यदि आप भी इस साल बेंगलुरु से केदानाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो हम यहां पर आपको बताएंगे कि आप बैंगलोर से केदारनाथ कैसे जाये? (How to Reach Kedarnath from Bengaluru) और बेंगलूर से केदारनाथ जाने के लिए कौन-कौन से साधन हैं, किस साधन में कितना समय हो कितना खर्चा लगेगा|
बैंगलोर से केदारनाथ की दूरी कितनी ( Bengaluru to kedarnath Distance)
इससे पहले कि हम जाने की बैंगलोर से केदारनाथ कैसे जाएं, हम जान लेते हैं कि बैंगलोर से केदारनाथ की दूरी कितनी ( Bengaluru to kedarnath Distance) है:-
- हवाई मार्ग: बैंगलोर से केदारनाथ के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है हालाँकि आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए बैंगलोर से उड़ान भर सकते हैं | देहरादून हवाईअड्डे से केदारनाथ लगभग 230 किमी दूर स्थित है। बैंगलोर से देहरादून हवाई यात्रा से लगभग 2 घंटे से 50 मिनिट ( कई बार वाया दिल्ली एअरपोर्ट से ) का समय लगता है। देहरादून हवाईअड्डे से फिर आगे केदानाथ की दूरी को कार या टैक्सी द्वारा तय किया जा सकता है, जिससे इस यात्रा के समय में 6-7 घंटे और लग जाते हैं।
- रेल मार्ग: बैंगलोर से केदारनाथ के लिए को सीधी ट्रेन सेवा नहीं है , हालांकि केदारनाथ के नजदीक रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश है मगर यहाँ के लिए भी बेंगलोर से कोई सीधी ट्रेन नहीं है | बैंगलोर से आप नई दिल्केली के लिए ट्रेन ले सकते हैं, उसके बाद केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा कर सकते हैं, बैंगलोर से हरिद्वार के बीच ट्रेन से दूरी (Bengaluru to kedarnath distance by train) 2558 KM ओर इस बैंगलोर से हरिद्वार की ट्रेन से पूरी यात्रा का ओसत समय लगभग 30 घंटे से अधिक होता है |
- सड़क मार्ग: बैंगलोर से केदारनाथ की सड़क की दूरी लगभग 2561 किलोमीटर है, इस सड़क दूरी को आप अपनी गाड़ी से कई शहरों से होकर पूरी कर सकते है | बेंगलोर से केदारनाथ की सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी सुविधाजनक रहता है वहीं दूसरी ओर यह एक लंबा थका देने वाला और महंगा साधन भी हो सकता है जिसमे 5 से 6 दिन का समय लगता है |
बैंगलोर से केदारनाथ कैसे जाए ?
बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने के कहीं साधन है ( how to go to kedarnath from Bengaluru ) जिनको आप अपनी बजट ओर सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं, हालांकि बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने के लिए कोई भी साधन इनमें से सीधा /डायरेक्ट नहीं है और आपको बैंगलोर से केदानाथ पहुचने के लिए इनमें से एक से अधिक साधनों का प्रयोग करना होगा| बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने के प्रमुख साधन इस प्रकार से हैं:-
- हवाई मार्ग से:- बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने का यह सबसे तेज साधन है मगर यह थोड़ा महंगा साधन भी है|
- ट्रेन के माध्यम से:- बैंगलोर से केदारनाथ के नजदीकी रेलवे स्टेशन नई दिल्ली तक पहुंचने का यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय सस्ता और सुविधाजनक साधन है| इससे आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग से पूरी कर सकते है |
- बस के माध्यम से:– बैंगलोर से केदारनाथ के बीच की 2561 किलोमीटर की दूरी इतनी अधिक है कि बस के माध्यम से दूरी को तय कर पाना काफी महंगा और असुविधाजनक रहता है इसलिए बैंगलोर से केदारनाथ के लिए कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है ,और ना ही हम इसकी सलाह देते हैं|
