बद्रीनाथ धाम हिंदुओं के चार धामों में से एक प्रसिद्ध धाम है जो की उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है| यदि इस साल आप भी दिल्ली से बद्रीनाथ धाम की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी कितनी है और दिल्ली से बद्रीनाथ जाने का बेस्ट तरीका क्या है|
यहां हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार से आसानी से दिल्ली से बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं, इस यात्रा में आपका कितना खर्चा आएगा और यह यात्रा दिल्ली से बद्रीनाथ कितने दिन में पूरी करेंगे, यात्रा के कौन-कौन से पड़ाव होंगे और इस यात्रा के दौरान आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है|
बद्रीनाथ मंदिर समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है, यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है | हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बद्रीधाम की यात्रा करते हैं, वहीं पिछले साल 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम की यात्रा की|
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी| Delhi to Badrinath distance
दिल्ली से बद्रीनाथ (delhi to Badrinath distance) की दूरी 525 किलोमीटर है| दिल्ली से बद्रीनाथ धाम सड़क मार्ग से पहुंचने में 12 से 13 घंटे का समय लगता है | आप दिल्ली से बद्रीनाथ के लिए सबसे पहले हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचते हैं और फिर उसके पश्चात हरिद्वार ऋषिकेश से आप बस या टैक्सी से आसानी से बद्रीनाथ तक पहुंच सकते हैं| दिल्ली से सीधी बस सेवा से भी आप जोशीमठ या बद्रीनाथ तक जा सकते है |
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी और यात्रा समय
दिल्ली से हरिद्वार:
- दूरी: 206 किलोमीटर
- यात्रा समय: 4-5 घंटे
हरिद्वार से ऋषिकेश:
- दूरी: 24 किलोमीटर
- यात्रा समय: 45 मिनट – 1 घंटा
ऋषिकेश से देवप्रयाग:
- दूरी: 74 किलोमीटर
- यात्रा समय: 2-3 घंटे
देवप्रयाग से श्रीनगर:
- दूरी: 34 किलोमीटर
- यात्रा समय: 1-2 घंटे
श्रीनगर से रुद्रप्रयाग:
- दूरी: 33 किलोमीटर
- यात्रा समय: 1-2 घंटे
रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग:
- दूरी: 31 किलोमीटर
- यात्रा समय: 1-2 घंटे
कर्णप्रयाग से नंदप्रयाग:
- दूरी: 21 किलोमीटर
- यात्रा समय: 45 मिनट – 1 घंटा
नंदप्रयाग से चमोली:
- दूरी: 10 किलोमीटर
- यात्रा समय: 30 मिनट
चमोली से जोशीmath:
- दूरी: 48 किलोमीटर
- यात्रा समय: 2-3 घंटे
जोशीमठ से बद्रीनाथ:
- दूरी: 42 किलोमीटर
- यात्रा समय: 1-2 घंटे
कुल दूरी: 525 किलोमीटर और कुल यात्रा समय: 14-16 घंटे (बिना रुके)
Badrinath Yatra rout map in details
दिल्ली से बद्रीनाथ कैसे जाएं | How to reach Badrinath from Delhi
दिल्ली से बद्रीनाथ जाने की कई सारे साधन है | आप दिल्ली से सीधी बस के माध्यम से भी बद्रीनाथ जा सकते हैं , इसके अलावा आप दिल्ली से टैक्सी बुक करके भी सीधा बद्रीनाथ जा सकते है | ट्रेन के माध्यम से आप दिल्ली से हरिद्वार तक और फिर हरिद्वार से टैक्सी है बस के माध्यम से बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं|
इसके अलावा हवाई मार्ग से बद्रीनाथ जाने का साधन के रूप में आप दिल्ली से देहरादून और फिर देहरादून से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बद्रीनाथ आसानी से पहुच सकते है| आगे हम आपको इन सभी माध्यमों के बारे में विस्तार से बात बतायेंग और जानेंगे कि दिल्ली से बद्रीनाथ के जाने के इन साधनों में कितना समय और कितना खर्चा लगेगा|
- पहले साधन है ट्रेन के माध्यम से- दिल्ली से हरिद्वार और फिर बस से बद्रीनाथ, यह एक अच्छा साधन हो सकता है|
- दूसरा साधन है सड़क मार्ग से– जिसमें दिल्ली से बद्रीनाथ बस, टैक्सी, अपनी कार , और मोटरसाइकिल शामिल है, सबसे सस्ता साधन है मगर अधिक समय लगता है|
