागराज अर्थात इलाहाबाद से अयोध्या के बीच 9 से अधिक ट्रेनें चलती हैं ट्रेन का नंबर, ट्रेन का नाम, किस स्टेशन से चलती हैं, चलने का समय ,अयोध्या पहुंचने का समय और यात्रा का समय ,सप्ताह में किन-किन दिन चलती है इसका का विवरण इस प्रकार है:-
ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | से | प्रस्था. | तक | आगम. | यात्रा | सो | मं | बु | गु | शु | श | र |
14231 | मनवर संगम एक्सप्रेस | PYGS | 4.5 | AY | 9.23 | 4.33 | Y | Y | Y | x | Y | Y | x |
4381 | प्रयाग राजसंगम फैजाबाद स्पेशल | PRG | 6.5 | AYC | 11.3 | 4.4 | Y | Y | Y | Y | Y | Y | Y |
22103 | लोकमान्य तिलक फैजाबाद एक्सप्रेस | PRYJ | 11.4 | AYC | 17.3 | 5.5 | x | Y | x | x | x | x | x |
14233 | सरयू एक्सप्रेस | PRG | 18.4 | AY | 0 | 5.24 | Y | Y | Y | Y | Y | Y | Y |
22613 | रामेश्वरम अयोध्या कैंट एक्सप्रेस | PRYJ | 22.4 | AY | 3.53 | 5.18 | x | Y | x | x | x | x | x |
22129 | तुलसी एक्स्प्रेस | PRG | 9.18 | AYC | 12.1 | 2.52 | Y | x | Y | x | x | x | x |
22183 | लोकमान्य तिलक फैजाबाद स्पेशल | PRYJ | 4.2 | AYC | 8 | 3.4 | x | x | x | Y | x | x | Y |
18205 | दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस | PRYJ | 11 | AY | 15.5 | 4.46 | x | x | x | x | Y | x | x |
15102 | जनसाधारण एक्सप्रेस | PRYJ | 18.1 | AY | 23.3 | 5.23 | x | x | x | x | Y | x | x |
प्रयागराज से अयोध्या के लिए लगभग 9 से अधिक ट्रेनें हैं जिनका नाम और नंबर इस प्रकार से है | All Train Number from Prayagraj to Ayodhya
ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम |
14231 | मनवर संगम एक्सप्रेस |
4381 | प्रयाग राजसंगम फैजाबाद स्पेशल |
22103 | लोकमान्य तिलक फैजाबाद एक्सप्रेस |
14233 | सरयू एक्सप्रेस |
22613 | रामेश्वरम अयोध्या कैंट एक्सप्रेस |
22129 | तुलसी एक्स्प्रेस |
22183 | लोकमान्य तिलक फैजाबाद स्पेशल |
18205 | दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस |
15102 | जनसाधारण एक्सप्रेस |
प्रयागराज से अयोध्या ट्रेन का किराया कितना है?
प्रयागराज से अयोध्या तक SAKET EXPRESS-22183 ट्रेन का स्लीपर क्लास का किराया सबसे कम है। यहाँ स्लीपर का किराया 175 रुपए है , इसके अलावा बाकि सभी ट्रेनों का किराया एक नजर में इस प्रकार है :-
प्रयागराज से अयोध्य का ट्रेन का अनुमानित किराया | ||
क्लास | अनुमानित किराया | |
Excutive class- 1AC | 1000 | 1200 |
2AC | 700 | 750 |
3AC | 500 | 600 |
Sleeper Class | 175 | 180 |
प्रयागराज से अयोध्या तक जाने के लिए कौन सी ट्रेन सबसे तेज चलती है?
प्रयागराज से अयोध्या तक पहुँचने के लिए TULSI EXPRESS सबसे जल्दी पहुचती है जो की आपको प्रयागराज से अयोध्या 3 घंटे में पहुंचा देगी |
अयोध्या के लिए कौन सा स्टेशन उतरना होगा ?
