चंडीगढ़ से केदारनाथ कैसे जाए-यह है बेस्ट तरीका

यदि आप भी चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने की योजना बना रहे हैं तो हम यहां पर आपको बताएंगे कि आप किस तरह चंडीगढ़ से केदारनाथ जाएं और चंडीगढ़ से केदारनाथ को दूरी कितनी है ओर कैसे कम खर्च ओर समय में आप चंडीगढ़ से केदानाथ जाए |

चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी कितनी ( chandigarh to kedarnath Distance)

चंडीगढ़ से केदारनाथ कैसे जाएं, यह जानने से पहले , हम जान लेते हैं कि चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी कितनी ( chandigarh to kedarnath Distance) है:-

  • हवाई मार्ग: चंडीगढ़ से केदानाथ की हवाई दूरी लगभग 219 किलोमीटर है | चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है हालाँकि आप देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से जा सकते है जहा से केदारनाथ से लगभग 230 किमी दूर स्थित है।
  • रेल मार्ग: चंडीगढ़ से हरिद्वार के बीच ट्रेन से दूरी (chandigarh to kedarnath distance by train) 230 KM ओर इस चंडीगढ़ से हरिद्वार की ट्रेन से पूरी यात्रा का ओसत समय लगभग 5 घंटे होता है | चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए को सीधी ट्रेन सेवा नहीं है , हालांकि केदारनाथ के नजदीक रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश है | आप चंडीगढ़ से आप हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन ले सकते हैं, उसके बाद केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा कर सकते हैं |
  • सड़क मार्ग: चंडीगढ़ से केदारनाथ की सड़क की दूरी लगभग 465 किलोमीटर है, इस सड़क दूरी को आप अपनी गाड़ी , बस से या टैक्सी से आसानी से 10 से 12 घंटे में पूरा कर सकते है |

चंडीगढ़ से केदारनाथ कैसे जाए ?

चंडीगढ़ से केदारनाथ पहुंचने के तीन प्रमुख साधन है ( how to go to kedarnath from chandigarh ) जिनको आप अपनी बजट ओर सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं | आप चाहे तो अपनी सुविधा के अनुसार एक से अधिक साधनों का प्रयोग कर सकते है | केदारनाथ पहुंचने के प्रमुख साधन इस प्रकार से हैं:-

  • हवाई मार्ग से:- चंडीगढ़ से केदारनाथ पहुंचने का यह सबसे तेज साधन है मगर यह थोड़ा महंगा साधन भी है|
  • ट्रेन के माध्यम से:- चंडीगढ़ से केदारनाथ के नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक पहुंचने का यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय सस्ता और सुविधाजनक साधन है| इससे आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग से पूरी करनी होगी |
  • बस के माध्यम से:– चंडीगढ़ से केदारनाथ के बीच की 465 किलोमीटर की दूरी बस के माध्यम से ऋषिकेश होते हुए आसानी से 10 से 12 घंटे में पूरी कर सकते है |
  • चंडीगढ़ से कार के माध्यम से केदारनाथ :– यदि आपका बजट इसके अनुमति देता है और आपके पास समय भी है तो चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी या कार के द्वारा आप पोंटा साहिब , देहरादून या फिर सहारनपुर ओर हरिद्वार होते हुए केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं, कार से यात्रा करना थोड़ा महंगा मगर आप मार्ग के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं ओर आपका बजट इसकी अनुमति देता है तो यह भी एक साधन हो सकता है| चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी कार के माध्यम से लगभग 422 (chandigarh to kedarnath distance by car) किलोमीटर है , जिसको आप 12 घंटे से 13 घंटे में पूरा कर सकते है |
  • चंडीगढ़ से केदारनाथ मोटरसाइकिल के माध्यम से:- मोटरसाइकिल के माध्यम से चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने के लिए भी इस विकल्प को चुन सकते हैं|चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी बाइक ( chandigarh to kedarnath distance by bike) से लगभग 422 किलोमीटर की बीच है जिसको आप 12 घंटे में पूरी कर सकते है |

चंडीगढ़ से केदारनाथ पहुंचने में इन साधनों में आपको कितना समय और कितना खर्चा लगेगा और अंत में कौन सा साधन आपके लिए सबसे बढ़िया है ताकि आप एक चंडीगढ़ से केदानाथ यात्रा सफलता पूर्वक पूरी कर सके |


हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ से केदारनाथ ( chandigarh to Kedarnath by air) कैसे पहुंचे?

चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए अभी फिलहाल कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है हालांकि केदारनाथ का सबसे पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट में है| चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से केदारनाथ पहुंचने के लिए आप इस प्रकार तैयारी करें:- :

1. चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए फ्लाइट बुकिंग:-

  • नजदीकी हवाई अड्डा: चंडीगढ़ से केदारनाथ के निकटतम हवाई अड्डे देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (240 किमी दूर) और दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (460 किमी दूर) हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार शहीद भगत सिंह हवाईअड्डे से देहरादून या दिल्ली दोनों में किसी भी हवाई अड्डे पर पहुंचकर आगे केदारधाम की यात्रा शुरू कर सकते हैं|
  • लोकप्रिय विमान सेवाएं: इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर इंडिया जैसी कई विमान सेवाएं चंडीगढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें प्रदान करती हैं।
  • चंडीगढ़ से केदारनाथ का फ्लाइट का किराया और समय:– चंडीगढ़ से केदारनाथ का फ्लाइट ( का एक तरफ का किराया ( chandigarh to kedarnath flight ticket price) लगभग ₹6000 से ₹8000 है जो की यात्रा की पीक सीजन के दौरान घटता- बढ़ता रहता है| वही चंडीगढ़ से देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट से लगने वाला समय 7 घंटा 50 मिनट है|
चंडीगढ़ से केदारनाथ कैसे जाए

2.केदारनाथ की आगे की यात्रा:

  • हवाई मार्ग से देहरादून से केदारनाथ की यात्रा:- यदि आप केदारनाथ धाम की यात्रा सुविधाजनक और तेज साधन से करना चाहते हैं तो आप फिर से देहरादून से आगे की यात्रा हवाई मार्ग से करने के लिए आपके पास दो विकल्प है:-
    • देहरादून से केदारनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से:- आप दो धाम ( केदानाथ ओर बद्रीनाथ ) का हेलीकॉप्टर पैकेज देहरादून ले सकते हैं जो की एक दिवसीय यात्रा में बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा कर देगा और इस दो धाम की हलिकोप्टर पैकेज का किराया लगभग रु 80000 से रु 100000 तक रहता है |
    • छोटे जहाज के माध्यम से:– देहरादून से केदारनाथ जाने का दूसरा सबसे तेज साधन है छोटे जहाज के माध्यम से गोचर तक जा सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का लगभग ₹4000 रहता है| जोली ग्रांट हवाईअड्डे से छोटे जहाज से देहरादून से गोचर पहुंचने में हवाई मार्ग से आपको 50 मिनट लगेंगे|

      फिर गोचर से गौरीकुंड तक आप तीन-चार घंटे में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं| आप चाहे तो फिर वहां से पैदल 18 किलोमीटर का ट्रैक कर सकते है या गुप्तकाशी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर बुक करके फिर केदारनाथ धाम जा सकते हैं|
  • सड़क मार्ग से आगे की यात्रा :-देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आपको गौरीकुंड, केदारनाथ के लिए यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग तक जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। देहरादून हवाई अड्डों पर टैक्सी, शेयर कैब और हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। देहरादून से बस के माध्यम से केदारनाथ जाने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लगेगा और उसका किराया लगभग हजार रुपए तक होगा वहीं से बुकिंग टैक्सी के माध्यम से आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे जिसका किराया 7000 से 8000 रुपए होगा|
  • यात्रा का समय: हवाई मार्ग से देहरादून पहुचने पर आगे गौरीकुंड तक की सड़क यात्रा में लगभग 6-7 घंटे लग सकते है |

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:

  • पैदल यात्रा : आप चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से देहरादून ओर फिर देहरादून से सड़क मार्ग से आप गौरीकुंड पहुंच सकते हैं और गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल रास्ता आपको केदारनाथ मंदिर तक ले जाता है। आपकी शारीरिक स्थितियों के स्तर के आधार पर, इस ट्रेक में 8 घंटे से 10 घंटे घंटे के बीच का समय लग सकता है। इस दौरान आप चढ़ाई के लिए घोड़े या पालकी किराए पर भी ले सकते हैं।
  • हेलीकॉप्टर सेवाएं: देहरादून से सड़क मार्ग से गुप्तकाशी तक पहुंचने पर आप गुप्तकाशी /फाटा/सिरिसी हैलीपैड से हेलीकॉप्टर बुक करा कर केदारनाथ धाम 10 मिनट से 15 मिनट में पहुंच सकते हैं जिसका किराया का ₹5000 से ₹8000 तक रहता है, हालांकि यात्रा के पीछे सीजन में केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग थोड़ा मुश्किल रहती है|
chandigarh to kedarnath helicopter service  image

चंडीगढ़ से ट्रेन से केदारनाथ (chandigarh to kedarnath by Train)कैसे जाए?

चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है हालांकि केदारनाथ का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश /हरिद्वार है जहां पर चंडीगढ़ से दो ट्रेन की सीधी सेवा उपलब्ध है| आप चाहे तो चंडीगढ़ से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंच सकते हैं और फिर दिल्ली से केदारनाथ पहुंचना बहुत ही आसान है|


1.चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग:-

  • केदारनाथ के लिए कोई सीधी ट्रेन सर्विस नहीं है, हालांकि आप हरिद्वार/ ऋषिकेश तक चंडीगढ़ से ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं | इसके अलावा आप चाहे तो चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं और उसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से आसानी से हरिद्वार /ऋषिकेश होते हुए सोनप्रयाग पहुंच सकते हैं|
  • प्रमुख ट्रेन:-चंडीगढ़ से हरिद्वार के बीच चलने वाली 2 प्रमुख ट्रेन है : 14610 HEMKUNT EXPRESS ओर 14632 ASR DDN EXPRESS.
  • ट्रेन की टिकट और समय:– चंडीगढ़ से हरिद्वार के बीच लगभग दो प्रमुख ट्रेन चलती हैं जो कि कम से कम 05 घंटे में आपको हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगी| चंडीगढ़ से हरिद्वार तक की ट्रेन टिकट की कीमत यात्रा की तिथि, डिब्बे के प्रकार और आपकी पसंद के अनुसार बदलती रहती है। आप अपनी पसंद के अनुसार मात्र ₹ 175 से ₹1175 में चंडीगढ़ से हरिद्वार तक की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए सबसे सस्ती टिकट स्लीपर क्लास की कीमत ₹175 है।

चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए ट्रेन टिकट की कीमत:-

श्रेणीन्यूनतम मूल्य
1A₹1175
2A₹710
3A₹505
Sleeper (SL)₹175


chandigarh to kedarnath train


चंडीगढ़ से हरिद्वार के बीच चलने वाली दो ट्रेनें :- एक विवरण

TrainTrain NameFromDep.ToArr.TravelMTWTFSS
14610HEMKUNT EXPRESSCDG2.3HW74.3YYYYYYY
14632ASR DDN EXPRESSCDG2.43HW7.254.42YYYYYYY

चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए सबसे तेज ट्रेन:

  • चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली सबसे तेज ट्रेन 14610 HEMKUNT EXPRESS जो की चंडीगढ़ से हरिद्वार तक पहुँचने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ CDG से सुबह 2:30 बजे चलती है और हरिद्वार HW पर शाम 7:00 बजे पहुंचती है।
  • 14610 HEMKUNT EXPRESS सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलती है।

चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए सबसे सस्ती ट्रेन:

  • चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली सबसे सस्ती ट्रेन 14610 HEMKUNT EXPRESS है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ से हरिद्वार तक पहुँचने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ CDG से सुबह 2:30 बजे चलती है और हरिद्वार HW पर शाम 7:00 बजे पहुंचती है।
  • 14610 HEMKUNT EXPRESS सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलती है।

चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली आखिरी ट्रेन:

  • चंडीगढ़ से हरिद्वार पहुंचने वाली आखिरी ट्रेन 14632 ASR DDN EXPRESS है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ से हरिद्वार तक पहुँचने में 4 घंटे 42 मिनट का समय लेती है।
  • आखिरी ट्रेन चंडीगढ़ CDG से सुबह 2:43 बजे चलती है और हरिद्वार HW पर शाम 7:25 बजे पहुंचती है।
  • सभी दिन चलती है |

चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली पहली ट्रेन:

  • चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली पहली ट्रेन 14610 HEMKUNT EXPRESS है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ से हरिद्वार तक पहुँचने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।
  • यह ट्रेन चंडीगढ़ CDG से सुबह 2:30 बजे चलती है और हरिद्वार HW पर शाम 7:00 बजे पहुंचती है।
  • यह ट्रेन केवल कुछ ही दिनों में चलती है, जैसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।

2. केदारनाथ की आगे की यात्राऊपर बतायेगए तरीके से कर सकते है |

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना: ऊपर बतायेगए तरीके से कर सकते है

सड़क मार्ग से चंडीगढ़ से केदारनाथ (chandigarh to kedarnath by road) कैसे पहुंचे?

चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा (chandigarh to kedarnath road distance) अपने आप में एक अलग अनुभव है। हालांकि यात्रा थोड़ी लंबी हो सकती मगर यात्रा के शानदार नज़ारे आपकी यात्रा की थकान दूर कर देंगे | चंडीगढ़ से केदानाथ सड़क यात्रा एक बहुत ही शानदार अनुभव रहता है खासकर ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक क्योंकि यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा है , हर साल केदारधाम यात्रा के दौरान |

चंडीगढ़ से केदारनाथ की सड़क मार्ग से यात्रा अब काफी सुखद है खासकर चार धाम यात्रा मार्ग में सड़क चौड़ी हैं इस प्रकार चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से आप पोंटा साहिब, देहरादून से केदारनाथ की दूरी लगभग 465 किलोमीटर है जिसको आप 10 से 12 घंटे में आसानी से पूरी कर सकते हैं|


1. अपनी सड़क यात्रा मार्ग का चयन करें:

सड़क मार्ग से चंडीगढ़ से केदारनाथ पहुंचने के लिए कई मार्ग हैं, जिनमें से प्रत्येक मार्ग के अपने अनुभव प्रदान करता है:

  • चंडीगढ़ पांवटा साहिब देहरादून मार्ग – यह केदारनाथ जाने का सबसे प्रसिद्ध मार्ग है जो की नाहन,पोंटा साहिब , देहरादून ऋषिकेश रुद्रप्रयाग से होते हुए आपको 422 किलोमीटर की दूरी 10 साल 12 घंटे में आसानी से पूरी कर सकते है|
  • NH-344 के माध्यम से :- वहीं दूसरी ओर आप चंडीगढ़ से यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की होते हुए ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक आसानी से पहुंच सकते हैं इस मार्ग में सड़के खुली ओर चौड़ी है भले यह मार्ग थोड़ा लम्बा , 468 किलोमीटर मगर इस मार्ग से भी आप आसानी से केदारनाथ पहुंच जाएंगे
chandigarh to kedarnath road rout map with toll tax

2. सवारी , बजट, समय ओर यात्रा मार्गे के अनुसार अपनी गाड़ी का चुनाव:

आपके लिए सबसे उपयुक्त वाहन आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करता है। चुनाव करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • कार: चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए कार के माध्यम से यात्रा करना सबसे सुविधाजनक साधन है हालांकि इस दौरान आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का थोड़ा-बहुत अनुभव होना चाहिए| वैसे तो चार धाम यात्रा मार्ग में सड़क काफी खुली और चौड़ी और आरामदायक है| चंडीगढ़ से केदारनाथ अपनी गाड़ी/कार से जाने के लिए आपको 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है |
  • टेम्पो ट्रैवलर: केदारनाथ यात्रा के लिए 18 से 20 यात्रियों के लिए टेंपो ट्रैवलर एक अच्छा साधन हो सकता है इससे आपकी यात्रा न केवल आरामदायक होती है बल्कि प्रति व्यक्ति खर्च भी काफी काम आता है|

3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:ऊपर बतायेगए तरीके से कर सकते है


चंडीगढ़ से केदारनाथ बस से कैसे जाएं?