- अपनी गाड़ी या कार के माध्यम से:– यदि आपका बजट इसके अनुमति देता है और आपके पास समय भी है तो बैंगलोर से अपनी गाड़ी या कार के माध्यम से ऋषिकेश होते हुए केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं, यह भी थोड़ा महंगा और अधिक समय लगने वाला साधन है लेकिन अगर आप मार्ग के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह भी एक साधन हो सकता है| बैंगलोर से केदारनाथ की दूरी कार के माध्यम से लगभग (Bengaluru to kedarnath distance by car) 2561 किलोमीटर है , जिसको आप 5 से 6 दिन में पूरा कर सकते है |
- बैंगलोर से केदारनाथ मोटरसाइकिल के माध्यम से:- आजकल अधिकतर युवा मोटरसाइकिल के माध्यम से बैंगलोर से केदारनाथ जाने के लिए भी इस विकल्प को चुनते हैं| मोटर साइकिल से केदानाथ का विकल्प थोड़ा महंगा और समय लगने वाला है लेकिन सोलो ट्रैवलर के लिए एक अच्छा साधन है| बैंगलोर से केदारनाथ की दूरी बाइक (Bengaluru to kedarnath distance by bike) से लगभग 2561 किलोमीटर है जिसको आप 5 से 6 दिन में पूरी कर सकते है |
हम आगे चलकर इन सभी साधनों के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि प्रत्येक साधन से आप किस प्रकार बैंगलोर से केदारनाथ पहुंच सकते हैं|
बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने में इन साधनों में आपको कितना समय और कितना खर्चा लगेगा और अंत में कौन सा साधन आपके लिए सबसे बढ़िया है ताकि आप एक अच्छे साधन का चुनाव कर बाबा केदार के सफलतापूर्वक दर्शन कर सके |
बैंगलोर से केदारनाथ की दूरी कितनी | Bengaluruo kedarnath Distance
तो इस प्रकार बैंगलोर से केदानाथ की कुल दूरी 2561 किलोमीटर है ओर इस यात्रा में कुल समय हवाई मार्ग से कुछ घंटे तो ट्रेन से 32 घंटे ओर अपनी कार या मोटर साइकिल से 5 से 6 दिन का समय लगता है | अब हम आगे इन सबके बारे में बात करेंगे |
हवाई मार्ग द्वारा बैंगलोर से केदारनाथ ( Bengaluruo Kedarnath by air) कैसे पहुंचे?
बैंगलोर से केदारनाथ के लिए अभी फिलहाल कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है हालांकि केदारनाथ का सबसे पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट में है| बैंगलोर से हवाई मार्ग से केदारनाथ पहुंचने के लिए आप इस प्रकार तैयारी करें:- :
1. बैंगलोर से केदारनाथ के लिए फ्लाइट बुकिंग:-
- नजदीकी हवाई अड्डा: बैंगलोर से केदारनाथ के निकटतम हवाई अड्डे देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (240 किमी दूर) और दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (460 किमी दूर) हैं। आप देहरादून या दिल्ली दोनों में किसी भी हवाई अड्डे पर पहुंचकर आगे की यात्रा सड़क मार्ग से शुरू कर सकते हैं|
- बैंगलोर से लोकप्रिय विमान सेवाएं: इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर इंडिया जैसी कई विमान सेवाएं बैंगलोर से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें प्रदान करती हैं।
- बैंगलोर से केदारनाथ का फ्लाइट का किराया और समय:– बैंगलोर से देहरादून/ केदारनाथ का फ्लाइट का एक तरफ का किराया ( Bengaluru to kedarnath flight ticket price) लगभग ₹8600 है जो की यात्रा की पीक सीजन के दौरान घटता- बढ़ता रहता है| वही बैंगलोर से देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट से लगने वाला समय 2 घंटा 40 मिनट है, इसके अलावा यदि आपकी फ्लाइट वाया दिल्ली आती है तो आपको बैंगलोर से देहरादून पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग सकते हैं किराया लगभग वही रहता है|
- बैंगलोर से केदारनाथ जाने के लिए हवाई मार्ग सबसे तेज और सुविधाजनक साधन है|
Bengaluru Kedarnath flight ticket price
2.केदारनाथ की आगे की यात्रा:
- हवाई मार्ग से देहरादून से केदारनाथ की यात्रा:- यदि आपका बजट है तो आप फिर से देहरादून से आगे केदारनाथ हवाई मार्ग से जा सकते हैं इसके लिए आपके पास दो साधन है:-
- देहरादून से केदारनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से:- आप उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकाप्टर सेवाए देने के अधिकृत कंपनी से दो धाम ( केदानाथ ओर बद्रीनाथ ) का हेलीकॉप्टर पैकेज ले सकते हैं जो की एक दिन में आपको बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा कर देगा और जिसका एक व्यक्ति का किराया लगभग एक लाख के करीब रहता है |