अयोध्या धाम की यात्रा के लिए आपको अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर या फिर अयोध्या जंक्शन पर उतरना होगा यह निर्भर करता कि आपकी ट्रेन इन दोनों में से किस स्टेशन पर रुकेगी|
प्रयागराज से अयोध्या कितने घंटे का रास्ता है?
प्रयागराज से अयोध्या तक अपनी गाड़ी से लगभग 4 घंटे 40 मिनट का समय लगता है वही ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज से अयोध्या तीन घंटे से पांच घंटे का समय लगता है|
इलाहाबाद से अयोध्या जाने वाली ट्रेन कितने बजे की है?
इलाहाबाद से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे पहली ट्रेन साकेत एक्सप्रेस ( Saket Express-22183) है जो की प्रयागराज स्टेशन से सुबह 4:20 मिनट पर चलती है और आपको 8 बजे अयोध्या पहुंचा देगी | यह ट्रेन प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने में 3 घंटे 12 मिनट का समय लेती है| वहीं दूसरी और प्रयागराज से अयोध्या के बीच चलने वाली आखिरी ट्रेन सरयू एक्सप्रेस (Saryu EXpress-14233) है जो कि प्रयागराज स्टेशन से रात को 18:30 मिनट पर चलती है और अगले दिन सुबह 00:01 मिनट आपको अयोध्या पहुंचा देगी यह ट्रेन अयोध्या पहुंचने में आपको 5 घंटे 31 मिनट का समय लेती है |
प्रयागराज/इलाहाबाद से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे तेज़ ट्रेन कौन से है ?
प्रयागराज /इलाहाबाद से अयोध्या के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन TULSI EXPRESS -22129 है | यह ट्रेन प्रयागराज रेलव स्टेशन से अयोध्या पहुंचने में 3 घंटे का टाइम लेती है | तुलसी एक्सप्रेस-( TULSI Express) प्रयागराज रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे रवाना होकर उसी दिन 12 बजे आपको अयोध्या पहुंचा देगी | TULSI एक्सप्रेस- केवल सोमवार ओर बुधवार को प्रयागराज से अयोध्या के लिए चलती है |
प्रयागराज से अयोध्या की दूरी :-Bus Services- प्रयागराज से अयोध्या बस सर्विस | How to reach Ayodhya by bus from Prayagraj
प्रयागराज से अयोध्या बस से: बजट अनुकूल और सुलभ
प्रयागराज से अयोध्या जाने का एक और सस्ता अनुकूल और सुलभ साधन बस के माध्यम से भी है आप प्रयागराज से अयोध्या बस के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं सामान्यतः प्रयागराज में सिविल लाइन बस अड्डे या लीडर रोड बस अड्डे से बस पकड़ कर आप आराम से अयोध्या जा सकते हैं
किफायती विकल्प: बजट के प्रति जागरूक यात्रियों के लिए, बसें प्रयागराज तो अयोध्या की दूरी तय करने का एक किफायती विकल्प है | प्रयागराज से अयोध्या तक यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) द्वारा 100 अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है जिसमें स्लीपर या सेमी-स्लीपर, नॉन-एसी डीलक्स बसें, एसी डीलक्स बसें शामिल हैं |
जिनका किराया सामान्यतः ₹262 से लेकर 354 रुपए तक है | यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की बुकिंग ऑनलाइन के माध्यम से भी कर सकते हैं | इसके अलावा कई सारे प्राइवेट ऑपरेटर भी प्रयागराज से अयोध्या के लिए विभिन्न प्रकार की बसे चला रहे हैं जिनमें लक्ष्मी होलीडे और अन्य फेमस ऑपरेटर शामिल है जिनकी बुकिंग आप रेड बस यानी ऐप से भी कर सकते हैं |
प्रयागराज से अयोध्या का रोडवेज का किराया कितना है?