- तीसरा साधन है हवाई मार्ग से- दिल्ली से देहरादून और फिर आगे देहरादून से बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से, सबसे तेज साधन मगर सबसे महंगा|
दिल्ली से ट्रेन से बद्रीनाथ कैसे जाए? | How to reach Badrinath distance from Delhi by train
दिल्ली से बद्रीनाथ जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है, मगर अभी इससे आगे ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है| अभी दिल्ली से बद्रीनाथ जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है, हालांकि ऋषिकेश करणप्रयाग रेल सेवा का कार्य प्रगति पर है और अगले साल तक हम ट्रेन के माध्यम से बद्रीनाथ धाम के नजदीकी रेलवे स्टेशन कर्णप्रयाग तक ट्रेन के माध्यम से पहुंच जाएंगे|
अभी आप बद्रीनाथ ट्रेन से जाने के लिए दिल्ली से हरिद्वार पहुच सकते हैं और फिर उसके पश्चात बस या टैक्सी से आसानी से बद्रीनाथ जा सकते हैं|
दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेन, उनका समय पहले ही बताया है | आप इनमें से किसी भी ट्रेन से अपने बजट ओर सुविधा के अनुसार आसानी से हरिद्वार पहुंच सकते हैं|
आप चाहये तो एक दिन हरिद्वार में रुक कर गंगा स्नान के बाद अपनी यात्रा शुरू कर सकते है तो उसी के अनुसार ट्रेन से हरिद्वार पहुचे मगर यह सुनिश्चित करे की हरिद्वार से बद्रीनाथ के लिए आपको बस सुबह 9:00 से पहले पहले ही मिलती है इसलिए आप ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार कम से कम दो-तीन घंटे पहले पहुंच जाए|
यदि संभव हो तो रात्रि में ट्रेन से हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंच जाए और फिर सुबह-सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन से हरिद्वार बस स्टेशन पर जाकर आप बस या शेयरिंग टैक्सी से आगे सोनप्रयाग जा सकते हैं|
दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनें और उनका समय:- यहाँ देख सकते है |
बद्रीनाथ जाने के लिए ट्रेन कौन सी है?
दिल्ली से बद्रीनाथ जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है हालांकि आप नई दिल्ली से हरिद्वार तक ट्रेन से जा सकते है ओर फिर वहां से बस या टैक्सी से बद्रीनाथ आसानी से जा सकते हैं , दिल्ली से हरिद्वार जाने की कौन-कौन सी ट्रेन है उनके बारे में हमने विवरण आपको ऊपर दे दिया है |
दिल्ली से बद्रीनाथ के लिए ट्रेन का किराया | Delhi to Badrinath Train Fare -दिल्ली से हरिद्वार ट्रेन से और फिर हरिद्वार से बस , टैक्सी से बद्रीनाथ तक की यात्रा |
Class/ ट्रेन सीट | Fare/किराया |
---|---|
Executive class- 1AC | Rs 1765- Vande Bharat, Rs 1275- DD Stabadi |
Executive class- 1AC | Rs.1175 |
2AC | Rs.710 |
3AC | Rs.505 |
Sleeper Class | Rs.190-250 |
CC | Rs 975- Vande Bharat, Rs, 813- DD Stabadi |
दिल्ली से बद्रीनाथ ( हरिद्वार ) के लिए सबसे सस्ती ट्रेन में 19019 BDTS HW EXP जो की नई दिल्ली से सुबह 2:50 पर चलती है और 4 घंटे 55 मिनट में आपको हरिद्वार पहुंचा देगी इस ट्रेन का सबसे सस्ता किराया ₹80 है, वहीं दूसरी और दिल्ली से हरिद्वार के बीच अन्य सस्ती ट्रेन 12017 DDN SHTBDI EXP: ₹101 (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) ,12055 देहरादून जनशताब्दी : ₹101. (रोज़),14041 मसूरी एक्सप्रेस: ₹101 (रोज़) है |
हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath from Delhi by air
दिल्ली से बद्रीनाथ जाने का सबसे तेज़ साधन हवाई मार्ग है। हालाँकि हवाई मार्ग से दिल्ली से बद्रीनाथ जाने के लिए अभी कोई सीधी सेवा नहीं है | दिल्ली से बद्रीनाथ हवाई मार्ग से जाने के लिए हवाई अड्डा देहरादून के जॉली ग्रांट में है |
