दिल्ली से कैंची धाम कैसे पहुंचे

यदि आप भी इस साल बाबा नीम करौली के आश्रम कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं तो हम यहां आपको बताएंगे कि दिल्ली से कैंची धाम कैसे पहुंचे, दिल्ली से कैंची धाम पहुंचने के लिए कौन-कौन से साधन है, प्रत्येक साधन का कितना किराया होगा और कितना समय लगेगा और इसके अलावा बहुत कुछ कैंची धाम के बारे में|

कैंची धाम क्यों प्रसिद्ध है

कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक आध्यात्मिक स्थल है जो बाबा नीम करोली को समर्पित है | हर साल 15 जून को लगने वाले वार्षिक मेले में देश और विदेश से लाखो के संख्या में भक्त यहाँ आते है |

बाबा नीम करोली को समर्पित कैंची धाम आश्रम का नाम यहाँ पर आस पास की सडको जो की कैंची के आकर की है , इसके कारण इसको कैंची धाम कहते है|

बाबा नीम करोली द्वारा कैंची धाम की स्थापना वर्ष 1962 की गई और उसके बाद वर्ष 1973 में उनके द्वारा यहाँ पर समाधी लेने के बाद उनकी अस्थियो को यही पर स्थापित कर पूर्ण रूप से कैची धाम मंदिर का निर्माण किया गया | कैची धाम आश्रम अपने आस पास के शांत और आध्यात्मिक वातावरण के कारण हर साल लाखो भक्तो को अपनी और यात्रा के लिए आस्था का केंद्र बनता है |

कैंची धाम की कहानी 1942 से शुरू होती है। उसी साल नीम करोली बाबा और कैंची गांव के श्री पूर्णानंद जी ने मिलकर यहीं एक आश्रम स्थापित करने का सपना देखा था। उन्होंने इस आश्रम को सोमबारी महाराज और साधु प्रेमी बाबा को समर्पित किया, जो इस क्षेत्र में यज्ञ किया करते थे।

इन दोनों के समर्पर्ण और त्याग के कारण 1962 तक उनका यह सपना साकार हो गया। कैंची धाम में मंदिर के लिए जगह बनाई गई और भगवान हनुमान को समर्पित एक मंदिर का निर्माण किया गया। बाबा नीम करोली को हनुमानजी का विशेष आशीर्वाद था |

हनुमान मंदिर कैंची धाम का केंद्र बिंदु है। यह उसी चबूतरे पर बना है, जो मूल निर्माण का हिस्सा था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन करते हैं।

हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अलग-अलग वर्षों में 15 जून को स्थापित किया गया था। इसी तिथि को अब प्रतिष्ठा दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

इन आयोजनों के दौरान आने वाली भक्तों की संख्या इतनी अधिक होती है कि स्थानीय प्रशासन को यातायात को नियंत्रित करना पड़ता है। लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए परिसर में भी बदलाव किए गए हैं और इस वर्ष सरकार विशेष पार्किंग स्थलों का निर्माण भी कर रही है तो दूसरी और चार धाम यात्रा के तर्ज पर कैची धाम में यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पर विचार हो रहा है |


दिल्ली से कैंची धाम की दूरी :-

  • सड़क मार्ग से दूरी:– दिल्ली से कैंची धाम की दूरी सड़क मार्ग से मात्र 330 किलोमीटर है जिसको आप बस, अपनी गाड़ी या मोटरसाइकिल से 6 से 8 घंटे में पूरी कर सकते हैं|
  • ट्रेन मार्ग से दूरी:- दिल्ली से कैंची धाम की दूरी रेल मार्ग से लगभग 281 किलोमीटर है| कैंची धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है और फिर काठगोदाम से आगे 38 किलोमीटर की दूरी तय आप आसानी से कैंची धाम पहुंच सकते हैं|
  • हवाई मार्ग से:- हवाई मार्ग से दिल्ली से कैंची धाम की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है और नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है| आप नई दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से पंतनगर हवाई अड्डे आसानी से 2 घंटे में पहुंच सकते हैं

दिल्ली से कैंची धाम कैसे पहुंचे

दिल्ली से कैंची धाम पहुचने के तीन प्रमुख साधन है :-

  • पहले साधन है ट्रेन के माध्यम से- दिल्ली से कैंची धाम बस के माध्यम से आसानी से 6-8 घंटे मे पंहुचा जा सकता है |
  • दूसरा साधन है सड़क मार्ग से– दिल्ली से मात्र 330 किलोमीटर दूर कैंची धाम आप बस , अपनी कार और मोटरसाइकिल से आसानी से 6- 8 में पहुच सकते है |
  • तीसरा साधन है हवाई मार्ग से- दिल्ली से कैंची धाम पहुचने का सबसे तेज साधन हवाई मार्ग से है , जिसका सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पन्त नगर है |