प्रयागराज से अयोध्या बस सेवा का उत्तर प्रदेश रोडवेज का न्यूनतम किराया 262 रुपए है वह अधिकतम किराया वॉल्वो बस का रु 577 जन्रथ का रु 408 ओर रु 354 रुपए वहीं दूसरी और प्राइवेट बस ऑपरेटर का प्रयागराज से अयोध्या का किराया 500 से लेकर हजार रुपए तक है|
इलाहाबाद से अयोध्या कितने किलोमीटर है (allahabad se ayodhya kitne kilometre hai)
इलाहाबाद से अयोध्या 155 किलोमीटर है, इस दूरी को आप बस के माध्यम से आप 4 घंटे 30 मिनट में पूरा कर सकते हैं|
प्रयागराज से अयोध्या बस दूरी कितनी है ?
प्रयागराज से अयोध्या बस दूरी 155 किलोमीटर है |
प्रयागराज से अयोध्या के बीच पहली ओर आखरी बस कब है ?
- प्रयागराज से अयोध्या की पहली सबसे प्रारंभिक बस: 00:05 बजे
प्रयागराज से अयोध्या की आखिरी बस: 21:30 बजे - प्रयागराज से अयोध्या दूरी: 167 कि.मी
- प्रयागराज से अयोध्या कंपनियाँ: 20 से अधिक
प्रयागराज टू अयोध्या बस सेवा
- प्रयागराज से अयोध्या औसत बस यात्रा समय – 4 घंटें 25 मिनट
- प्रयागराज से अयोध्या का सबसे सस्ता बस टिकट -INR 262
- प्रयागराज से अयोध्या का अधिकतम बस टिकट -INR 2000 AC बस का
- प्रयागराज से अयोध्या के बीच डेली बस सर्विस -20 से अधिक
प्रयागराज से अयोध्या बस का सबसे सस्ता टिकट किराया क्या है?
प्रयागराज से अयोध्या के लिए सबसे सस्ता बस टिकट किराया 262 रुपये है जो की यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों का है
प्रयागराज से अयोध्या के लिए पहली बस के प्रस्थान का समय क्या है?
इलाहाबाद से अयोध्या के लिए बस के प्रस्थान का समय सुबह 00:05 मिनट है ।
प्रयागराज से अयोध्या के लिए आखिरी बस का प्रस्थान समय क्या है?
प्रयागराज से अयोध्या के लिए आखिरी बस का प्रस्थान समय रात्रि का 21:30 बजे है।
प्रयागराज से अयोध्या के लिये कौन कौन सी बस के प्रकार उपलब्ध है :-
आप अपनी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करते हुए प्रयागराज से अयोध्या तक बसों की विभिन क्लास का चयन कर सकते है | यात्री की सेवा करने वाली विभिन्न प्रकार की कुछ बस सेवाएँ हैं:
- साधारण
- शताब्दी एसी (2+2)
- ए/सी सीटर (2+3)
- स्कैनिया ए/सी सीटर (2+2)
- वोल्वो मल्टी-एक्सल ए/सी (2+2)
- वोल्वो (2+2)
- ए/सी सीटर/स्लीपर (2+2)
- ए/सी स्लीपर (2+1)
- ए/सी सीटर/स्लीपर (2+1)
प्रयागराज से अयोध्या बस के लिए प्रयागराज में सरकारी बस बस अड्डे के कौन से बोर्डिंग पॉइंट हैं?
प्रयागराज और अयोध्या के लिए सामान्य बोर्डिंग पॉइंट है :- प्रयागराज सिविल लाइन्स ओर लीडर रोड बस अड्डा |
प्रयागराज से अयोध्या का किराया कितना है?
