मुंबई से केदारनाथ कैसे जाए-यह है बेस्ट तरीका

यदि आप भी इस साल मुंबई नगरी से बाबा केदार के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो हम यहां पर आपको बताएंगे कि आप किस तरह मुंबई से केदारनाथ जाएं (How to Reach Kedarnath from Mumbai) और मुंबई से केदारनाथ जाने के लिए कौन-कौन से साधन हैं, किस साधन में कितना समय हो कितना खर्चा लगेगा|

मुंबई से केदारनाथ की दूरी कितनी ( Mumbai to kedarnath Distance)

इससे पहले कि हम जाने की मुंबई से केदारनाथ कैसे जाएं, हम जान लेते हैं कि मुंबई से केदारनाथ की दूरी कितनी ( Mumbai to kedarnath Distance) है:-

  • हवाई मार्ग: मुंबई से केदारनाथ के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है हालाँकि आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए मुंबई से उड़ान भर सकते हैं | देहरादून से केदारनाथ से लगभग 230 किमी दूर स्थित है। मुंबई से देहरादून हवाई यात्रा से लगभग 2 घंटे से 10 घंटे ( कई बार वाया दिल्ली एअरपोर्ट से ) का समय लगता है। देहरादून से फिर आगे केदानाथ की दूरी को कार या टैक्सी द्वारा तय किया जा सकता है, जिससे इस यात्रा के समय में 6-7 घंटे और लग जाते हैं।
  • रेल मार्ग: मुंबई से केदारनाथ के लिए को सीधी ट्रेन सेवा नहीं है , हालांकि केदारनाथ के नजदीक रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश है | आप मुंबई से आप हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन ले सकते हैं, उसके बाद केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा कर सकते हैं, मुंबई से हरिद्वार के बीच ट्रेन से दूरी (mumbai to kedarnath distance by train) 1313 KM ओर इस मुंबई से हरिद्वार की ट्रेन से पूरी यात्रा का ओसत समय लगभग 28 घंटे से से अधिक होता है |
  • सड़क मार्ग: मुंबई से केदारनाथ की सड़क की दूरी लगभग 1848 किलोमीटर है, इस सड़क दूरी को आप अपनी गाड़ी से कई शहरों से होकर पूरी कर सकते है | एक ओर सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी सुविधाजनक रहता है वहीं दूसरी ओर यह एक लंबा थका देने वाला और महंगा साधन भी हो सकता है जिसमे 3 से 4 दिन का समय लगता है |

मुंबई से केदारनाथ कैसे जाए ?| How to Reach Kedarnath from Mumbai

मुंबई से केदारनाथ पहुंचने के कहीं साधन है ( how to go to kedarnath from mumbai ) जिनको आप अपनी बजट ओर सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं, हालांकि मुंबई से केदारनाथ पहुंचने के लिए कोई भी साधन इनमें से सीधा /डायरेक्ट नहीं है और आपको मुंबई से केदानाथ पहुचने के लिए इनमें से एक से अधिक साधनों का प्रयोग करना होगा| मुंबई से केदारनाथ पहुंचने के प्रमुख साधन इस प्रकार से हैं:-

