दिल्ली से ट्रेन द्वारा अयोध्या कैसे पहुँचें

यदि आप भी इस साल भगवान् श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्यापुरी जाने की योजना बना रहे है तो हम यहाँ बताएँगे की आप दिल्ली से ट्रेन द्वारा अयोध्या कैसे पहुँचें (How to Reach Ayodhya by Train from Delhi)

इसके अलांवा नई नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कौन-कौन सी ट्रेन है अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जो किनारे रेलवे स्टेशन है और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के लिए जाती है उनका किराया कितना है किस समय पर चलती है कौन सी ट्रेन सबसे तेज है और कौन सी ट्रेन सबसे सस्ती है|

यदि यहां पर हम बात करते है की आप किस प्रकार से दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या – पहुंच सकते हैं | ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाने के दो तरीको है :-

  • पहला – सीधी ट्रेन जो दिल्ली से ही बनकर चलती है अयोध्या के लिए जिसमें प्रमुख है बंदे भारत ट्रेन ओर अम्रत भारत एक्सप्रेस |
  • दूसरा – विभिन्न ट्रेन जो अलग अलग शहरों से दिल्ली आती ओर फिर दिल्ली –अयोध्या होकर गुजरती हैं |
  • हम इन सभी के बारे में नीचे विस्तार से बात करेंगे की आप कैसे आसानी से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुच सकते है :-

दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन

दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए लगभग 10 से अधिक ट्रेनें हैं जो कि अयोध्या कैंट स्टेशन और अयोध्या धाम स्टेशन से होकर जाती हैं इनमें से कुछ प्रमुख ट्रेन उनका समय और दिन इस प्रकार है :-

                                                  दिल्ली से AYODHYA DHAM JN के लिए ट्रेन
ट्रेन – नाम ओर संख्या  जाने का समय  अयोध्या पहुचने का समय  यात्रा का कुल समय  साप्ताहिक किन दिनों में चलेगी  अनुमानित किराया 
KAIFIYAT EXP (12226)  रात के 8:25 मिनट  अगले दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट  10:31 घंटें  सप्ताह के सातों दिन  स्लीपर का किराया 390 रुपये है। वहीं 3A का किराया 1025 रुपये
AMRIT BHARAT EXP (15558) ट्रेन ANAND VIHAR TRM दिन के 3:10 मिनट  अगले दिन सुबह 1 बजकर 10 मिनट  10 घंटें  सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार  स्लीपर का किराया 410 रुपये है
FARAKKA EXP (13484) रात के 9:40 मिनट  अगले दिन सुबह 10 बजकर 21 मिनट  12:41 घंटें  मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार   स्लीपर का किराया 360 रुपये है और थर्ड एसी का किराया 900 रुपये
           
                                                दिल्ली से AYODHYA CANTT – AYC के लिए ट्रेन
VANDE BHARAT EXP (22426) ट्रेन ANAND VIHAR TRM  सुबह के 6:10 मिनट  उसी दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट 8:20 घंटें  सप्ताह के बुधवार को छोड़कर सभी दिन  1600 से लेकर 3000 रुपए
ANVT MAU EXP (15026) ट्रेन ANAND VIHAR TRM दिन के 1:25 मिनट  उसी दिन रात 11 बजकर 48 मिनट 10:23 घंटें  सोमवार और शुक्रवार को  स्लीपर 355 रुपये | थर्ड एसी से 960 रुपये 
GARIB NAWAZ EXP (15716)  रात के 8:35 मिनट  अगले दिन सुबह 7 बजकर 53 मिनट  12:56 घंटें  सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को  स्लीपर 355 रुपये । थर्ड एसी से 960 रुपये 
AYODHYA EXPRESS (14206)  शाम के 6:20 मिनट  अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट  12:55 घंटें  सप्ताह के सातों दिन स्लीपर 350 रुपये। थर्ड एसी 950 रुपये 

आप नई दिल्ली या आंनंद विहार टर्मिनल  से अयोध्या जंक्शन (Ayodhya Jn) जो की अब अयोध्या धाम रेलव स्टेशन के नाम से जाना जाता है , के लिए ट्रेन पकड़ सकते है, अयोध्या धाम रेलव स्टेशन से राम मंदिर की दूरी लगभग 1 किलोमीटर के करीब है। अयोध्या धाम रेलव स्टेशन या अयोध्या जंक्शन (Ayodya Jn) से आगे की दूरी  आप आसानी से रिक्शा या टेम्पो से तय कर राम मंदिर पहुँच सकते है।