प्रयागराज से अयोध्या का किराया 300 से 3000 तक हो सकता है |
Allahabad to Ayodhya by Road – प्रयागराज से अयोध्या रोड से यात्रा
प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने का एक और तरीका है और वह है रोड के माध्यम से यात्रा करना | आप प्रयागराज से अयोध्या के लिए रोड के माध्यम से अपनी कर से या कैब बुक करके आराम से पहुंच सकते हैं |
इलाहाबाद से अयोध्या कितनी दूर है | allahabad se ayodhya kitni dur hai
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क की दूरी लगभग 165 किलोमीटर है और सड़क यात्रा से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने में 3 घंटे 50 मिनट तक का समय लग सकता है | रोड के माध्यम से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचना एक आरामदायक और सुविधाजनक साधन हो सकता है मगर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो आपको गाड़ी चलाने का अच्छा अनुभव होना चाहिए |
अब हम यहां पर बात करेंगे कि यदि आप अपनी गाड़ी या कर से प्रयागराज से अयोध्या जा रहे हैं तो आपको कौन सा मार्ग चुनना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए |
इलाहाबाद से अयोध्या रोड मैप:-
इलाहाबाद से अयोध्या की दूरी– NH2 330 के माध्यम से कार द्व्रारा यात्रा :-
अपनी कार के माध्यम से इलाहाबाद/प्रयागराज से अयोध्या की दुरी (allahabad se ayodhya ki duri) तय करने जो पहला और सबसे फेमस रूट है वह NH- 330 के माध्यम से है | इस रूट से इलाहाबाद से अयोध्या की दूरी 167.7 किलोमीटर है | जिसको आप लगभग 3 घंटे 50 मिनट में आसानी से पूरा कर सकते हैं |
इस रास्ते में आपको कई प्रकार के मनोहर दृश्य ,खाने पीने की सुविधा आराम से मिल जाएंगे | यह एक छोटा मार्ग है और सबसे उपयुक्त मार्ग है इस मार्ग में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुछ जगह यह मार्ग सिंगल लाइन का हो जाता है अतः वहां पर आपको गाड़ी बड़े ध्यान से चलानी है |
हमारी सलाह यह रहती है कि अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो आप प्रयागराज से हमेशा बिल्कुल सुबह चले ताकि प्रयागराज के शहर की भीड़ से आप आराम से निकल सके | इसके अलावा रास्ते के लिए प्रयागराज के स्वादिष्ट भोजन भी आप पैक कर सकते हैं ताकि आपको रास्ते में खाने की कोई परेशानी ना हो | इस बात का भी विशेष ध्यान रखें जब प्रयागराज से जा रहे हो तो आपकी गाड़ी का पेट्रोल प्रयागराज में ही फुल कर लें ताकि रास्ते में किसी प्रकार की आपको परेशानी का सामना न करना पड़े |
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले प्रमुख शहरों :-
- प्रयागराज: आपका प्रारंभिक बिंदु, संगम के पवित्र शहर के रूप में प्रसिद्ध है।
- सोरांव: प्रयागराज से लगभग 40 किमी दूर स्थित, यह शहर अपने मध्ययुगीन किले और सूफी संत मखदूम शाह बाबा की दरगाह के लिए जाना जाता है।
- फतेहपुर: सोरांव से लगभग 45 किमी दूर स्थित, यह शहर मुगल काल के वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें जामी मस्जिद और शेर शाह सूरी का मकबरा शामिल है।
- प्रतापगढ़: फतेहपुर से लगभग 35 किमी दूर स्थित, यह शहर प्रतापगढ़ किले और राजा विक्रमादित्य अस्पताल के लिए जाना जाता है।
- अयोध्या: आपका अंतिम गंतव्य, भगवान राम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध, और कई मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों का घर है।