  • हवाई मार्ग से:- मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का यह सबसे तेज साधन है मगर यह थोड़ा महंगा साधन भी है|
  • ट्रेन के माध्यम से:- मुंबई से केदारनाथ के नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश तक पहुंचने का यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय सस्ता और सुविधाजनक साधन है| इससे आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग से पूरी करनी होगी |
  • बस के माध्यम से:– मुंबई से केदारनाथ के बीच की 1848 किलोमीटर की दूरी इतनी अधिक है कि बस के माध्यम से दूरी को तय कर पाना काफी महंगा और असुविधाजनक रहता है इसलिए मुंबई से ऋषिकेश का केदारनाथ के लिए कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है ,और ना ही हम इसकी सलाह देते हैं|
  • अपनी गाड़ी या कार के माध्यम से:– यदि आपका बजट इसके अनुमति देता है और आपके पास समय भी है तो मुंबई से अपनी गाड़ी या कार के माध्यम से ऋषिकेश होते हुए केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं, यह भी थोड़ा महंगा और अधिक समय लगने वाला साधन है लेकिन अगर आप मार्ग के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह भी एक साधन हो सकता है| मुंबई से केदारनाथ की दूरी कार के माध्यम से लगभग (mumbai to kedarnath distance by car) 1848 किलोमीटर है , जिसको आप 3 से 4 दिन में पूरा कर सकते है |
  • मुंबई से केदारनाथ मोटरसाइकिल के माध्यम से:- आजकल अधिकतर युवा मोटरसाइकिल के माध्यम से मुंबई से केदारनाथ जाने के लिए भी इस विकल्प को चुनते हैं| यह विकल्प थोड़ा महंगा और समय लगने वाला है लेकिन सोलो ट्रैवलर के लिए एक अच्छा साधन है| मुंबई से केदारनाथ की दूरी बाइक (mumbai to kedarnath distance by bike) से लगभग 1800 किलोमीटर है जिसको आप 4 से 5 दिन में पूरी कर सकते है |

हम आगे चलकर इन सभी साधनों के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि प्रत्येक साधन से आप किस प्रकार मुंबई से केदारनाथ पहुंच सकते हैं|

मुंबई से केदारनाथ पहुंचने में इन साधनों में आपको कितना समय और कितना खर्चा लगेगा और अंत में कौन सा साधन आपके लिए सबसे बढ़िया है ताकि आप एक अच्छे साधन का चुनाव कर बाबा केदार के सफलतापूर्वक दर्शन कर सके |

मुंबई से केदारनाथ कैसे जाए-यह है बेस्ट तरीका


हवाई मार्ग द्वारा मुंबई से केदारनाथ ( Mumbai to Kedarnath by air) कैसे पहुंचे?

मुंबई से केदारनाथ के लिए अभी फिलहाल कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है हालांकि केदारनाथ का सबसे पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट में है| मुंबई से हवाई मार्ग से केदारनाथ पहुंचने के लिए आप इस प्रकार तैयारी करें:- :

1. मुंबई से केदारनाथ के लिए फ्लाइट बुकिंग:-

  • नजदीकी हवाई अड्डा: केदारनाथ के निकटतम हवाई अड्डे देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (240 किमी दूर) और दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (460 किमी दूर) हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार देहरादून या दिल्ली दोनों में किसी भी हवाई अड्डे पर पहुंचकर आगे की यात्रा शुरू कर सकते हैं|
  • लोकप्रिय विमान सेवाएं: इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर इंडिया जैसी कई विमान सेवाएं मुंबई से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें प्रदान करती हैं।
  • मुंबई से केदारनाथ का फ्लाइट का किराया और समय:– मुंबई से केदारनाथ का फ्लाइट का एक तरफ का किराया ( mumbai to kedarnath flight ticket price) लगभग ₹8000 है जो की यात्रा की पीक सीजन के दौरान घटता- बढ़ता रहता है| वही मुंबई से देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट से लगने वाला समय 2 घंटा 10 मिनट है, इसके अलावा यदि आपकी फ्लाइट वाया दिल्ली आती है तो आपको मुंबई से देहरादून पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग सकते हैं किराया लगभग वही रहता है|
  • मुंबई से केदारनाथ जाने के लिए हवाई मार्ग सबसे तेज और सुविधाजनक साधन है, एयरलाइंस की बढ़िया डील और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए खासकर पीक सीजन (मई-जून और सितंबर-अक्टूबर) के दौरान अपनी उड़ानें अग्रिम बुक करें।

    Mumbai to Kedarnath flight ticket price
mumbai to kedarnath -Deharadun flight price
make my trip

2.केदारनाथ की आगे की यात्रा:

