देहरादून से गंगोत्री की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Gangotri Distance and best way to reach
यदि आप भी इस साल चार धामों में से दुसरे धाम गंगोत्री धाम की यात्रा देहरादून से करने की योजना बना रहे हैं तो हो यहां पर हम आपको बताएंगे कि देहरादून से गंगोत्री की दूरी कितनी है, देहरादून से गंगोत्री मंदिर जाने के लिए कौन-कौन से मार्ग हैं और प्रत्येक मार्ग से कितना समय लगेगा और देहरादून से गंगोत्री जाने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है|
गंगोत्री मंदिर: हिमालय की रानी
गंगोत्री मंदिर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित, हिंदुओं के चार धामों में से एक है |समुद्र तल से 3,038 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर, देवी गंगा को समर्पित है।
गंगोत्री मंदिर से 20 किलोमीटर की दूरी पर गोमुख वह स्थान है जहा से भागीरथी नदी निकलती है जो आगे जाकर देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलकर गंगा बन जाती है।
ऐसी मान्यता है कि अपने पूर्वजों को श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए और उनकी अस्थियो को पवित्र नदी में बहाने के लिए राजा भागरथी ने इस स्थान पर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी| राजा भागरथी की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने मां गंगा को यहीं पर धरती पर अवरित होने का आशीर्वाद दिया था|
इस प्रकार राजा भागीरथी ने इस पवित्र नदी में अपने पूर्वजो की अस्थियो का बहाकर उनको न केवल श्राप से मुक्त किया बल्कि इस धरती पर नदी के रूप में माँ गंगा का उद्गम भी करवाया , तब से ऐसे मान्यता है की गंगा में अस्थियो के विसर्जन से मुक्ति मिलती है |
बाद में 17 वीं शताब्दी के दौरान गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने वर्तमान गंगोत्री मंदिर का निर्माण करवाया था और 18 वी शताब्दी में जयपुर के राजघराने ने पूरा निर्माण करवाया|
गंगोत्री मंदिर, न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यह मंदिर, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। 1922 में महात्मा गांधी ने गंगोत्री मंदिर का दौरा किया था और भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रार्थना की थी।
आज, गंगोत्री मंदिर, हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। चार धाम यात्रा के दौरान, श्रद्धालु पहले यमुनोत्री मंदिर जाते हैं, फिर गंगोत्री पहुंचते हैं।
गंगोत्री मंदिर, अपनी भव्यता, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर, हिंदुओं के लिए तीर्थयात्रा का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
देहरादून से गंगोत्री धाम की दूरी | Distance from Dehradun to Gangotri
देहरादून से गंगोत्री की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है जिसको आप बस के माध्यम से 10 से 11 घंटे में और अपनी गाड़ी या शेयरिंग टैक्सी से 9 से 10 घंटे में पूरी कर सकते हैं|
देहरादून से गंगोत्री मंदिर जाने के दो मार्ग है , एक मार्ग से देहरादून से गंगोत्री की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है जो की मसूरी होकर जाता तो वही दुसरे मार्ग से देहरादून से गंगोत्री की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है जो की ऋषिकेश से होकर जाता है|
यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हो तो यात्रा के समय ऋषिकेश वाले मार्ग का प्रयोग कर सकते है क्योंकि मसूरी वाले मार्ग पर जाम रह सकता है |
देदेहरादून से गंगोत्री की दूरी तय करने के लिए आपको देहरादून से बस शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती है जो की उत्तरकाशी या फिर गंगोत्री तक जाती हैं| आधा किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप गंगोत्री मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं|
देहरादून से गंगोत्री मंदिर की दूरी चार्ट| Deharadun to Gangotri Dham Distance Chart
देहरादून से गंगोत्री कैसे जाएं?| How to reach Gangotri from Dehradun
देहरादून से गंगोत्री धाम जाने के लिए सबसे बढ़िया साधन सड़क मार्ग से है जो की मसूरी चिन्यलिसौर , उत्तरकाशी होते हुए आपको गंगोत्री धाम ले जाएगा| इस मार्ग से आप 10 से 11 घंटे में आसानी से देहरादून से गंगोत्री धाम पहुंच जाओगे| इसके अलावा अपने शहर से गंगोत्री धाम जाने के लिए आपके पास तीन प्रमुख साधन है:-
हवाई मार्ग :-
- गंगोत्री धाम का निकटतम हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट, देहरादून और नजदीकी हेलीपैड देहरादून में सहस्त्र धारा और हर्षिल हेलीपैड गंगोत्री में है|
- जॉली ग्रांट हवाईअड्डे से गंगोत्री धाम की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है |
- देहरादून के शास्त्रधारा हेलीपैड से गंगोत्री धाम के लिए चारधाम पैकेज के तहत हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है।
रेल मार्ग द्वारा:-
- निकटतम स्टेशन: गंगोत्री धाम के लिए – देहरादून या फिर हरिद्वार है |
- देहरादून रेलवे स्टेशन से गंगोत्री (दूरी): 240 किमी है |
- ऋषिकेश स्टेशन से गंगोत्री धाम की दूरी: 267 किमी
- देहरादून रेलवे स्टेशन से से गंगोत्री के लिए नियमित बस सेवा, शेयरिंग जीप और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।
- आप अपने शहर से देहरादून ट्रेन से आ सकते है और आगे गंगोत्री धाम की यात्रा सड़क मार्ग से कर सकते है |
सड़क मार्ग द्वारा
- गंगोत्री जाने के लिए सबसे अच्छा रास्ता देहरादून, मसूरी होकर जाता है ,मगर यात्रा के दौरान मसूरी में जाम के कारण इस रास्ते से जाना थोडा समय लग सकता है ।
- देहरादून से आप सडक मार्गे से गंगोत्री धाम बस , शेयरिंग टैक्सी या अपनी गाड़ी से आसानी से जा सकते है |
गंगोत्री मंदिर के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले
सड़क मार्गे से देहरादून से गंगोत्री कैसे पहुचे ?
- देहरादून से गंगोत्री बस के माध्यम से:- देहरादून से गंगोत्री बस के माध्यम से पहुंचना सबसे अधिक प्रयोग में किया जाने वाला साधन है और सबसे सस्ता और सुविधाजनक| देहरादून से गंगोत्री बस आपको 10 से 11 घंटे में पहुंचा देगी|
- देहरादून से गंगोत्री शेयरिंग या फुल बुकिंग टैक्सी के माध्यम से: देहरादून से गंगोत्री जाने का दूसरा सबसे प्रचलित साधन- टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर गंगोत्री जाना है | देहरादून से धरासू बैंड , उत्तरकाशी , हरसिल तक शेयरिंग टैक्सी का किराया ₹1000 से लेकर ₹1200 तक रहता है और टैक्सी आपको 9 से 10 घंटे में पहुंचा देगी|
- देहरादून से गंगोत्री अपनी कार के माध्यम से यात्रा:- आप देहरादून से गंगोत्री अपनी कार के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं जिसमें 10 घंटे का समय लगता है मगर आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव होना चाहिए|