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क यात्रा एक विवरण :-
प्रयागराज से अयोध्या तक सड़क दूरी | 167.7 कि.मी |
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क से यात्रा का समय | 3 घंटे 50 मिनट लगभग |
ट्रेन से प्रयागराज से अयोध्या तक यात्रा का समय | 3- 5 घंटे लगभग |
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क से यात्रा से सर्वोत्तम मार्ग | प्रयागराज से अयोध्या वाया NH 330 |
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क से यात्रा का सबसे अच्छा समय | जनवरी और सितंबर |
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क से यात्रा का कुल खर्च अपनी गाडी से :-
- कुल दूरी लगभग – 167 किलोमीटर
- पट्रोल Per Liter – रु 104
- Average mileage (km/L) City- 14, Highway- 18
- कुल पट्रोल खर्चा – रु 1100
- टोल टैक्स – रु 190
- समय लगभग – 3 घंटे 45 मिनट
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क से यात्रा में टोल टैक्स :-
- Purvanchal Expressway
- End Exit: Haliyapur
- Toll One way: ₹190
प्रयागराज से अयोध्या कैब के द्वारा यात्रा | Prayagraj to Ayodhya by cab :-
प्रयागराज से अयोध्या जाने का एक और सुलभ साधन है वह है कैब बुकिंग करके सामान्यतः प्रयागराज से अयोध्या के लिए क्या एक दिन की यात्रा के लिए उपलब्ध होती है यदि आप हवाई जहाज से या ट्रेन से प्रयागराज पहुंच गए हैं तो अब आप अयोध्या पहुंचने के लिए क्या बुक कर सकते हैं यदि आप तीन या चार लोग हैं तो कप का साधन अयोध्या पहुंचने के लिए आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा यहां पर अब हम बात करेंगे की प्रयागराज एयरपोर्ट से प्रयागराज रेलवे स्टेशन से और प्रयागराज बस अड्डे से कब के द्वारा कैसे आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं|
प्रयागराज हवाई अडडे से अयोध्या कैब के द्वारा यात्रा :-
अगर आप हवाई जहाज से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं तो प्रयागराज हवाई अड्डे से अयोध्या राम मंदिर के लिए आप कब या टैक्सी आसानी से बुक कर सकते हैं, जिसका वन वे का किराया लगभग रु 4000 से रु 5000 के आसपास होता है |
आप ऑनलाइन टैक्सी प्रयागराज से अयोध्या राम मंदिर के लिए पहले से ही बुक करा कर रखें ताकि आपको एयरपोर्ट पर बुकिंग में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो | बहुत सारी ऑनलाइन कंपनियों प्रयागराज से अयोध्या राम जन्म भूमि के लिए अभी टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करती हैं जो की प्रयागराज हवाईअड्डे से अयोध्या राम मंदिर तक पहुंचने में 3-4 घंटे का समय लेते हैं|
प्रयागराज रेलव स्टेशन या बस स्टैंड से अयोध्या के लिए कैब का किराया | Prayagraj to Ayodhya by Cab from Rly station
प्रयागराज से अयोध्या के लिए एक छोटी कैब या टैक्सी का एक तरफ का किराया सामान्यतः ₹3900 तक होता है | इसके अलावा यदि आप 4 से अधिक सवारी है तो आप 7 सीटर गाड़ी बुक कर सकते है जिसका किराया ₹5000 तक हो सकता है |
यदि आप 4 या उसे से अधिक व्यक्ति हैं तो आपके लिए प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने के लिए कब या टैक्सी किराए पर लेकर पहुंचना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह यात्रा का एक सुविधाजनक और समय पर पहुंचना का साधन हो सकता है |
प्रयागराज से अयोध्या कैब या टैक्सी द्वारा पहुंचने कितना समय लगता है ?