  • हवाई मार्ग से देहरादून से केदारनाथ की यात्रा:- यदि आपका बजट है और आप केदारनाथ धाम की यात्रा सुविधाजनक और तेज साधन से करना चाहते हैं तो आप फिर से देहरादून से आगे केदारनाथ हवाई मार्ग से जा सकते हैं इसके लिए आपके पास दो साधन है:-
    • देहरादून से केदारनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से:- आप किसी बड़ी वेबसाइट से दो धाम ( केदानाथ ओर बद्रीनाथ ) का हेलीकॉप्टर पैकेज ले सकते हैं जो की एक दिन में आपको बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा कर देगा और जिसका एक व्यक्ति का किराया लगभग एक लाख के करीब रहता है |
    • छोटे जहाज के माध्यम से:– देहरादून से केदारनाथ जाने का दूसरा सबसे तेज साधन है उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत छोटे जहाज के माध्यम से गोचर तक जा सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का लगभग ₹4000 रहता है|

      छोटे जहाज से देहरादून से गोचर पहुंचने में हवाई मार्ग से आपको 40 मिनट से 50 मिनट लगेंगे| गोचर से गौरीकुंड तक आप तीन-चार घंटे में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं| आप चाहे तो फिर वहां से पैदल 18 किलोमीटर का ट्रैक या फिर सिरसी या गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर बुक करके फिर केदारनाथ धाम जा सकते हैं|
  • सड़क मार्ग से आगे की यात्रा :-देहरादून या दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आपको गौरीकुंड, केदारनाथ के लिए आधार शिविर, तक जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। दोनों हवाई अड्डों पर टैक्सी, शेयर कैब और यहां तक ​​कि हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। देहरादून से आप बस के माध्यम से केदारनाथ जाने में आपको 6 से 7 घंटे लगेंगे और उसका किराया हजार रुपए तक होगा वहीं से शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे जिसका किराया 7000 से 8000 रुपए होगा|
  • यात्रा का समय: देहरादून या दिल्ली से गौरीकुंड तक की सड़क यात्रा में यातायात की स्थिति के आधार पर लगभग 6-7 घंटे लगते हैं।
copilot

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:

  • पैदल यात्रा : देहरादून से सड़क मार्ग से आप गौरीकुंड पहुंच सकते हैं और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल रास्ता आपको केदारनाथ मंदिर तक ले जाता है। आपकी फिटनेस के स्तर के आधार पर, इस ट्रेक में 8 घंटे से 10 घंटे घंटे के बीच का समय लग सकता है। वैकल्पिक रूप से, आप चढ़ाई के लिए घोड़े या पालकी किराए पर ले सकते हैं।
  • हेलीकॉप्टर सेवाएं: देहरादून से सड़क मार्ग से गुप्तकाशी पहुंचने पर आप हेलीकॉप्टर बुक करा कर केदारनाथ धाम 10 मिनट में पहुंच सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का ₹5000 रहता है, हालांकि यात्रा के पीछे सीजन में केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग थोड़ा मुश्किल रहती है|

मुंबई से ट्रेन से केदारनाथ (Mumbai to kedarnath by Train)कैसे जाए?

मुंबई से केदारनाथ जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है हालांकि केदारनाथ का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश /हरिद्वार है जहां पर मुंबई से कुछ ट्रेन है की सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध है| आप चाहे तो मुंबई से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंच सकते हैं और फिर दिल्ली से केदारनाथ पहुंचना बहुत ही आसान है|


1.मुंबई से केदारनाथ के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग:-

  • केदारनाथ के लिए कोई सीधी ट्रेन सर्विस नहीं है, हालांकि आप हरिद्वार/ ऋषिकेश तक मुंबई से ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं | इसके अलावा आप चाहे तो दिल्ली तक भी ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं और फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाकर उत्तराखंड परिवहन की बस से आसानी से हरिद्वार /ऋषिकेश होते हुए सोनप्रयाग पहुंच सकते हैं|
  • प्रमुख ट्रेन:- मुबई से हरिद्वार के बीच चलने वाली 4 प्रमुख ट्रेन है : 19019 – BDTS HW EXP , 12171 – LTT HW AC EXP, 22659 – KCVL YNRK EXP, 22917 – BDTS HW SF EXP, 12903 – GOLDEN TEMPLE |
  • ट्रेन की टिकट और समय:– मुंबई से हरिद्वार के बीच लगभग चार प्रमुख ट्रेन चलती हैं जो कि कम से कम 25 घंटे में आपको हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगी| मुंबई से केदारनाथ का ट्रेन का किराया (mumbai to kedarnath train ticket price) वाया हरिद्वार तक स्लीपर क्लास का ₹ 655 तो वही एसी फर्स्ट क्लास का किराया 2525 रुपए है|
mumbai to kedarnath via haridwar train time table and price