आप दिल्ली से हवाई मार्ग से जॉली ग्रांट 50 मिनट में पहुंच सकते हैं | देहरादून जौली ग्रांट से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 340 किलोमीटर है इस दूरी को आप सड़क मार्ग से बस या टैक्सी से पूरी कर सकते हैं|
इसके अलावा अगर आप चाहे तो दो धाम या चार धाम का यात्रा पैकेज बुक करके भी हेलीकाप्टर से देहरादून से बद्रीनाथ जा सकते हैं| उत्तराखंड से सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान सेवा के तहत भी आप देहरादून से गोचर या फिर श्रीनगर तक छोटे जहाज से जा सकते हैं और फिर उससे आगे आप बस या टैक्सी से आसानी से बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं|
दिल्ली से देहरादून पहुचने के बाद यदि आप फिर से बद्रीनाथ की आगे की यात्रा हवाई मार्ग से करना चाहते है तो उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान सेवा के तहत देहरादून से गोचर का किराया लगभग ₹4000 है जो कि हेलीकॉप्टर से काफी सस्ता है, और फिर आप गोचर से टैक्सी या बस बुक करके 5 से 6 घंटे में बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं|
हेलीकाप्टर द्वारा दिल्ली से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath from Delhi by Helicopter
दिल्ली से बद्रीनाथ जाने का एक और साधन है हेलीकॉप्टर के माध्यम से है| आप देहरादून से दो धाम या चार धाम का हेलीकॉप्टर का यात्रा पैकेज लेकर बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं|
देहरादून से बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर पैकज में 1 घंटे में आपको केदारनाथ से बद्रीनाथ पहुंचा देगा| | देहरादून से बद्रीनाथ के लिए एक व्यक्ति का दो धाम का हेलीकॉप्टर से आने और जाने का किराया लगभग 1 लाख रुपए तक रहता है, वही आप एक दिन में दो धाम यात्रा अर्थात बद्रीनाथ और बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी कर सकते हैं|
यदि आप देहरादून से उडान सेवा के तहत गौचर तक पहुचे गए है तो फिर गौचर से आगे बद्रीनाथ मंदिर आप हेलीकाप्टर से भी जा सकते है जिसका अनुमानित किराया रु 4000| इसलिए आप समय समय पर उत्तराखंड सरकार और पवन हंस की वेबसाइट चेक करते रहे |
सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बद्रीनाथ कैसे जाएँ
दिल्ली से बद्रीनाथ सड़क मार्ग से जाने के मुख्यतः तीन चार साधन है जो इस प्रकार से है:-
- दिल्ली से बद्रीनाथ बस के माध्यम से- जोशीमठ या सीधे बद्रीनाथ तक |
- दिल्ली से बद्रीनाथ कैब या टैक्सी के माध्यम से- काफी सुविधाजनक मगर महंगा
- दिल्ली से बद्रीनाथ अपनी गाड़ी या कार से- सुविधाजनक मगर रिस्की
- दिल्ली से बद्रीनाथ मोटरसाइकिल या स्कूटी से- सोलो त्रावलेर के लिए बेस्ट
दिल्ली से बद्रीनाथ सड़क मार्ग से आपको किस साधन से जाना चाहिए यह आपके बजट, समय और सुविधा पर निर्भर करता है| आगे हम इन सभी साधनों के बारे में विस्तार से बताएंगे और जानेंगे कि कौन सा साधन आपके लिए उत्तम है और प्रत्येक साधन में कितना खर्चा आएगा|
दिल्ली से बद्रीनाथ रोड मैप | Delhi to Badrinath road distance map
दिल्ली से बद्रीनाथ सड़क मार्ग से जाने से पहले हम दिल्ली से बद्रीनाथ का रोड मैप समझेंगे ताकि आप इस रोड मैप के सहायता से अपने लिए सर्वोत्तम साधन का चयन कर सकें|
सड़क मार्ग से बद्रीनाथ जाने के लिए आप मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली , जोशीमठ और बद्रीनाथ पहुंच जाएंगे| सड़क मार्ग से दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 525 किलोमीटर है |
दिल्ली से बद्रीनाथ की बस | Delhi to Badrinath distance and bus services booking
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी बस के माध्यम 525 किलोमीटर है फिर 1 किलोमीटर की पैदल यात्रा | दिल्ली से बद्रीनाथ जाने का एक और सबसे सस्ता और बढ़िया तरीका बस के माध्यम से है|
पहला साधन :- दिल्ली से बद्रीनाथ या जोशीमठ तक