प्रयागराज से अयोध्या राम मंदिर तक कैब या टैक्सी द्वारा पहुंचने में समानताय 4 घंटे का समय लग सकता है | आप चाहे तो प्रयागराज से अयोध्या के लिए पूरे दिन के लिए भी कैब बुक कर सकते हैं जो की सुबह प्रयागराज से आपको अयोध्या के कुछ प्रमुख स्थलों की यात्रा करके , शाम को आपको वापस प्रयागराज में छोड़ देगी |
भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं हालांकि अब आपको राम मंदिर में दर्शन में कितना समय लगता है | अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के अलावा आप कुछ अन्य स्थानों पर भी दर्शन कर सकते हैं या घूम सकते हैं जैसे :- नयाघाट ,हनुमान गढ़ी,कनक भवन,राम की पैड़ी,नागेश्वरनाथ मंदिर
प्रयागराज से अयोध्या के लिए एकतरफ़ा टैक्सी किराया | Prayagraj to Ayodhya one side taxi fare
क्रमांक | कैब का प्रकार | रु./कि.मी | न्यूनतम किमी |
01. | हैचबैक- रिट्ज/इंडिका कार | 9 | 250 |
02 | सेडान- इटियोस/डिजायर कार | 10 | 250 |
03 | एसयूवी – इनोवा / ज़ाइलो / एन्जॉय / अर्टिगा कर | 12 | 250 |
प्रयागराज से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है | Best Way to Reach Ayodhya from Prayagraj
प्रयागराज से अयोध्या जाने के कौन से तरीके है यह तो अब आप जान चुके हैं | यदि आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो अपने गाड़ी से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है यदि आप तीन या चार व्यक्ति हैं तो आप अयोध्या से प्रयागराज से अयोध्या के लिए कैब या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं |
यदि आप केवल अकेले जा रहे हैं तो बस या ट्रेन जो की काफी किफायती है आपके लिए एक अच्छा साधन हो सकता है | अब आपको अपने बजट, समय और सुविधा के अनुसार कौन सा साधन सही है उसका चुनाव कर सकते है |
प्रयागराज से अयोध्या | Weather Considerations
प्रयागराज से अयोध्या जाने का सर्वोत्तम समय | Best Time to Visit Ayodhya from Prayagraj
अपनी यात्रा के लिए सही समय का चयन करने के लिए मौसम की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। अयोध्या में यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे उत्तम रहता है इस दौरान यात्रा का मौसम सुहावना रहता है और जून जुलाई की गर्मी से भी आप बच सकते हैं |
दिल्ली से ट्रेन द्वारा अयोध्या कैसे पहुँचें |
हवाई जहाज से अयोध्या कैसे पहुंचे
अयोध्या में घूमने की 12 जगह
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन का समय क्या है
अयोध्या से निकटवर्ती सड़क यात्राएँ
यात्रा का आरम्भिक स्थान | अयोध्या तक दूरी | अवधि |
अयोध्या से प्रयागराज की दूरी (ayodhya se prayagraj ki duri) | 167.8 कि.मी | 4 घंटा 8 मिनट |
अयोध्या से मिर्ज़ापुर की दूरी | 245.2 कि.मी | 5 घंटे 7 मिनट |
अयोध्या से कौशांबी की दूरी | 217.1 कि.मी | 4 घंटे 53 मिनट |
अयोध्या से कानपुर की दूरी | 240 कि.मी | 4 घंटे 41 मिनट |
वाराणसी से अयोध्या की दूरी | 220 कि.मी | 4 घंटे 41 मिनट |
जौनपुर से अयोध्या की दूरी | 154.4 कि.मी | 3 घंटे 11 मिनट |
मथुरा से अयोध्या की दूरी | 531.3 कि.मी | 8 घंटे 12 मिनट |
दिल्ली से अयोध्या की दूरी | 688.8 कि.मी | 12 घंटे 35 मिनट |