मुंबई से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेनें एक नजर में

  • कुल 5 लोकप्रिय ट्रेनें:

    19019 – BDTS HW EXP , 12171 – LTT HW AC EXP, 22659 – KCVL YNRK EXP, 22917 – BDTS HW SF EXP, 12903 – GOLDEN TEMPLE,

  • मुंबई से केदारनाथ के लिए सबसे तेज ट्रेन:

    12903 – GOLDEN TEMPLE (यात्रा का समय: 22 घंटे 47 मिनट)

  • मुंबई से केदारनाथ के लिए पहली ट्रेन:

    19019 – BDTS HW EXP (प्रस्थान समय: 12:05 बजे रात्रि, मुंबई बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन (BDTS) से)

  • मुंबई से केदारनाथ के लिए आखिरी ट्रेन:

    12903 – GOLDEN TEMPLE (प्रस्थान समय: शाम 6:45 बजे, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (MMCT) से)

  • मुंबई से केदारनाथ के लिए दूरी ओर यात्रा का समय

    अनुमानित दूरी 1313 किलोमीटर , यात्रा का न्यूनतम समय 22 घंटे ओर 47 मिनट

  • मुंबई से हरिद्वार के लिए ट्रेनें किन स्टेशनों से मिलती हैं?

    मुंबई बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन (BDTS), मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन (LTT), पनवेल रेलवे स्टेशन (PNVL), मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (MMCT)

mumbai to kedarnath by train  image
copilot

2. केदारनाथ की आगे की यात्रा

  • हरिद्वार से आगे यात्रा:- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपके पास केदारनाथ जाने के लिए दो साधन है, या तो आप बस से गौरीकुंड तक जा सकते हैं, रेलवे स्टेशन सामने ही बस अड्डा है जहां से आपको उत्तराखंड परिवार निगम की बस गौरीकुंड पहुंचा देगी जिसका किराया लगभग ₹700 है, मगर सामान्यतया यहाँ से बस आपको सुबह 9 बजे से पहले मिलेगी
  • दूसरा साधन आपके पास शेयरिंग टैक्सी है जिसका किराया ₹1000 से ₹1500 तक रहता है तो वही आप पूरी टैक्सी बुक करके भी गौरीकुंड तक जा सकते हैं जिसका किराया यात्रा के पीक सीजन के दौरान ₹7000 से से ₹8000 तक रहता है|
  • यात्रा का समय:– हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पहुंचने के बाद आगे की यात्रा बस शेयरिंग टैक्सी कर सकते हैं जिसके माध्यम से गौरीकुंड पहुंचने में आपको कम से कम 7 घंटे का समय लगता है|

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:

  • पैदल यात्रा : हरिद्वार से सड़क मार्ग से आप गौरीकुंड पहुंच सकते हैं और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल रास्ता आपको केदारनाथ मंदिर तक ले जाता है। आपकी फिटनेस के स्तर के आधार पर, इस ट्रेक में 8 से 10 घंटे घंटे के बीच का समय लग सकता है। वैकल्पिक रूप से, आप चढ़ाई के लिए घोड़े या पालकी किराए पर ले सकते हैं।
  • हेलीकॉप्टर सेवाएं: हरिद्वार से सड़क मार्ग से गुप्तकाशी पहुंचने पर आप हेलीकॉप्टर बुक करा कर केदारनाथ धाम 10 मिनट में पहुंच सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का ₹5000 रहता है, हालांकि यात्रा के पीछे सीजन में केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग थोड़ा मुश्किल रहती है|

सड़क मार्ग से मुंबई से केदारनाथ (mumbai to kedarnath by road) कैसे पहुंचे?