आप दिल्ली की कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जोशीमठ के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पकड़ सकते हैं जो की रात्रि को 9:00 बजे चलती है और सुबह 5:00 बजे आपको जोशीमठ पहुंचा देगी|
दिल्ली से बद्रीनाथ तक जाने के लिए बस का किराया जोशीमठ तक 950 रुपए है| फिर जोशीमठ से बद्रीनाथ की 42 किलोमीटर की दूरी को आप शेयरिंग टैक्सी से आसानी से 3-4 घंटे में पूरी कर सकते है , शेयरिंग टैक्सी का किराया लगभग रु 350 तक रहता है |
बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर आप वही रूक सकते या वापसी जोशीमठ आकार रुक सकते है |
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी तय करने के लिए आप हमेशा उत्तराखंड रोडवेज की बस को ही पकड़े क्योंकि प्राइवेट बसें रास्ते में कहीं जगह सवारियां लेती हैं और जोशीमठ पहुंचने में काफी समय लेती हैं|
दूसरा साधन :- दिल्ली से हरिद्वार और फिर जोशीमठ /बद्रीनाथ
इसके अलावा यदि कश्मीरी गेट बस अड्डे से आपको सीधी बस जोशीमठ के लिए नहीं मिलती तो, आप हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए रात्रि में बस पकडे और आप सुबह तक हरिद्वार पहुच जायेंगे | दिल्ली से हरिद्वार की दूरी लगभग 210 किलोमीटर और बस का किराया लगभग रु 500 और समय 6 घंटे रहता है |
दिल्ली से बस आपको हरिद्वार में सुबह 3:00 से 4:00 बजे पहुंचा देगी और फिर वहां से उत्तराखंड परिवहन निगम की, देवभूमि ट्रैवल या गढ़वाल विकास मंडल, की बस आसानी से मिल जाएगी जिसका किराया लगभग रु 500 से रु 700 तक रहता है |
जोशीमठ बस से पहुचने पर वहा से बद्रीनाथ के लिए शेयरिंग टैक्सी मिल जाती है | आप हरिद्वार से भी शेयरिंग टैक्सी से भी जोशीमठ तक जा सकते है |
इस प्रकार दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी बस माध्यम से तय करने में आपको लगभग ₹1000 खर्च होगा|
दिल्ली से बद्रीनाथ की टैक्सी | Delhi to Badrinath distance and taxi services booking |
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी तय करने का एक और साधन है टैक्सी के माध्यम से| आप या तो दिल्ली से सीधी बद्रीनाथ के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं या फिर हरिद्वार/ ऋषिकेश बस या ट्रेन से पहुंचकर वहां से आप टैक्सी या कैब बुक कर सकते हैं|
दिल्ली से बद्रीनाथ तक टैक्सी से पहुंचने में आपको 14 से 15 घंटे लग सकते हैं| दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी टैक्सी से लगभग 525 किलोमीटर है|
दिल्ली से बद्रीनाथ तक टैक्सी का किराया 10000 से लेकर ₹15000 तक है, जो की यात्रा सीजन में अधिक रहता है | दिल्ली से बद्रीनाथ या हरिद्वार ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए टैक्सी बुक करते समय इस बात के विशेष ध्यान रखें कि आप केवल बड़ी और अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही टैक्सी बुक करें|
आप हरिद्वार पहुच कर भी बद्रीनाथ की यात्रा के लिए पूरी टैक्सी बुक कर सकते है या फिर हरिद्वार से बद्रीनाथ या जोशीमठ तक शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती है |
दिल्ली से बद्रीनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Delhi to Badrinath with distance route
दिल्ली से बद्रीनाथ के बीच पड़ने वाले प्रमुख शहर इस प्रकार से हैं :
दिल्ली से हरिद्वार: 206 किलोमीटर>> हरिद्वार से ऋषिकेश: 24 किलोमीटर>> ऋषिकेश से देवप्रयाग: 74 किलोमीटर >>देवप्रयाग से श्रीनगर: 34 किलोमीटर>>श्रीनगर से रुद्रप्रयाग: 33 किलोमीटर>> रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग: 31 किलोमीटर >>कर्णप्रयाग से नंदप्रयाग: 21 किलोमीटर >>नंदप्रयाग से चमोली: 10 किलोमीटर>> चमोली से जोशीमठ : 48 किलोमीटर>> जोशीमठ से बद्रीनाथ: 42 किलोमीटर
दिल्ली से कार से बद्रीनाथ कैसे जाए?