- उडान योजना के तहत छोटे जहाज के माध्यम से:– देहरादून से केदारनाथ जाने का दूसरा सबसे तेज साधन है उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत छोटे जहाज के माध्यम से गोचर से होकर केदारधाम की यात्रा जिसका किराया एक तरफ का लगभग ₹4500 रहता है|
आप छोटे जहाज से देहरादून के जोली ग्रांट एअरपोर्ट से गोचर हेलीपैड पहुंचने में हवाई मार्ग से आपको 40 मिनट से 50 मिनट लगेंगे| फिर आगे गोचर से गौरीकुंड तक आप तीन-चार घंटे में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं| आप चाहे तो फिर वहां से पैदल 18 किलोमीटर का ट्रैक या फिर सिरसी या गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर बुक करके फिर केदारनाथ धाम जा सकते हैं| यह तोडातोडा महंगा मगर सुविधाजनक साधन है |
- सड़क मार्ग से आगे की यात्रा :-बैंगलोर से देहरादून या दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आपको गौरीकुंड के लिए जो की अंतिम सड़क मार्ग है जाना होगा । दोनों हवाई अड्डों से आप टैक्सी, शेयर कैब और यहां तक कि हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। देहरादून से आप बस के माध्यम से केदारनाथ जाने में आपको 6 से 7 घंटे लगेंगे और उसका किराया रु 700 से रु 1200 रुपए तक होगा वहीं से शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे जिसका किराया 1200 रुपए होगा|
- यात्रा का समय: देहरादून या दिल्ली से गौरीकुंड तक की सड़क यात्रा में आपको बस या टैक्सी से लगभग 6-7 घंटे लगते हैं।
3. केदानाथ मंदिर पहुंचना:
- पैदल यात्रा : देहरादून से आगे सड़क मार्ग से आप गौरीकुंड पहुंच सकते हैं और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल यात्रा करके आप 8 से 10 घंटे में केदारनाथ पहुच सकते है | आप यह यात्रा घोड़े से भी कर सकते है जिसका किराया रु 3000 तक रहता है |
- हेलीकॉप्टर सेवाएं: अन्य विकल्प के रूप में देहरादून से सड़क मार्ग से गुप्तकाशी पहुंचने पर आप हेलीकॉप्टर बुक करा कर केदारनाथ मंदिर 07 से 10 मिनट में पहुंच सकते हैं जिसका किराया एक तरफ का ₹5000 तक रहता है, हालांकि यात्रा के पीछे सीजन में केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग थोड़ा मुश्किल रहती है|
Pro Tip:-आप देहरादून एयरपोर्ट से शेयरिंग टैक्सी या कैब से हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंच सकते हैं जो की देहरादून से मात्र 30 किलोमीटर दूर है | आपको केदारनाथ के लिए हरिद्बवार से शेयरिंग टैक्सासी या बस आसानी से मिल जाएगी |
बैंगलोर से केदारनाथ ट्रेन से (Bengaluru to kedarnath by Train)कैसे जाए?
बैंगलोर से केदारनाथ जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है हालांकि केदारनाथ का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश /हरिद्वार है यहाँ पर भी बैंगलोर से कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है तो आप बैंगलोर से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंच सकते हैं और फिर दिल्ली से केदारनाथ पहुंचना बहुत ही आसान है|
1.बैंगलोर से केदारनाथ के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग| bangalore to kedarnath by train:-
- केदारनाथ के लिए कोई सीधी ट्रेन सर्विस नहीं है, हालांकि आप दिल्ली तक बैंगलोर से ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं और फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाकर उत्तराखंड परिवहन की बस से आसानी से हरिद्वार /ऋषिकेश होते हुए सोनप्रयाग पहुंच सकते हैं|
- प्रमुख ट्रेन:- बैंगलोर से दिल्ली के बीच चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेन है : 12629 – संपर्क क्रांति, 12627 – कर्नाटक एक्सप्रेस, 12649 – संपर्क क्रांति, 22691 – राजधानी एक्सप्रेस, 22685 – सीडीजी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