दिल्ली से ट्रेन से कैंची धाम  कैसे जाए? | How to reach kainchi dhaam  distance from  delhi by train

दिल्ली से कैंची धाम  जाने के लिए सबसे लोकप्रिय सस्ता और बढ़िया साधन ट्रेन के माध्यम से यात्रा करना है| दिल्ली से कैंची धाम  के लिए 3 सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध है और कैंची धाम  के नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक दिल्ली से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है|

  • दिल्ली से कैंची धाम के लिए वाया काठगोदाम के लिए सबसे तेज ट्रेन 12040 KATHGODAM SHTBDI है जो नई दिल्ली से सुबह 6:20 मिनट पर चलती है और 11 :55 पर काठगोदाम आपको 5:35 मिनट में पंहुचा देती है | दिल्ली से कैची धाम तक काठगोदाम शताब्दी का किराया रु 846 CC है |
  • दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए दूसरी ट्रेन 15035 UTR SAMPRK KRTI है जो की पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 4:00 चलती है और रात को 10:45 पर आपको काठगोदाम पहुंचा देगी इसका स्लीपर क्लास का किराया मात्र ₹120 है|
  • हालांकि रात को काठगोदाम से कैंची धाम जाने के लिए आपको कुछ साधन नहीं मिलेगा इसलिए आपको रात्रि यहीं पर विश्राम करना पड़ेगा और सुबह आप बस यह शेयरिंग टैक्सी पकड़ कर 38 किलोमीटर की दूरी को 2 घंटे में आसानी से पूरी कर सकते हैं|
  • वही दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए तीसरी ट्रेन 15013 RANIKHET EXP जो कि पुरानी दिल्ली से शाम को 8:24 पर चलती है और अगले दिन सुबह 5:00 बजे आपको काठगोदाम पहुंचा देगी इसका स्लीपर का किराया लगभग 205 रुपए है और कैंची धाम जाने के लिए यह है भी एक अच्छा और सस्ता साधन है| इस प्रकार रानीखेत एक्सप्रेस आपको दिल्ली से 8 घंटे 41 मिनट में काठगोदाम पहुंचा देगी|

नई दिल्ली से कैंची धाम वाया काठगोदाम ट्रेन एक नजर में:-

 

दिल्ली और काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेनें: कैची धाम जाने के लिए

  • कुल ट्रेनें: 3

पहली ट्रेन:

  • नाम: नई दिल्ली काठगोदाम शताब्दी (12040)
  • प्रस्थान समय: 06:20 (दैनिक)

आखिरी ट्रेन:

  • नाम: जैसलमेर काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस (15013)
  • प्रस्थान समय: 22:05 (दैनिक)

सबसे तेज ट्रेन:

  • नाम: नई दिल्ली काठगोदाम शताब्दी (12040)
  • प्रस्थान समय: 06:20 (दैनिक)
  • समय: 05 घंटे 35 मिनट

दिल्ली से  कैंची धाम  के लिए यह तीनों ट्रेन है प्रतिदिन चलती है|

दिल्ली से  कैंची धाम   टिकट :-

Class/श्रेणी Fare/किराया
Executive class-Rs.1320
Executive class- 1ACRs 1175
2ACRs.710
3ACRs.505
Sleeper ClassRs.205
CCRS.846

हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से कैंची धाम कैसे जाएँ | How to reach kainchi dhaam by air

नई दिल्ली से कैंची धाम जाने का सबसे तेज साधन हवाई मार्ग से यात्रा करना है | कैंची धाम का नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है | नई दिल्ली से पंतनगर के लिए छोटे जहाज की ही सुविधा उपलब्ध है नई दिल्ली से पंतनगर के बीच की हवाई की दूरी लगभग 232 किलोमीटर है और यात्रा का लगने वाला समय लगभग 1 घंटा है|

नई दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचने के पश्चात आप आगे की 76 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से शेयरिंग टैक्सी आसानी से 2 घंटे में पूरी कर सकते हैं |

पंतनगर हवाई अड्डे से से कैंची धाम के लिए बस सेवा|Bus from Pantnagar Airport to Kainchi Dham:

पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम पहुंचने का सस्ता और आसान तरीका बस के माध्यम से यात्रा करना है| पंतनगर हवाई अड्डे से आपको प्राइवेट बस रांची धाम के लिए आसानी से मिल जाती हैं इसके अलावा आप पंतनगर से हल्द्वानी आ सकते हैं और फिर हल्द्वानी से आसानी से आपको कैंची धाम के लिए बस मिल जाती है|

पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम के लिए बस का किराया लगभग ₹200 रहता है और यात्रा का समय लगभग 2 घंटे का रहता है|

पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम टैक्सी| Taxi from Pantnagar Airport to Kainchi Dham

पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम पहुंचने का सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका टैक्सी के माध्यम से यात्रा करना है| पंतनगर से कैंची धाम की दूरी लगभग क्षेत्र किलोमीटर है जिसको आप टैक्सी के माध्यम से 2 घंटे में पूरी कर सकते हैं|

पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम के लिए टैक्सी का किराया बुकिंग में लगभग ₹2000 के आसपास रहता है|

दिल्ली से पंतनगर उड़ान की महत्वपूर्ण जानकारी :- एक नजर में

  • दूरी:- पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम की दूरी लगभग 76 किलोमीटर है|
  • किराया: दिल्ली से पन्त नगर तक – ₹ 4,852 (लगभग)
  • सीधी उड़ान का समय: 1 घंटा 0 मिनट
  • दिल्ली और पंतनगर के बीच हवाई दूरी: 232 किलोमीटर
  • पहली दिल्ली से पंतनगर उड़ान: इंडिगो एयरलाइंस सुबह 8:20 बजे रवाना होगी
  • आखिरी दिल्ली से पंतनगर उड़ान: एलायंस एयर एयरलाइंस सुबह 9:10 बजे रवाना होगी
  • प्रमुख एयरलाइंस: इंडिगो, एलायंस एयर
  • हवाई अड्डे कोड: दिल्ली – DEL, पंतनगर – PGH
  • कुल उड़ानें: प्रतिदिन 6 उड़ानें

सड़क मार्ग से दिल्ली से कैंची धाम कैसे जाएँ

सड़क मार्ग से दिल्ली से कैंची धाम जाने के कुछ प्रमुख साधनों में से पहले साधन है बस के माध्यम से यात्रा करना दूसरा साधन है अपनी गाड़ी के माध्यम से यात्रा करना तीसरा साधन है टैक्सी बुक करके जाना और चौथा साधन है मोटरसाइकिल के माध्यम से यात्रा करना|

आप अपने बजट और यात्रा समय के अनुसार दिल्ली से कैंची धाम इन चारों में से किसी भी साधन से जा सकते हैं| दिल्ली से कैंची धाम सड़क मार्ग से जाने में लगभग 6 से 8 घंटे का समय लगता है|

दिल्ली से कैंची धाम के लिए सड़क मार्ग से दूरी लगभग 330 किलोमीटर है और दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं|

दिल्ली से कैंची धाम रोड मैप| Delhi to kainchi dham road map

Delhi to kainchi dham road map

दिल्ली से कैंची धाम रोड मार्ग :-

दिल्ली>> गाजियाबाद>> हापुर>> गजरौला>> मुरादाबाद>> रामपुर>> काशीपुर>> रामनगर>> हल्द्वानी>> काठगोदाम>> भीमताल>> भवाली>> बाबा नीम करोली आश्रम

दिल्ली से कैंची धाम बस के माध्यम से यात्रा | Delhi to kainchi dham by bus

दिल्ली से कैंची धाम जाने का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन बस के माध्यम से यात्रा करना है| दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए हालांकि सीधी बस सेवा काफी कम है लेकिन आप दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से हल्द्वानी तक के लिए बस पकड़ सकते हैं|

आनंद विहार बस अड्डे से हल्द्वानी के लिए सुबह 5:00 से लेकर रात्रि 12:00 तक बस चलती रहती हैं जो कि लगभग 7 से 8 घंटे में आपको हल्द्वानी पहुंचा देगी|

दिल्ली से कैंची धाम के लिए साधारण बस का किराया लगभग 550 रुपए एसी बस का किराया लगभग 650 रुपए और वोल्वो बस का किराया लगभग 1000 के आसपास रहता है जो कि आपको हल्द्वानी तक पहुंचा देगी|

हल्द्वानी से कैंची धाम की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए बस का किराया लगभग ₹100 के आसपास है और यात्रा का समय लगभग 2 घंटे है|

दिल्ली से बस के माध्यम से आप हल्द्वानी पहुंचे और फिर वहां से साधारण बस या टैक्सी लेकर 2 घंटे में कैंची धाम आसानी से पहुंच सकते हैं|

इसके अलावा आनंद विहार से कुछ बसें जो आगे अल्मोड़ा तक जाती हैं सीधे आपको कैंची धाम बस स्टैंड पर पहुंचा देगी जिनका किराया लगभग 550 रुपए के आसपास रहता है|

हल्द्वानी से कैंची धाम कैसे पहुंचे:-

अधिकतर यात्री ट्रेन के माध्यम से भी हल्द्वानी में उतर जाते हैं वहीं दूसरी ओर अधिकतर बसें आपको हल्द्वानी तक ही मिलती है| जब आप ट्रेन या बस के माध्यम से हल्द्वानी में पहुंच जाते हैं तो हल्द्वानी से कैंची धाम की 42 किलोमीटर की दूरी को आप बस के माध्यम से या शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से 2 घंटे में आसानी से पूरा कर सकते हैं|