- देहरादून से गंगोत्री मोटरसाइकिल या स्कूटी के माध्यम :- सोलो त्रवेलेर के लिए आपको देहरादून या ऋषिकेश में आसानी से किराए पर स्कूटी या मोटरसाइकिल ₹1200 से ₹1500 प्रतिदिन के हिसाब से मिल जाएगी|
देहरादून से गंगोत्री मंदिर पहुँचने के लिए 2 सड़क मार्ग हैं।
मार्ग 1:
देहरादून ➜ मसूरी ➜ सुवाखोली ➜ माँ सूरकंडा मंदिर ➜ नरकुची ➜ मराड ➜ भेंटी ➜ चिन्यालीसौड़ ➜ स्यांसू ➜ ध्रुव गॉंव ➜ धरसू ➜ पतारा ➜ मटली ➜ दिलसौड़ ➜ उत्तरकाशी ➜ गंगोरी ➜ मनैरी ➜ मल्ला ➜ भटवाड़ी ➜ कुंजान ➜ सुंगर ➜ गंगनानी ➜ सुक्की ➜ सुनागढ़ ➜ झाला ➜ हर्षिल ➜ पुरगा ➜ धराली ➜ लंका ➜ भैरोंघाटी ➜ गंगोत्री
देहरादून से गंगोत्री का यह मार्ग उन तीर्थयात्रियों के लिए है जो मसूरी और कैंपटी फॉल के दर्शन करना चाहते हैं। यह मार्ग देहरादून से गंगोत्री जाने का सबसे छोटा और सबसे सुन्दर मार्ग है , मगर यात्रा के समय मसूरी में जाम जी समस्या रहती है और कुल दूरी लगभग 240 किलोमीटर |
मार्ग2:
देहरादून ➜ ऋषिकेश ➜ नरेंद्र नगर ➜ सरसवाड़ ➜ आगरा ➜ जंगलेथ ➜ चंबा ➜ दादूर ➜ कांडीखाल ➜ सनकरी ➜ स्यांसू ➜ ध्रुव गॉंव ➜ सरोत डोमन ➜ चिन्यालीसौड़ ➜ स्यांसू ➜ ध्रुव गॉंव ➜ धरसू ➜ पतारा ➜ मटली ➜ दिलसौड़ ➜ उत्तरकाशी ➜ गंगोरी ➜ मनैरी ➜ मल्ला ➜ भटवाड़ी ➜ कुंजान ➜ सुंगर ➜ गंगनानी ➜ सुक्की ➜ सुनागढ़ ➜ झाला ➜ हर्षिल ➜ पुरगा ➜ धराली ➜ लंका ➜ भैरोंघाटी ➜ गंगोत्री
देहरादून से गंगोत्री मंदिर जाने का यह मार्ग उन तीर्थयात्रियों के लिए है जो हरिद्वार ऋषिकेश में माँ गंगा के दर्शन करना चाहते हैं। यह मार्ग मार्ग 1की तुलना में थोड़ा लंबा है, 267 किलोमीटर , लेकिन यह अधिक शांत और सड़के काफी चौड़ी है |
देहरादून से गंगोत्री मंदिर बस से कैसे जाएं? | Dehradun to Gangotri distance by bus
देहरादून से गंगोत्री के लिए सीधी बस सर्विस केवल सुबह के समय ही है जो की समय के समय 5 बजे से चलती है | यदि यह बस आपको नहीं मिलती तो आप देहरादून से धरासू बैंड , उत्तरकाशी के कोई भी बस से जा सकते है |
धरासू बैंड या उत्तरकाशी से आपको आगे गंगोत्री की बस या शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती है | देहरादून से उत्तरकाशी लगभग 140 किलोमीटर है और बस का किराया लगभग रु 500 और देहरादून से उत्तरकाशी बस से पहुचने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लगेगा |
फिर उत्तरकाशी से आगे गंगोत्री तक 3 से 4 घंटे में आसानी से पहुच सकते है |
देहरादून से गंगोत्री का बस का किराया लगभग ₹900 से रु 1200 तक रहता है और बस आपको10 से 11 घंटे में गंगोत्री पहुंचा देगी| सामान्य बस का देहरादून से उत्तरकाशी तक किराया रु 500 और उत्तरकाशी से गंगोत्री तक रु 300|
देहरादून से गंगोत्री बस समय: सुबह 05:00 बजे से सुबह 05:30 बजे तक |
देहरादून से गंगोत्री की टैक्सी | Taxi from Dehardun to Gangotri
आप देहरादून से उत्तरकाशी या गंगोत्री तक टैक्सी बुक करा कर जा सकते है । देहरादून से गंगोत्री के लिए आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टैक्सी ले सकते हैं। देहरादून से गंगोत्री के लिए टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग 7000 से 9000 रुपये के बीच रहता है।