चंडीगढ़ से केदारनाथ ( Chandigarh to kedarnath by bus) जाने का एक और सबसे आसान और सस्ता तरीका बस के माध्यम से यात्रा करना है हालांकि चंडीगढ़ से केदारनाथ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है लेकिन आप चंडीगढ़ से हरिद्वार/ ऋषिकेश तक उत्तराखंड परिवार निगम या हिमाचल परिवहन निगम या प्राइवेट बस ऑपरेटर जैसे की लक्ष्मी होलीडे आदि के माध्यम से आसानी से 5 घंटे में हरिद्वार पहुंच सकते हैं|

चंडीगढ़ से केदारनाथ तक बस का किराया ओर समय :

चंडीगढ़ के सेक्टर 14 या सेक्टर 16 के बस अड्डे से आपको प्राइवेट बस के माध्यम से हरिद्वार तक आना होगा जिसमें की सरकारी बस का किराया ₹350 से लेकर ₹500 तक है तो वहीं प्राइवेट बस का किराया ₹600 से लेकर ₹1500 तक प्रति व्यक्ति है| हरिद्वार पहुंचने के बाद आपको आसानी से सोनप्रयाग तक के लिए बस मिल जाती हैं जिसका किराया लगभग ₹600 रहता है और जो 8 घंटे से 9 घंटे में आपको सोनप्रयाग पहुंचा देगी|

इस प्रकार चंडीगढ़ से आप हजार रुपए में आसानी से सोनप्रयाग तक पहुंच जाओगे| इसके अलावा आप हरिद्वार पहुंचकर शेयरिंग टैक्सी लेकर भी केदारनाथ पहुंच सकते हो जिसमें शेयरिंग टैक्सी का किराया ₹500 से ₹1200 तक रहता है जो की यात्रा सीजन के अनुसार घटता – बढ़ता रहता है|

चंडीगढ़ से केदारनाथ बस के माध्यम से पहुंचने का सबसे आसान तरीका है कि आप रात्रि को चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए बस पकड़े और सुबह-सुबह हरिद्वार पहुंच जाएं फिर सुबह-सुबह हरिद्वार बस अड्डे से बस पकड़ के आप शाम तक सोनप्रयाग आसानी से पहुंच जाएंगे, इसके अलावा हरिद्वार से आपको काफी सारे सीरियल टैक्सी भी मिल जाती हैं|


चंडीगढ़ से केदारनाथ कार ( chandigarh to kedarnath by car) से कैसे जाएं

चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने का एक को लोकप्रिय साधन अपनी गाड़ी यानी कि कार से यात्रा करना है| चंडीगढ़ से केदारनाथ की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 422 किलोमीटर है जिसको आप अपनी कार से लगभग 12-13 घंटे में पूरी कर सकते हो|

चंडीगढ़ से केदारनाथ अपनी कार से जाने के लिए मुख्य तौर पर दो मार्ग हैं पहले मार्ग चंडीगढ़ ,पोंटा साहिब, देहरादून से होकर जाता है तो वहीं दूसरा मार्ग आपको यमुनानगर और सहारनपुर से होकर रुड़की से आगे फिर हरिद्वार तक जाता है| दोनों मार्ग आगे जाकर ऋषिकेश पर मिल जाते हैं|

हालांकि दोनों मार्ग में समय लगभग उतना ही लगता है और दूरी का भी ज्यादा फर्क नहीं है तो आप अपनी सुविधा अनुसार किसी को भी मार्ग का चयन कर सकते हैं|

कार के माध्यम से केदारनाथ की यात्रा करना काफी सुविधाजनक रहता है इससे आप न केवल मार्ग में आप अपने अनुसार विभिन्न पड़ाव पर रुक सकते हो बल्कि यह आपको काफी सुविधाजनक भी रहता है | हालांकि यात्रा के पीक़ सीजन में सीतापुर में या सोनप्रयाग में कार पार्किंग की थोड़ी समस्या रहती है, इसके अलावा केदारनाथ यात्रा मार्ग में गुप्तकाशी से आगे पेट्रोल पंप की संख्या सीमित है इसलिए अपना गाड़ी का पेट्रोल का टैंक फुल करा कर चले|

इस प्रकार चंडीगढ़ से केदारनाथ अपने कार के मध्य भी जाने का आपका लगभग ₹3000 का पेट्रोल और ₹300 टोल टैक्स देना पड़ सकता है जो कि एक तरफ का अनुमानित खर्च है|

chandigarh to kedarnath by car road trip with family pic


चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका |Best Way To Reach Kedarnath From chandigarh

चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा सड़क मार्ग अपनी कार या बस के माध्यम से है | आप पाने बजट ओर सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चयन करे सके है |

आप चंडीगढ़ से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए बस ले सकते हैं ओर फिर हरिद्वार या ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए सड़क मार्ग से गौरीकुंड तक बस या शेयरिंग टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं। फिर आगे गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए पैदल यात्रा या हेलीकॉप्टर यात्रा करना बेहतर विकल्प है।

  • चंडीगढ़ से हरिद्वार तक बस से यात्रा का समय:- 05 घंटे लगभग, टिकट का किराया लगभग-₹350
  • ऋषिकेश से सोनप्रयाग के लिए बस/ शेयरिंग टैक्सी से यात्रा का समय:- लगभग 8 घंटे, किराया लगभग ₹700 से 900 तक |

चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने का खर्चा आपकी यात्रा के साधन पर निर्भर करता है, आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक से अधिक साधन का उपयोग भी कर सकते ओर आपकी यात्रा कम से कम खर्चे में पूरी हो सके|

चंडीगढ़ से केदारनाथ हवाई मार्ग से जाने में आपका खर्चा लगभग ₹26000 तक हो सकता है| ( ₹15000 हवाई जहाज से आना-जाना देहरादून तक , फिर ₹2000 देहरादून से सोनप्रयाग तक बस का आना-जाना, ₹4000 दो दिन होटल का किराया, ₹2000 से ₹3000 खाने का खर्चा) , वहीं यदि आप गौरीकुंड से पैदल यात्रा न करके आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं तो ₹5000 से ₹8000 तक आप हेलीकॉप्टर का किराया और इसमें जोड़ सकते हैं|

वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से ट्रेन या बस या शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से केदारनाथ जाने का आपका खर्चा लगभग ₹10000 से तक हो सकता है जिसमे की ₹1500 हरिद्वार तक ट्रेन या बस से आना-जाना ₹2000 हरिद्वार से सोनप्रयाग तक बस से आना जाना ₹4000 होटल का किराया और ₹2000 खाने पीने का खर्चा|


क्या मैं बाइक से चंडीगढ़ से केदारनाथ जा सकता हूं?

चंडीगढ़ से केदारनाथ बाइक के माध्यम से जाना एक आसान और सरल साधन है, आप चाहे तो हरिद्वार या ऋषिकेश से भी बाय किराए पर लेकर के जाना जा सकते हैं| चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने के लिए बाइक की दूरी लगभग 465 किलोमीटर है जिसको आप 12 से 13 घंटे में पूरी कर सकते हैं|

चंडीगढ़ से केदारनाथ बाइक से जाने के लिए आप ऊपर बताएंगे किसी भी सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन बाइक से यात्रा करते समय बाद का ध्यान रखें कि आपको पहाड़ों में बाइक चलाने का अनुभव होना चाहिए और हमारे बताएगी केदारनाथ बाइक गाइड को ध्यान से पढ़ लें|

चंडीगढ़ से केदारनाथ कैसे जाएं?

चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने के लिए आपके पास कई सारे साधन है जिसे अपने बजट और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं हालांकि बस या अपनी गाड़ी से केदारनाथ जाना एक सुविधाजनक और आसान तरीका है|

चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी कितनी है?

चंडीगढ़ से केदारनाथ तक की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 465 किलोमीटर है जिसको आप 10 से 12 घंटे में पूरी कर सकते हैं|

चंडीगढ़ से केदारनाथ ( Chandigarh to Kedarnath train)क्या ट्रेन से जा सकते हैं

चंडीगढ़ से केदारनाथ ट्रेन से जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है जहां की आप चंडीगढ़ से आसानी से 5 घंटे में ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं| ऋषिकेश से आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग से बस या टैक्सी के माध्यम से करनी होगी|

चंडीगढ़ से बस से केदारनाथ कैसे जाए?

चंडीगढ़ से बस से केदारनाथ जाने के लिए आपको सबसे पहले हरिद्वार आना होगा और फिर हरिद्वार से आगे के लिए आपको आसानी से बस सोनप्रयाग तक के लिए मिल जाएगी|


Leave a Comment