दिल्ली से बद्रीनाथ की कार से दूरी लगभग 525 किलोमीटर है जिसको आप 15 से 16 घंटे में पूरी कर सकते हैं| आप दिल्ली से कार के माध्यम से बद्रीनाथ जा सकते हैं , अगर आप रात में 9:00 बजे से नई दिल्ली से अपनी कार से बद्रीनाथ की यात्रा शुरू करते हैं तो आप सुबह तक बजे तक ऋषिकेश पहुंच जाएंगे|
ऋषिकेश पहुचने के बाद रात्रि विश्राम वही करे , ऋषिकेश में आपको रु 2000 में होटल मिल जायेंगे | फिर सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे ऋषिकेश से अपनी कार से यात्रा शुरू कर शाम को तीन चार बजे जोशीमठ पहुंच जाएंगे|
रात पहाड़ों में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रहता इसलिए यात्रियों को ऋषिकेश से आगे सुबह 5:00 के बाद ही जाने दिया जाता है|
दिल्ली से कार के माध्यम से बद्रीनाथ जाने में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- बद्रीनाथ यात्रा कार के माध्यम से करने के लिए कम से कम दो व्यक्ति होने चाहिए जो पुरे मार्ग में बारी बारी से गाड़ी चला सके|
- दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने पर कम से कम 3 घंटे से 4 घंटे का आराम करें और आपकी नींद पूरी होने पर ही आगे की यात्रा शुरू करें यदि आप उसी आगे की यात्रा शुरू कर रहे है |
- दिल्ली से बद्रीनाथ कार से जाने के लिए आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अच्छा अनुभव होना चाहिए अन्यथा आप अपनी गाड़ी हरिद्वार या ऋषिकेश में कहीं भी किसी होटल या आश्रम में पार्क कर आगे की यात्रा बस, कैब या शेयरिंग टैक्सी से पूरी कर सकते हैं|
- जोशीमठ के आगे आपको बहुत कम पेट्रोल पंप मिलेंगे इसलिए अपनी गाड़ी का पेट्रोल का टैंक फुल करके रखें|
- दिल्ली से बद्रीनाथ जाने में आपको रास्ते में मेरठ एक्सप्रेसवे पर ₹500 से ₹600 तक का टोल टैक्स देना पड़ सकता है|
- दिल्ली से बद्रीनाथ जाने में आपको कुल पेट्रोल का खर्चा एक तरफ का ₹3000 हजार रुपए तक आ सकता है|
- बद्रीनाथ की यात्रा करते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि पहाड़ों में कभी भी भूखलन हो सकता है या जाम लग सकता है इसलिए गाड़ी में खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में रखें|
दिल्ली से बद्रीनाथ बाइक पर यात्रा कैसे करे ?