इसके अलावा शेयरिंग टैक्सी से भी गंगोत्री धाम आसानी से जा सकते हैं हालांकि देहरादून से गंगोत्री धाम के लिए सीधी शेयरिंग टैक्सी मिलना पड़ा मुश्किल आता है इसलिए आप देहरादून से शेयरिंग टैक्सी उत्तरकाशी तक चले जाएंगे और वहा से आपको गंगोत्री के लिए शेयरिंग टैक्सी मिल जाएगी |
इस प्रकार देहरादून से गंगोत्री धाम तक शेयरिंग टैक्सी का कुल किराया (dehradun to Gangotri taxi fare) ₹1200- 1500 के बीच रहता है|
रेलवे मार्ग द्वारा देहरादून से गंगोत्री ( By Train ) कैसे जाएँ
अभी देहरादून से गंगोत्री धाम के लिए कोई ट्रेन सेवा नहीं है हालांकि चारधाम रेलवे प्रोजेक्ट पूरा होने पर आप रेल द्वारा गंगोत्री धाम जा सकते है |
अभी गंगोत्री म धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून या ऋषिकेश है | यहाँ से आगे सड़क मार्गे से गंगोत्री मंदिर आसानी से जा सकते है |
हवाई मार्ग द्वारा देहरादून से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri from Dehradun by air
गंगोत्री धाम का नजदीकी हवाईअड्डा जोली ग्रांट देहरादून में है , आप अपने शहर से यहाँ पर हवाई मार्ग से पहुच कर आगे गंगोत्री मंदिर सड़क मार्गे से जा सकते है |
आप देहरादून के शाश्रधरा हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से गंगोत्री के निकटतम हर्षिल हेलिपैड पहुंचा जा सकता है, मगर इसके लिए आपको चारधाम हेलीकाप्टर पैकेज बुक करना होगा । हर्सिल हेलीपैड से गंगोत्री की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है |
देहरादून से गंगोत्री मंदिर कार के माध्यम से यात्रा | dehradun to Gangotri distance by car
देहरादून से गंगोत्री मंदिर कार के माध्यम से जाने के लिए देहरादून- मसूरी- उत्तरकाशी- हर्षिल वाला मार्ग सबसे बढ़िया है| देहरादून से गंगोत्री की दूरी कार से लगभग 240 किलोमीटर है और अपनी गाड़ी से आप 9 से 10 घंटे में आसानी से गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं तो आपको पेट्रोल पर कुल खर्च ₹1500-₹2000 तक आ सकता है |
मगर यात्रा सीजन में देहरादून- मसूरी- मार्ग पर काफी जाम रहता है इसलिए यात्रा सीजन के दौरान आप ऋषिकेश वाले मार्ग का प्रयोग कर सकता है, जिसमें चार धाम यात्रा मार्ग के कारण सड़क काफी चौड़ी हैं|
हालांकि दोनों ही मार्गो पर कुछ जगहों पर सड़क बहुत छोटी हैं और काफी घुमावदार मोड़ है इसीलिए अगर आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव है तो ही आप अपनी गाड़ी से ही गंगोत्री म धाम की यात्रा करें|
गंगोत्री धाम जाने का सबसे बढ़िया समय | Best Time to Visit Gangotri
गंगोत्री मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय मई से जून और अक्टूबर से नवंबर के बीच का होता है। गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए इन महीनों में मौसम सुहाना और यात्रा के लिए आदर्श होता है। हालांकि, जुलाई से अगस्त के बीच गन्गोत्री धाम की यात्रा से बचाना चाहिए क्योंकि मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में भारी बारिश होती है, जो यात्रा रास्ते को फिसलन भरा और जोखिमपूर्ण बना सकती है।
देहरादून से गंगोत्री धाम की यात्रा कितने दिन की करनी चाहिए |Gangotri Trek Itinerary details
गंगोत्री धाम की यात्रा को आप तीन दिन में पूरी कर सकते हैं| तो इस प्रकार से देहरादून से गंगोत्री म धाम की यात्रा का विवरण:-