मुंबई से केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा (mumbai to kedarnath road distance) अपने आप में एक अनुभव है। हालांकि यात्रा लंबी है, चुने गए मार्ग के आधार पर लगभग 1848 किमी तक फैली हुई है, जहां मुंबई से केदारनाथ की सड़क यात्रा आपको अपने हिसाब से यात्रा करने की स्वतंत्रता और सुविधा प्रदान करती है वहीं इसका लंबा सफर, मार्ग का ट्रैफिक यात्रा की थकान को थोडा बढ़ा देती है|


1. अपनी सड़क यात्रा मार्ग का चयन करें: Kedarnath from Mumbai mode of travel

सड़क मार्ग से मुंबई से केदारनाथ पहुंचने के लिए कई मार्ग हैं, जिनमें से प्रत्येक मार्ग के अपने अनुभव प्रदान करता है:

  • मुंबई -दिल्ली एक्सप्रेस वे अहमदाबाद, उदयपुर और दिल्ली ,मुज़फ्फरनगर ,हरिद्वार के रास्ते: यह मार्ग, जो लगभग 1988 किमी तक फैला है, आपको इन प्रमुख शहरों से होकर ले जाता , मगर यह काफी लम्बा मार्ग है जो की 31 घंटे लम्बा है |
  • ठाणे ,नाशिक, शिरडी, धुले/इंदौर, उज्जैन , भोपाल, आगरा, दिल्ली ,मुज़फ्फरनगर ,हरिद्वार के रास्ते: यह मार्ग, लगभग 1848 किमी में फैला हुआ है, शिरडी जैसे धार्मिक स्थलों और भोपाल जैसे ऐतिहासिक शहरों को देखने का अवसर प्रदान करता है। यह सबसे बढ़िया ओर प्रसिद्ध मार्ग है | इस मार्गे से आपको लगभग 2700 रु का टोल टैक्स देना पड़ सकता है ओर आपका एक तरफ का कुल रु11000 तक का पेट्रोल लग सकता है | यह मार्ग 29 घंटे लम्बा है |
  • पुणे, सोलापुर, हैदराबाद और नागपुर, दिल्ली , मुज़फ्फरनगर ,हरिद्वार के रास्ते: यह मार्ग, लगभग 1660 किमी को कवर करते हुए, आपको दक्कन के पठार और हैदराबाद जैसे ऐतिहासिक स्थलों को explore करने देता है।

2. सवारी , बजट, समय ओर यात्रा मार्गे के अनुसार अपनी गाड़ी का चुनाव:

आपके लिए सबसे उपयुक्त वाहन आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करता है। चुनाव करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • कार: आराम और सुविधा प्रदान करती है, लेकिन लंबी यात्राओं के लिए एक से अधिक ड्राइवरों की आवश्यकता होती है। अनुमानित टोल टैक्स ढाई हजार रुपए और अनुमानित पेट्रोल का खर्चा ₹12000 एक तरफ का हो सकता है वही अनुमानित समय लगभग 30 घंटे
  • एसयूवी: पहाड़ी इलाकों में बेहतर साधन है और यदि चार से पांच लोग हैं तो आरामदायक और कम लागत|
  • टेम्पो ट्रैवलर: 18 से 20 लोगों के समूहों के लिए आदर्श, पर्याप्त जगह और सामान रखने की सुविधा प्रदान करता है।
  • यात्री बस:– महाराष्ट्र से अधिकतर श्रद्धालु केदारनाथ के लिए यात्री बस के माध्यम से भी आते हैं जिसमें कि रास्ते में खाने-पीने की सुविधा यानी कि खाना बनाने का सामान साथ लेकर चलते हैं यह भी एक सुविधाजनक और आसान साधन है मगर ड्राइवर को पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव होना चाहिए|
mumbai to kedarnath by road car