इसके अलावा आप फैजाबाद जंक्शन के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं जिसका नाम अब आधिकारिक तौर पर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन (AYODHYA CANTT-AYC) है। फैजाबाद जंक्शन/ अयोध्या कैंट से अयोध्या की दूरी लगभग 10.6 किलोमीटर है। यहाँ से भी राम मंदिर के लिय आपको आसानी से सभी साधन मिल जायेंगें |

How to Reach Ayodhya by Train from Delhi | दिल्ली से ट्रेन द्वारा अयोध्या कैसे पहुँचें

जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि आप दिल्ली से अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं मुख्य रूप से दिल्ली से अयोध्या पहुंचने के लिए तीन प्रकार से ट्रेन उपलब्ध है

  • सबसे पहली ट्रेन आनंद विहार दिल्ली अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ( VANDE BHARAT EXP (22426))- अयोध्या कैंट तक
  • दूसरी ट्रेन आनंद विहार से दरभंगा के लिए अमृत एक्सप्रेस (AMRIT BHARAT EXP (15558)) है- अयोध्या धाम जंक्शन नए स्टेशन
  • और तीसरा साधन दिल्ली से अयोध्या पहुंचने का जो है वह अलग-अलग ट्रेनें हैं जो दिल्ली से होकर अयोध्या के लिए जाती है जिनका वर्णन हम आगे करेंगे |

अयोध्या की यात्रा शुरू करने से पहले हम यह जान लेते हैं कि अयोध्या में कुल कितने तरह के रेलवे स्टेशन है  | अयोध्या में मुख्य तौर पर दो रेलवे स्टेशन है एक अयोध्या कैंट जो कि पुराने समय में अपना फैजाबाद कैंट भी कहते हैं |

हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन अयोध्या कैंट तक जाती है इसके अलावा अयोध्या में दूसरा जो रेलवे स्टेशन है वह है अयोध्या जंक्शन जिसको अब नया नाम देकर और नया रंग रूप देखकर अयोध्या धाम नाम दिया गया है |

आनंद विहार से बिहार दरभंगा के जाने वाली अमृत एक्सप्रेस इसी स्टेशन पर रूकती है इसके अलावा बहुत सारी ट्रेनें हैं इनमें से कुछ ट्रैन  अयोध्या कैंट और कुछ ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन पर उतरती है सरकार द्वारा बनाया गया नया  अयोध्आया  धाम जंक्शन पूरी तरह से नई सुख सुविधाओं से  सुसज्जित है और यहां पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है |

हालांकि हमारे हिसाब से अगर आपको अयोध्या की यात्रा करनी है तो आपके लिए वंदे भारत ट्रेन सबसे बढ़िया रहेगी जो की 8 घंटे के समय में आपको दिल्ली से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन  पहुंचा देगी और वहां से फिर आपको राम मंदिर के दर्शन के लिए अपने साधन या बस  से जाना पड़ेगा


New Railways Station at Ayodha|अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन

अयोध्या में वाकई में कोई “नया” रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मौजूदा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो चुका है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2023 को इसका उद्घाटन किया और अब ये एक आधुनिक, विश्वस्तरीय सुविधा बन चुका है।

पहले चरण में लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस पुनर्विकास ने स्टेशन को एक नए रूप में बदल दिया है। यहाँ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं:

  • तीन मंजिला इमारत: नया स्टेशन भवन तीन मंजिलों – ग्राउंड, मेजेनाइन और प्रथम तल पर फैला हुआ है।
  • वास्तु शैली: स्टेशन की वास्तुकला अवधी संस्कृति और हिंदू मंदिर वास्तुकला से प्रेरणा लेती है, जिसमें रेलवे पटरों के सामने कोनों पर “शिखर” संरचनाएं और इसके अग्रभाग पर “छत्री” शैली के तत्व शामिल हैं।


यात्री सुविधाएं: स्टेशन यात्री सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला से सुसज्जित है, जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लोकरूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल और एक विशाल कॉन्कोर्स शामिल हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी: पुनर्विकास परियोजना में स्टेशन के आसपास के रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को भी शामिल किया गया है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी और तेज ट्रेन सेवाएं मिल रही हैं।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन पवित्र शहर अयोध्या के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है, और इससे इस क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