अयोध्या और प्रयाग जंक्शन के बीच ट्रेनों की जानकारी | Trains bewtween Ayodhya to Prayag junction
ट्रेन | ट्रेन का नाम | से | प्रस्था. | तक | आगम. | यात्रा | सो | मं | बु | गु | शु | श | र |
14234 | सरयू एक्सप्रेस | AY | 3.4 | PRG | 7.46 | 4.1 | Y | Y | Y | Y | Y | Y | Y |
18206 | नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस | AY | 14.4 | PRYJ | 19.55 | 5.2 | x | x | x | x | x | Y | x |
14232 | मनवर संगम एक्सप्रेस | AY | 15.55 | PYGS | 20.15 | 4.2 | Y | Y | Y | x | Y | Y | x |
4382 | फैजाबाद प्रयाग राजसंगम स्पेशल | AYC | 17.45 | PRG | 22.26 | 4.4 | Y | Y | Y | Y | Y | Y | Y |
22184 | साकेत एक्स्प्रेस | AYC | 14 | PRYJ | 18.15 | 4.2 | x | x | x | Y | x | x | Y |
22130 | तुलसी एक्स्प्रेस | AYC | 14.5 | PRG | 17.32 | 2.4 | Y | x | Y | x | x | x | x |
22104 | फैजाबाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस | AYC | 23.1 | PRYJ | 5 | 5.5 | x | Y | x | x | x | x | x |
15101 | जनसाधारण एक्सप्रेस | AY | 0.45 | PRYJ | 5.2 | 4.4 | x | x | Y | x | x | x | x |
22614 | अयोध्या कैंट रामेश्वरम एक्सप्रेस | AY | 23.3 | PRYJ | 5 | 5.3 | x | x | Y | x | x | x | x |
अयोध्या और प्रयाग जंक्शन के बीच ट्रेनें | Train between Ayodhya to Prayagraj
अयोध्या और प्रयाग जंक्शन के बीच ट्रेनों की जानकारी:
ट्रेनों की संख्या:
- 9
पहली ट्रेन:
- जनसाधारण एक्सप्रेस (15101)
- समय: 00:45
- दिन: बुधवार
आखरी ट्रेन:
- अयोध्या कैंट रामेश्वरम एक्सप्रेस (22614)
- समय: 23:30
- दिन: बुधवार
सबसे तेज़ ट्रेन:
- तुलसी एक्सप्रेस (22130)
- समय: 14:50
- दिन: सोमवार, बुधवार
- दूरी: 151 किलोमीटर
- यात्रा का समय: 2 घंटे 42 मिनट
अन्य ट्रेनें:
- 14234 SARYU EXPRESS
- 14235 SARYU EXPRESS
- 15102 जनसाधारण एक्सप्रेस
- 15103 जनसाधारण एक्सप्रेस
- 22184 SAKET EXPRESS
- 22185 SAKET EXPRESS
- 22613 अयोध्या कैंट रामेश्वरम एक्सप्रेस
अतिरिक्त जानकारी:
- आप IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ट्रेनों की उपलब्धता, समय और किराया देख सकते हैं।
- आप IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ट्रेनों के लिए टिकट बुक भी कर सकते हैं।
- आप ixigo जैसे ऐप्स का उपयोग करके ट्रेनों की लाइव रनिंग स्थिति और पीएनआर स्थिति भी देख सकते हैं।
निष्कर्ष- Conclusion :-
अंत में अब हम जान चुके हैं कि आप प्रयागराज से अयोध्या की दूरी किस प्रकार तय कर अयोध्या जा सकते है | आशा करते हैं की ऊपर बताए गए सभी तरीकों को जानने के बाद आप अपने लिए सबसे सर्वोत्तम और आरामदायक साधन और मार्ग चुन सकेंगे | हम आगे इस यात्रा में आपकी मंगल और स्वास्थ्य की कामना करते हैं | इस बारे में आपकी किसी प्रकार की सुझाव है तो उनका स्वागत है |
प्रयागराज से अयोध्या कितने किलोमीटर है(prayagraj se ayodhya kitne kilometre hai)
प्रयागराज से अयोध्या की सड़क मार्ग से दूरी 167 किलोमीटर है जिसको 4 घंटे में पूरा किया जा सकता है|
अयोध्या से प्रयागराज की दूरी (ayodhya se prayagraj ki duri)
अयोध्या से प्रयागराज की वापसी की दूरी लगभग 167 किलोमीटर है जिसको अपनी गाड़ी से आप 4 घंटे में पूरा कर सकते हैं