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:

  • पैदल यात्रा : हरिद्वार से सड़क मार्ग से आप गौरीकुंड पहुंच सकते हैं और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल रास्ता आपको केदारनाथ मंदिर तक ले जाता है। आपकी फिटनेस के स्तर के आधार पर, इस ट्रेक में 8 से 10 घंटे घंटे के बीच का समय लग सकता है। वैकल्पिक रूप से, आप चढ़ाई के लिए घोड़े या पालकी किराए पर ले सकते हैं।
  • हेलीकॉप्टर सेवाएं: हरिद्वार से सड़क मार्ग से गुप्तकाशी पहुंचने पर आप हेलीकॉप्टर बुक करा कर केदारनाथ धाम 10 मिनट में पहुंच सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का ₹5000 रहता है, हालांकि यात्रा के पीछे सीजन में केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग थोड़ा मुश्किल रहती है|

मुंबई से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका |Best Way To Reach Kedarnath From Mumbai

मुंबई से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका ट्रेन और सड़क मार्ग दोनों का माध्यमो का प्रयोग करके यात्रा पूरी करना है | आप मुंबई से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन ले सकते हैं ओर फिर हरिद्वार या ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए सड़क मार्ग से गौरीकुंड तक जा सकते हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए पैदल यात्रा या हेलीकॉप्टर यात्रा करना बेहतर विकल्प है।

मुंबई से केदारनाथ की यात्रा बेस्ट तरीका – 1


मुंबई से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका- 2

आप चाहे तो मुंबई से दिल्ल्ली सुपर फ़ास्ट ट्रेन जैस वन्दे भारत /राजधानी ट्रेन से पहुचे सकते है ओर फिर दिल्ली से बस के माध्यम से आसानी से आप गुप्तकाशी /सोनप्रयाग जा सकते हैं| इसके लिए आपको कश्मीरी गेट बस अड्डे से गुप्तकाशी वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पकड़नी पड़ेगी जिसका किराया लगभग ₹800 है और जो रात्रि 9:00 बजे चलती है और सुबह 9:00 बजे आपको उखीमठ के पास पंहुचा देगी | 


दिल्ली से केदारनाथ जाने के लिए सरकारी बसों को लेना सबसे अच्छा रहता है। आप उत्तराखंड परिवहन निगम या UPSRTC की बसें ले सकते हैं क्योंकि ये अधिक विश्वसनीय और समय के पाबंद होती हैं। यदि दिल्ली से सीधी गुप्तकाशी की बस नहीं मिलती तो आप , हरिद्वार या ऋषिकेश तक जा सकते ओर फिर वहा से आसानी से सोनप्रयाग की बस मिल जायगी |


मुंबई से केदारनाथ ( Kedarnath from Mumbai) जाने में कितना खर्च आएगा?

मुंबई से केदारनाथ जाने का खर्चा आपकी यात्रा के साधन पर निर्भर करता है, आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक से अधिक साधन का उपयोग भी कर सकते हैं जिससे कि आपकी यात्रा कम से कम खर्चे में पूरी हो सके|

मुंबई से केदारनाथ हवाई मार्ग से जाने में आपका खर्चा लगभग ₹20000 से लेकर ₹25000 तक हो सकता है| ( ₹15000 हवाई जहाज से आना-जाना, ₹2000 देहरादून से सोनप्रयाग तक बस का आना-जाना, ₹4000 दो दिन होटल का किराया, ₹2000 से ₹3000 खाने का खर्चा) , वहीं यदि आप गौरीकुंड से पैदल यात्रा न करके आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं तो ₹6000 आप हेलीकॉप्टर का किराया और इसमें जोड़ सकते हैं|

वहीं दूसरी ओर ट्रेन के माध्यम से मुंबई से केदारनाथ जाने का आपका खर्चा लगभग ₹10000 से से 15000 रुपए तक हो सकता है जिसमे की ₹2000 हरिद्वार तक ट्रेन से आना-जाना ₹2000 हरिद्वार से सोनप्रयाग तक बस से आना जाना ₹4000 होटल का किराया और ₹2000 खाने पीने का खर्चा|