1. Ayodhya-Anand Vihar Vande Bharat Express :- Check Schedule, Stoppages, Ticket Price |अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस:- शेड्यूल, स्टॉपेज, टिकट की कीमत

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2023 को नई आयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन  जनवरी 2024 में राम मंदिर के लोकार्पण समारोह से पहले दिल्ली और आयोध्या कैंट स्टेशन के बीच एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सेवा सुनिश्चित करेगा।



यह ट्रेन सप्ताह के सभी दिनों, बुधवार को छोड़कर चलेगी। ट्रेन नंबर 22425/22426 आयोध्या कैंट-आनंद विहार-आयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस 4 जनवरी, 2024 से नियमित सेवा शुरू हो चुकी है ।

दिल्ली तो अयोध्या वंदे भारत ट्रेन:-

दिल्ली तो अयोध्या वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार से आयोध्या कैंट तक और फिर वापसी के लिए चलेगी। इसकी समय सारणी और प्रमुख स्टेशन निम्नलिखित हैं:


ट्रेन नंबर: 22425 – आयोध्या कैंट से आनंद विहार तक

– आयोध्या कैंट से प्रस्थान: [शाम 3:20 बजे] स्थान: 11:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल समय -8 घंटे और 20 मिनट लगेंगे।


आयोध्या कैंट-आनंद विहार-आयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख स्टेशन:-

रास्ते में ट्रेन कानपुर सेंट्रल और लखनऊ में रुकेगी।


ट्रेन नंबर: 22426 – आनंद विहार से आयोध्या कैंट तक

– आनंद विहार से प्रस्थान: [6:10 बजे] – स्थान: 2:30 बजे आयोध्या कैंट स्टेशन  समय -8 घंटे और 20 मिनट लगेंगे।


हवाई जहाज से अयोध्या कैसे पहुंचे

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन का समय क्या है

लखनऊ से अयोध्या कैसे जाएं

दिल्ली से अयोध्या की दूरी 







Ayodhya Cantt-Anand Vihar-Ayodhya Vande Bharat Express ticket price

अयोध्या कैंट-आनंद विहार-आयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा के लिए टिकट की कीमत अभी तय की गयी है जो किस इस प्रकार है:-

2. Darbhanga-Ayodhya-Anand Vihar Terminal Amrit Bharat Express| दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस

दिल्ली से अयोध्या पहुंचने के लिए हाल ही में रेलवे द्वारा एक और अमृत भारत एक्सप्रेस जो की – दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेसDharbhanga Ayodhya-Anand Vihar Amrit Bhart Express– जारी की गई जिसके माध्यम से आप दिल्ली से ट्रेन द्वारा अयोध्या – Delhi to Ayodhya by Amirt Bhart Express आराम से पहुंच सकते हैं |



इसके अलावा अगर आप बिहार से अयोध्या आना चाहते हैं तो यह ट्रेन आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है | अभी सरकार द्वारा इस ट्रेन का समय सारणी जारी की गई है, विवरण इस प्रकार से है:-

15557 train time table is as under :-

प्रस्थान: ट्रेन संख्या 15557 प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और 21 घंटे 35 मिनट का समय लेकर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

Darbhanga-Ayodhya-Anand Vihar Terminal Amrit Bharat Express | दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस प्रमुख स्टेशनों :-

प्रमुख स्टेशन : रास्ते में ट्रेन कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी।

वापसी: ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान करेगी और 20 घंटे 40 मिनट का समय लेकर अगले दिन रात 11:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Darbhanga-Ayodhya-Anand Vihar Terminal Amrit Bharat Express | दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस  किराया:-

दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस की यात्रा के लिए टिकट की कीमत तय की गयी जो की इस प्रकार है :

3. दिल्ली से अयोध्या के लिए सभी ट्रेन| All Trains from Delhi to Ayodhya

ऊपर बताई गई वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा नीचे हम कुछ और ट्रेनों का भी विवरण दे रहे हैं जिनके माध्यम से आप आसानी से दिल्ली से अयोध्या पहुंच सकते हैं

Source https://indiarailinfo.com


दिल्ली से अयोध्या जाने वाली कितनी ट्रेन है?