- ट्रेन की टिकट और समय:– बैंगलोर से दिल्ली के बीच लगभग 07 प्रमुख ट्रेन चलती हैं जो कि कम से कम 32 घंटे में आपको दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगी| बैंगलोर से दिल्ली का ट्रेन का किराया (Bengaluru to kedarnath train ticket price) स्लीपर क्लास का ₹ 860 तो वही एसी फर्स्ट क्लास का किराया 7300 रुपए – राजधानी ट्रेन है|
बैंगलोर से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेनें एक नजर में
- बेंगलुरु और दिल्ली के बीच कुल 7 ट्रेनें चलती हैं। बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल हैं: 12629 – संपर्क क्रांति, 12627 – कर्नाटक एक्सप्रेस, 12649 – संपर्क क्रांति, 22691 – राजधानी एक्सप्रेस, 22685 – सीडीजी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
- सबसे तेज ट्रेन :-बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली सबसे तेज ट्रेन 12213 – यशवंतपुर दिल्ली दुरंतो है, जो दिल्ली पहुंचने में 1 दिन 7 घंटे 55 मिनट का समय लेती है।
- पहली ट्रेन:- बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली पहली ट्रेन 12649 – संपर्क क्रांति है जो बेंगलुरु यशवंतपुर जंक्शन (वाईपीआर) से दोपहर 1:50 बजे रवाना होती है।
- आखिरी ट्रेन:- दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली आखिरी ट्रेन 12213 – यशवंतपुर दिल्ली दुरंतो है जो बेंगलुरु यशवंतपुर जंक्शन (वाईपीआर) से रात 11:40 बजे रवाना होती है।
- दूरी और यात्रा समय अनुमानित समय :- बेंगलुरु से दिल्ली की यात्रा दूरी लगभग 1742 किमी है और न्यूनतम यात्रा समय 1 दिन 7 घंटे 55 मिनट है।
2. केदारनाथ की आगे की यात्रा:-
ट्रेन से नई दिल्ली पहुचने के बाद आगे की यात्रा आप या तो नई दिल्ली से हरिद्वार फिर से ट्रेन से जा सकते है या फिर बस से हरिद्वार या ऋषिकेश ओर फिर वहा से सोनप्रयाग तक बस या शेयरिंग टैक्सी से जा सकते है |
आपको कश्मीरी गेट बस अड्डे से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गुप्तकाशी तक मिल जाएगी जो की रात्रि 9:00 बजे चलती है और सुबह 9:00 बजे आपको छोड़ देगी और फिर वहां से 40 किलोमीटर आगे आसानी से आप सोनप्रयाग पहुंच जाओगे|
सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड से आगे की यात्रा ऊपर बताये मार्ग से कर सकते है |
सड़क मार्ग से बैंगलोर से केदारनाथ (Bengaluru to kedarnath byroad) कैसे पहुंचे?
बैंगलोर से केदारनाथ के लिए सड़क यात्रा (Bengaluru to kedarnath road distance) अपने आप में एक अनुभव है। हालांकि यात्रा लंबी है, चुने गए मार्ग के आधार पर लगभग 2561 किमी तक फैली हुई है, जहां बैंगलोर से केदारनाथ की सड़क यात्रा आपको अपने हिसाब से यात्रा करने की स्वतंत्रता और सुविधा प्रदान करती है वहीं इसका लंबा सफर, मार्ग का ट्रैफिक यात्रा की थकान को थोडा बढ़ा देती है|
1. अपनी सड़क यात्रा मार्ग का चयन करें | bangalore to kedarnath distance by road
सड़क मार्ग से बैंगलोर से केदारनाथ पहुंचने के लिए कई मार्ग हैं, जिनमें से प्रत्येक मार्ग के अपने अनुभव प्रदान करता है:
- बैंगलोर से -मेरठ एक्सप्रेस वे – हैदराबाद >>निज़ामाबाद >>आदिलाबाद >>भोपाल >> झाँसी >>आगरा >> दिल्ली >>मुज़फ्फरनगर >>हरिद्वार>> रुद्रप्रयाग >> गुप्तकाशी >> सोनप्रयाग के रास्ते: यह मार्ग, जो लगभग 2561 किमी तक फैला है, आपको इन प्रमुख शहरों से होकर ले जाता , मगर यह काफी लम्बा मार्ग है जो की 5 से 6 दिन लम्बा है
- इस मार्ग से आपको रास्ते में कई सारे टोल टैक्स भी पड़ता है जो की लगभग रु 7000 तक रहता है |
2. केदानाथ मंदिर पहुंचना:
आप सड़क मार्ग से केवल सोनप्रयाग तक जा सकते है ओर फिर आगे की यात्रा ऊपर बताये गए मार्ग से कर सकते है |