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी आप दिल्ली से अपनी बाइक अर्थात मोटरसाइकिल से भी पूरी कर सकते हैं| दिल्ली से बद्रीनाथ बाइक से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे की पहाड़ों में कम से कम 150 सीसी से अधिक की बाइक का प्रयोग करें| यात्रा पर जाने से पहले अपनी मोटरसाइकिल की अच्छी तरह से सर्विसिंग करा ले |
पहले दिन आप दिल्ली से ऋषिकेश पहुचे और रात्रि आराम करे अगले दिन फिर ऋषिकेश से जोशीमठ और तीसरे दिन जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर वापसी जोशीमठ में रुक सकते है | दिल्ली से बद्रीनाथ की बाइक यात्रा पर आपका एक तरफ का पेट्रोल का खर्चा ₹2000 तक आ सकता है|
आप चाहे तो बद्रीनाथ यात्रा के लिए हरिद्वार या ऋषिकेश से मोटरसाइकिल किराए पर भी ले सकते हैं, जिसका एक दिन का किराया 1000 से ₹ 2000 तक रहता है| दिल्ली से बद्रीनाथ यात्रा मोटरसाइकिल /स्कूटी से करने के लिए अपनी यात्रा का कार्यक्रम आप इस प्रकार बना सकते हैं:-
- पहले दिन:- दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश- दूरी 260 किलोमीटर
- दूसरे दिन:- ऋषिकेश/ हरिद्वार से जोशीमठ – 275 किलोमीटर
- तीसरे दिन:- बद्रीनाथ धाम के दर्शन और वापसी में जोशीमठ या रुद्रप्रयाग या अन्य जगह विश्राम – दूरी 42 किलोमीटर
- चौथे दिन:- वापसी दिल्ली
दिल्ली से बद्रीनाथ के लिए प्लान कैसे करें?
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी तय करने के लिए आप अपनी यात्रा का प्लान इस प्रकार से बना सकते हैं:-
पहला दिन – दिल्ली से हरिद्धार (210 किमी) या 6 घंटे – दिल्ली से ट्रेन या बस या अपनी गाड़ी से हरिद्वार तक का सफ़र ओर फिर शाम को हर की पोड़ी में गंगा आरती में शामिल हो और रात्रि विश्राम करे |
दूसरे दिन – हरिद्वार से जोशीमठ (300 किमी) या 12 घंटे –सुबह गंगा स्नान के बाद जोशीमठ के लिए निकले ओर रास्ते में देवप्रयाग और रूद्रप्रयाग में नास्ता ओर लंच करे |
तीसरा दिन – जोशीमठ से बद्रीनाथ (42 किमी ) 1 किमी ट्रेक – बद्रीनाथ से रुद्रप्रयाग – बद्रीनाथ के लिए सुबह शेयरिंग टैक्सी से पहुचे और बद्रीनाथ के दर्शन कर वापसी जोशीमठ या रुद्रप्रयाग में रुक सकते है |
चोथे दिन – रूद्रप्रयाग से दिल्ली – 395 किमी 12 घंटे – रुद्रप्रयाग से दिल्ली के लिए निकलें ओर शाम तक दिल्ली पहुच सकते है | आप चाहे तो रात्रि में हरिद्वार भी रात्रि विश्राम कर सकते है , हो सके तो रात्रि यात्रा से बचे |
बद्रीनाथ जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे – How much will it cost to go to Badrinath
दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी तय करने में लगभग रु 8000 से रु 10000 तक खर्चा आता है , जिसका एक अनुमानित विवरण इस प्रकार है :-
दिल्ली से बद्रीनाथ आने ओर जाने का खर्चा
- दिल्ली से हरिद्वार ( एक तरफ यात्रा ): प्रति व्यक्ति लगभग ₹600-1000 (स्लीपर क्लास ट्रेन या बस का किराया)।
- हरिद्वार से जोशीमठ (एक तरफ यात्रा ): प्रति व्यक्ति लगभग ₹1000-1200 (साझा टैक्सी या बस का किराया)।
- जोशीमठ से बद्रीनाथ (एक तरफ यात्रा ): प्रति व्यक्ति लगभग ₹300 (साझा जीप या ट्रेकिंग का किराया)।
- दोनों तरफ का किराया का अनुमान लगा सकते है |
यात्रा के दौरान रहने का खर्चा