- पहला दिन:- इस दिन आप सुबह-सुबह देहरादून से उत्तरकाशी पहुचे और वही पर आराम करे ,क्योंकि यहाँ पर आपको ठहरने के काफी साधन और सुविधा मिल जाती है | उत्तरकाशी पहुंचने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लग जाएगा जो की देहरादून से 140 किलोमीटर दूरी है | उत्तरकाशी में आपको एक हजार रुपए से ₹1500 में आसानी से होटल मिल जाएंगे जो की यात्रा के सीजन के हिसाब से घटता और बढ़ता रहता है| यदि आप शाम तक गंगोत्री पहुचे तो आपको रात्रि वही रुकना पढ सकता है जो की काफी महंगा हो सकता है , आप चाहे तो उसी इन गंगोत्री धाम जा सकते है |
- दूसरा दिन:-अगले दिन सुबह-सुबह आप उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम बस या शेयरिंग टैक्सी से पहुच| उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी लगभग 100 किलोमीटर और समय 4 घंटे और किराया रु 300 तक | अब आप 5 से 6 घंटे में गंगोत्री ध के दर्शन कर शाम तक वापसी उत्तरकाशी आ सकते है | गगोत्री में कोई पैदल यात्रा नहीं है और मंदिर 2 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है | गंगोत्री में होटल महंगे है तो वही आप हर्षिल में भी रुक सकते मगर यहाँ भी होटल काफी महंगे है | उत्तरकाशी में रहने और खाने के काफी साधन और साफ सफाई भी है |
- तीसरे दिन:- इस दिन आप उत्तरकाशी से हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून या फिर केदारनाथ के लिए बस या शेयरिंग टैक्सी से आगे की यात्रा कर सकते है |
ऋषिकेश से गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri temple from Rishikesh |
ऋषिकेश से गंगोत्री धाम की दूरी लगभग 267 किलोमीटर है। इस दूरी को लगभग 10 से 11 घन्टे में पूरा किया जा सकता है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी की दूरी 167 किलोमीटर है और फिर उत्तरकाशी से गंगोत्री लगभग 100 किलोमीटर दूरी पर है ।
यह मार्ग यात्रा के लिए काफी अच्छा और ऋषिकेश और उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए आपको टैक्सी, बस मिल जाती है ऋषिकेश से गंगोत्री ऊपर बताये गए मार्ग से आसानी से पंहुचा जा सकता है |
देहरादून से गंगोत्री धाम जाने का सबसे तरीका और साधन | Best way to visit Gangotri from Deharadun
देहरादून से गंगोत्री जाने का बेस्ट रास्ता देहरादून- मसूरी- उत्तरकाशी होते हुए जाना है, यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं और यात्रा के पीक सीजन के दौरान यात्रा नहीं कर रहे हैं|
देहरादून से गंगोत्री धाम तक बस के माध्यम से जाने के लिए आपको देहरादून से उत्तराखंड परिवार निगम की बस या शेयरिंग टैक्सी मिल जाती हैं जो कि आपको गंगोत्री या उत्तरकाशी तक ले जाती हैं|
उत्तरकाशी से आगे गंगोत्री धाम की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है जिसको आप तीन से चार घंटे में आसानी से पूरा कर सकते हैं| वही उत्तरकाशी से शेयरिंग टैक्सी का किराया लगभग रु 300 के आसपास रहता है |
यदि आप यात्रा के पीक सीजन अर्थात मई और जून में यात्रा कर रहे हैं तो आप ऋषिकेश नरेंद्र नगर वाले मार्ग से जा सकते हैं क्योंकि इस मार्ग में सड़क काफी चौड़ी हैं|
गंगोत्री म धाम के यात्रा का कुल खर्च और बेस्ट तरीका :- देहरादून से गंगोत्री की 3 दिन की यात्रा में आपका कम से कम रु 8,000 तक खर्च हो सकता है , जिसमे रहना, खाना और आना जाना शामिल है और यात्रा का बेस्ट तरीका शेयरिंग टैक्सी से यात्रा करना है क्योंकि बस में काफी समय लगता और जगह जगह रूकती है |