बैंगलोर से केदारनाथ बस के माध्यम से यात्रा करना:-
बेंगलुरु से केदारनाथ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है इसलिए आप बेंगलुरु से केदारनाथ बस के माध्यम से नहीं जा सकते|
बैंगलोर से केदारनाथ मोटरसाइकिल के माध्यम से यात्रा करना:
बैंगलोर से केदारनाथ की यात्रा आप मोटरसाइकिल से कर सकते हैं बेंगलुरु से केदारनाथ के लिए मोटरसाइकिल की दूरी लगभग वही 2500 किलोमीटर के करीबन रहती है| तो इस प्रकार आपको केदारनाथ पहुंचने में 5 से 6 दिन लग जाएंगे जिसमें कि आपका ₹10000 तक का पेट्रोल का खर्चा आ सकता है|
बैंगलोर केदारनाथ मोटरसाइकिल जाने के लिए आप पर बताएंगे मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं|
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका |Best Way To Reach Kedarnath From Bengaluru
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका ट्रेन और सड़क मार्ग दोनों का माध्यमो का प्रयोग करके यात्रा पूरी करना है | आप बैंगलोर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन ले सकते हैं ओर फिर नई दिल्ली से वाया हरिद्वार या ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए सड़क मार्ग से गौरीकुंड तक जा सकते हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए पैदल यात्रा या हेलीकॉप्टर यात्रा करना बेहतर विकल्प है।
बैंगलोर से केदारनाथ की यात्रा बेस्ट तरीका – 1 सबसे सस्ता
बैंगलोर >सीधे नई दिल्ली के लिए ट्रेन लें > फिर नई दिल्ली से वाया हरिद्वार या ऋषिकेश से सड़क मार्ग से सोनप्रयाग पहुंचे > फिर शेयरिंग टैक्गौसी से गौरीकुंड तक जाएं > अंत में केदारनाथ के लिए 18 किलोमीटर ट्रैक पूरा करें।
दिल्ली से बस के माध्यम से आसानी से आप गुप्तकाशी /सोनप्रयाग जा सकते हैं| केदानाथ के लिए आपको कश्मीरी गेट बस अड्डे से गुप्तकाशी वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पकड़नी पड़ेगी जिसका किराया लगभग ₹800 है और जो रात्रि 9:00 बजे चलती है और सुबह 9:00 बजे आपको उखीमठ के पास पंहुचा देगी |
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका- 2- सबसे तेज
बैंगलोर > देहरादून हवाईअड्डे >> फिर हेलीकाप्टर से केदानाथ की यात्रा
बैंगलोर से केदारनाथ जाने में कितना खर्च आएगा?| bangalore to kedarnath trip cost
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का खर्चा आपकी यात्रा के साधन पर निर्भर करता है, आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक से अधिक साधन का उपयोग भी कर सकते हैं जिससे कि आपकी यात्रा कम से कम खर्चे में पूरी हो सके|
बैंगलोर से केदारनाथ हवाई मार्ग से जाने में आपका खर्चा लगभग ₹20000 से लेकर ₹25000 तक हो सकता है| ( ₹15000 हवाई जहाज से आना-जाना, ₹2000 देहरादून से सोनप्रयाग तक बस का आना-जाना, ₹4000 दो दिन होटल का किराया, ₹2000 से ₹3000 खाने का खर्चा) | यदि आप गौरीकुंड से पैदल यात्रा न करके आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं तो ₹6000 आप हेलीकॉप्टर का किराया और इसमें जोड़ सकते हैं|
वहीं दूसरी ओर ट्रेन के माध्यम से बैंगलोर से केदारनाथ जाने का आपका खर्चा लगभग ₹10000 से से 15000 रुपए तक हो सकता है जिसमे की ₹4000 बैंगलोर से नई दिल्ल्ली तक ट्रेन से आना-जाना ₹2000 दिल्ली से सोनप्रयाग तक बस से आना जाना ₹4000 होटल का किराया और ₹2000 खाने पीने का खर्चा|
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
बैंगलोर से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका हवाई मार्ग से यात्रा करना है आप बैंगलोर से देहरादून हवाई अड्डे पर आ सकते हैं और फिर देहरादून हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के माध्यम से आप आसानी से केदारनाथ जा सकते हैं|
कर्नाटक से केदारनाथ मंदिर की दूरी कितनी है?
कर्नाटक से केदारनाथ मंदिर की दूरी 2575 किलोमीटर है तो वही ट्रेन से दूरी 2558 किलोमीटर है |