- हरिद्वार या जोशीमठ या रुद्रप्रयाग में एक सामान्य गेस्टहाउस या लॉज/ टेन्ट: प्रति रात लगभग ₹800-1500 से शुरू। दो से तीन रात्रि रुकना अनिवार्य | तीन दिन के रु 3000
दिल्ली से बद्रीनाथ यात्रा 4 दिन में खाने का खर्चा
- बद्रीनाथ यात्रा में भोजन का बजट: प्रतिदिन लगभग ₹300-500 (व्यक्तिगत पसंद के आधार पर)। कम से कम 5 दिन |
कार से जाने पर कार का खर्च :–
- दिल्ली से बद्रीनाथ आने और जाने में पैट्रोल का खर्च लगभग रु 5000 – 1000 किलोमीटर
- दिल्ली से बद्रीनाथ टोल टैक्स – लगभग रु 1000
दिल्ली से बद्रीनाथ मोटरसाइकिल से खर्च :-
- यदि स्कूटी किराया :- 1200 एक दिन तो कुल रु 4800
- पैट्रोल खर्च :- रु 3000
अन्य खर्च:
- व्यक्तिगत खर्च जैसे विविध खर्च: आपकी आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकते है ।
इन अनुमानों को ध्यान में रखते हुए, एक सामान्य यात्री के लिए बद्रीनाथ यात्रा की लागत कहीं ₹8000 से ₹10,000 प्रति व्यक्ति के बीच हो सकती है, यदि दो व्यक्ति एक साथ यात्रा करते है तो यह खर्च कम हो सकता है |
दिल्ली से बद्रीनाथ बस का किराया कितना है?
दिल्ली से बद्रीनाथ का बस का किराया रु 950 है |
दिल्ली से बस से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे?
दिल्ली से आप उत्तराखंड रोडवेज की बस से जोशीमठ तक जा सकते है ओर फिर वहा से शेयरिंग टैक्सी से बद्रीनाथ पहुच सकते है | दिल्ली से बद्रीनाथ तक बस का किराया लगभग रु 950 है ओर आपको दिल्ली से बस से केदानाथ पहुचने में 12 घंटे लगते है |
दिल्ली से बद्रीनाथ कितने घंटे का रास्ता है?
दिल्ली से बद्रीनाथ का रास्ता 15-18 घंटे का है |
बद्रीनाथ की ट्रेन की टिकट कितने की है?
बद्रीनाथ के लिए सीधी ट्रेन सेवा अभी नहीं है हालाँकि बद्रीनाथ का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है , जिसका किराया दिल्ली से लगभग रु 200 से रु 1500 तक है |
बद्रीनाथ पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
बद्रीनाथ पहुचने का सबसे तरीका आपके बजट, समय ओर सुविधा पर निर्भर करता है | बद्रीनाथ पहुचने का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग से है , हालाँकि बद्रीनाथ पहुचने का सबसे तेज तरीका हलिकोप्टर से है मगर यह काफी महंगा है
क्या दिल्ली से बद्रीनाथ के लिए सीधी बस है?
दिल्ली से बद्रीनाथ के लिए कश्मीरी गेट बस अड्डे से जोशीमठ की सीधी बस सेवा है जो की रात्रि 8 बजे चलती है और सुबह 9 बजे आपको जोशीमठ पंहुचा देगी , फिर जोशीमठ से आप शेयरिंग टैक्सी से आसानी से बद्रीनाथ धाम पहुचे सकते है |
दिल्ली से बद्रीनाथ ट्रेन से कैसे जाए?
ट्रेन से बद्रीनाथ जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश है , उसके बाद की बद्रीनाथ की यात्रा आप सड़क मार्ग से 10 से 12 घंटे में बस या शेयरिंग टैक्सी से पूरी कर सकते है |
बद्रीनाथ की चढ़ाई कितनी है?
बद्रीनाथ में कोई चढाई नहीं है आप सड़क मार्ग से 1 किलोमीटर पैदल मार्ग से आसानी से बद्रीनाथ जा सकते है |
रेलवे से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे?
बद्रीनाथ तक कोई रेल सेवा नहीं है, आप ऋषिकेश, हरिद्वार के स्टेशनों में से किसी एक के लिए ट्रेन ले सकते हैं मगर अधिकतर यात्री हरिद्वार स्टेशन पर आना पसंद करते हैं |