हल्द्वानी से कैंची धाम तक बस का किराया लगभग ₹100 और शेयरिंग टैक्सी का किराया लगभग ढाई सौ रुपए रहता है|

दिल्ली से कैंची धाम टैक्सी के माध्यम से यात्रा | Delhi to kainchi dham by taxi

दिल्ली से कैंची धाम जाने का एक और सुविधाजनक साधन टैक्सी के माध्यम से यात्रा करना है| दिल्ली से कैंची धाम के लिए टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग ₹7000 के आसपास रहता है| दिल्ली से कैंची धाम टैक्सी के माध्यम से यात्रा में लगने वाला समय लगभग 6 से 7 घंटे का समय है और यात्रा का मार्ग हमने ऊपर पहले ही आपको बता दिया है|

पंतनगर से कैंची धाम तक टैक्सी का किराया कितना है?

पंतनगर से कैंची धाम तक टैक्सी का किराया लगभग ₹2000 के आसपास रहता है| पंतनगर हवाई अड्डे से कैंची धाम तक का टैक्सी का किराया आपके द्वारा बुक की जाने वाली टैक्सी के प्रकार पर भी निर्भर करता है एक साधारण टैक्सी जहां ₹2000 में हो जाती है तो वही बड़ी 7 सीट वाली गाड़ी ₹3000 से लेकर ₹4000 तक में बुक होती है|

नीम करोली बाबा के निकट कौन सा हवाई अड्डा है?

नीम करोली बाबा के निकट हवाई अड्डा है पंतनगर है जिसकी दूरी नीम करोली बाबा के आश्रम से लगभग 76 किलोमीटर है और यात्रा का समय लगभग 2 घंटे है| हालांकि पंतनगर एयरपोर्ट पर छोटे ATR Plane से यात्रा की सुविधा है और भारत के प्रमुख शहरों से यहां पर उड़ान की सुविधा रहती है

हवाई मार्ग से कैंची धाम कैसे पहुँचें?

कैंची धाम हवाई मार्ग से जाने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है जहां पर भारत के प्रमुख शहर दिल्ली मुंबई मद्रास कोलकाता आदि से नियमित उड़ान की सुविधा रहती है| दिल्ली से मात्र 1 घंटे में आप आसानी से हवाई मार्ग से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं| पंतनगर एयरपोर्ट से कैंची धाम की दूरी लगभग क्षेत्र किलोमीटर है जिसको आप टैक्सी के माध्यम से 2 घंटे में आसानी से पूरी कर सकते हैं|

मैं ट्रेन से कैंची धाम कैसे जा सकता हूँ?

ट्रेन से कैंची धाम जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है और प्रमुख ट्रेन रानीखेत काठगोदाम एक्सप्रेस है| देश के विभिन्न भागों से काठगोदाम के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है| काठगोदाम ट्रेन के माध्यम से पहुंचने के पश्चात आगे की 38 किलोमीटर की दूरी आप बस या शेयरिंग टैक्सी से आसानी से लगभग 2 घंटे में पूरी कर कैंची धाम पहुंच सकते हैं|

मुझे कैंची धाम जाने की अनुमति कैसे मिल सकती है?

नैनीताल में स्थित कैंची धाम की यात्रा करने के के लिए उत्तराखंड सरकार चारधाम की तरह रजिस्ट्रेशन पर विचार कर रही है , यदि आप कैंची धाम में अपनी यात्रा के दौरान ठहराने पर विचार कर रहे है तो आपको kainchidham@gmail.com पर कैंची आश्रम प्रबंधक को मेल भेज सकते हैं। इस इ मेल पत्र के साथ एक पुराने भक्त का संदर्भ पत्र और अपना एक हालिया फोटो भी अवश्य लगाएं।


काठगोदाम से कैंची धाम का किराया कितना है?

काठगोदाम से कैंची धाम के लिए एक साधारण बस का किराया लगभग 95 रुपए के आसपास है और यात्रा का समय लगभग एक घंटा 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक के बीच रहता है| वही टैक्सी का किराया लगभग 250 तक रहता है |


ट्रेन द्वारा दिल्ली से कैंची धाम कितनी दूर है?

ट्रेन द्वारा दिल्ली से कैंची धाम की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है और यात्रा का समय कम से कम समय 5 घंटे 30 मिनट है| हालांकि दिल्ली से कैंची धाम के लिए कोई सीधी ट्रेन से उपलब्ध नहीं है और नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है| काठगोदाम से कैंची धाम की 42 किलोमीटर की दूरी को आगे 2 घंटे में बस या शेयरिंग टैक्सी से आसानी से पूरी कर सकते हैं|

Leave a Comment