केदारनाथ ट्रैक के लिए सुझाव और साथ ले जाने वाली चीज़ें

केदारनाथ की ट्रैकिंग पर जाने से पहले, कुछ बातों को याद रखना ज़रूरी है:

  • शारीरिक Fitness: केदारनाथ ट्रैक में लंबे समय तक चलना और खड़ी चढ़ाई चढ़ना शामिल है। ट्रैक के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना महत्वपूर्ण है। नियमित व्यायाम, योग और स्ट्रेचिंग आपकी फिटनेस के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • उचाई पर शारीरिक अभ्यस्त : केदारनाथ समुद्र तल से 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यदि आपको उचाई पर कुछ समस्या हो तो यात्रा शुरू करने से पहल शरीर को ऊंचाई के अनुसार ढालने का समय देना।
  • मौसम: केदारनाथ हिमालय क्षेत्र में स्थित है और वहां का मौसम अचानक बदलता रहता है । गर्म कपड़े, रेन कोट और टोपी और दस्ताने जैसे सुरक्षात्मक गियर ले जाना ज़रूरी है। यात्रा से पहले 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान अवश्य ले |
  • आवश्यक चीज़ें: प्राथमिक चिकित्सा किट, सनस्क्रीन, पानी की बोतल, ट्रैकिंग के लिए बढ़िया जूते और नाश्ते जैसी आवश्यक चीज़ें साथ ले जाएं। ट्रैक के दौरान सहारा और संतुलन बनाए रखने के लिए ट्रेकिंग पोल ले जाना भी उचित है।
  • परमिट और बुकिंग: अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक परमिट और बुकिंग पहले से ही करा लें।
  • पर्यावरण: ट्रैकिंग मार्ग को साफ रखना और कूड़ा न फैलाना ज़रूरी है। प्लास्टिक के प्रयोग से बचें और कचरे का सही निपटान करें।



केदारनाथ मुंबई से कितनी दूर है?

केदारनाथ मुंबई से कितनी दूर है यह आपके बजट,सुविधा ओर चुने हुए यात्रा मार्ग पर निर्भर करता है :-
हवाई मार्ग: लगभग 1500 किमी + निकटतम हवाई अड्डे से सड़क यात्रा (लगभग 230 किमी)।
रेल मार्ग: कोई सीधी ट्रेन संपर्क नहीं है; हरिद्वार/ऋषिकेश तक लगभग 1434 किमी की दूरी + केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा (लगभग 210 किमी)
सड़क मार्ग: तीन मार्गो के आधार पर दूरी 1700 किमी से 1929 किमी तक है।

मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का सबसे तेज़ तरीका कौन सा है?

मुंबई से सबसे तेज़ विकल्प देहरादून या दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से पहुचना है ओर उसके बाद गौरीकुंड जहा से पैदल यात्रा शुरू होती है वहा के लिए टैक्सी या शेयरिंग कैब लेना है। हालांकि, केदारनाथ मंदिर तक जाने के पैदल के अलावा गौरीकुंड से आप घोड़े या हेलीकॉप्टर जैसे वैकल्पिक साधन भी ले सकते है |

मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका कौनसा है?

मुंबई से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन से यात्रा करना और फिर गौरीकुंड के लिए शेयरिंग कैब या बस लेना सबसे सस्ता साधन है | इस साधन से आपका अनुमानित किराया 2000 ( रु 1000 ट्रेन हरिद्वार तक ओर 1000 बस का सोनप्रयाग तक) , हालांकि, इस साधन से हवाई यात्रा की तुलना में काफी अधिक समय लगता है।

क्या मुझे केदारनाथ जाने के लिए परमिट की आवश्यकता है?

हां, केदारनाथ जाने के लिए एक अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आवश्यक है। आप ऑनलाइन या मोबाइल aap से चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा सकते है |


Leave a Comment