दिल्ली से अयोध्या तक की यात्रा करने के लिए, प्रतिदिन 10 ट्रेनें चलती हैं।

दिल्ली से अयोध्या ट्रेन किराया:

दिल्ली से अयोध्या ट्रेन का किराया ₹350 से लेकर ₹3000 तक है| दिल्ली से अयोध्या ट्रेन टिकट का प्राइस अलग-अलग ट्रेनों के हिसाब से एक नजर में इस प्रकार से है:-

Class/ ट्रेन सीट              Fare/किराया
ECRs,2965- Vande Bharat
Excutive class- 1ACRs.2255
2ACRs.1355
3ACRs.950
Sleeper ClassRs.350
CCRs 1625- Vande Bharat

 

यह भी पढ़ें :-

How to Reach Ayodhya By Flight |हवाई जहाज से अयोध्या कैसे पहुंचे

 

दिल्ली से अयोध्या की दूरी | Distance from Delhi to Ayodhya by road

अयोध्या में घूमने की 12 जगह

 

 

अयोध्या राम मंदिर का निकटतम स्टेशन कौन सा है?

अयोध्या राम मंदिर निकटतम रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम है । अयोध्या  धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है |

 

अयोध्या  जंक्शन  रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

अयोध्या जंक्शन  रेलवे स्टेशन का नया नाम अब  ‘अयोध्या धाम’ जंक्शन बन गया है , जिसमें विश्व स्तरीय सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं| 

 

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी ?

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है जिसको आप गाड़ी से 30 मिनट में पूरा कर सकते हैं |


अयोध्या धाम नए रेलवे स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी  कितनी है ?

इसके अलावा अयोध्या धाम नई रेलवे स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है जिसे अपनी गाड़ी से आप 10 से 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं इसके अलावा यदि आप अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर के लिए पैदल यात्रा करते हैं तो यह पैदल यात्रा आप 40 मिनट से 50 मिनट में पूरी कर सकते हैं

दिल्ली से अयोध्या की दूरी कितनी  है ?

दिल्ली से अयोध्या की दूरी:

दिल्ली से अयोध्या की दूरी सड़क से लगभग 687 किलोमीटर है। ,  रेल मार्ग से लगभग 650 किलोमीटर हैऔर हवाई जहाज से मार्ग से लगभग 400 किलोमीटर है।

दिल्ली से अयोध्या की सड़क मार्ग से दूरी ( distance between delhi and ayodhya by road) :

दिल्ली से अयोध्या की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 680  किलोमीटर है। यह यात्रा लगभग 11-12 घंटे  में पूरी की जा सकती है। दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए कई बसें और टैक्सियां उपलब्ध हैं। दिल्ली से अयोध्या  आप  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से  आराम से  पहुँच सकते है | 

दिल्ली से अयोध्या की रेल मार्ग से दूरी:

दिल्ली से अयोध्या की दूरी रेल मार्ग से लगभग 623 किलोमीटर है। यह यात्रा लगभग 11-12 घंटे में पूरी की जा सकती है। दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं।

दिल्ली से अयोध्या की हवाई मार्ग से दूरी:

दिल्ली से अयोध्या की दूरी हवाई मार्ग से लगभग 400 किलोमीटर है। यह यात्रा लगभग 1 घंटे 20 मिनिट  में पूरी की जा सकती है। दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए कई उड़ानें उपलब्ध हैं।

 

 दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका:

आपकी यात्रा की आवश्यकताओं और आपके बजट के आधार पर, दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका अलग-अलग हो सकता है। यदि आप एक किफायती  यात्रा कर रहे हैं, तो सड़क मार्ग या रेल मार्ग एक अच्छा विकल्प है। सड़क मार्ग से यात्रा करना थोड़ा लंबा हो सकता है, लेकिन यह कम खर्चीला है।  दिल्ली से अयोध्या का बस का किराया लगभग रु 600  से रु 2000 तक है | 

 

रेल मार्ग से यात्रा करना थोड़ा तेज़ है, लेकिन यह सड़क मार्ग से थोड़ा महंगा है।  दिल्ली से अयोध्या तक ट्रेन का किराया लगभग रु 350 से  रु3000 से बीच है | 

 

यदि आप एक आरामदायक यात्रा की तलाश में हैं, तो हवाई मार्ग एक अच्छा विकल्प है। हवाई मार्ग से यात्रा सबसे तेज़ है, लेकिन यह सबसे महंगा भी है। भारत के विभिन्न शहरोँ से अयोध्या का हवाई किराया लगभग रु 5000 से  रु 30000 के बीच हो  सकता है | 

 

अंततः, दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका वह है जो आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और बजट के लिए सबसे अच्छा हो।

 

अयोध्या के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना चाहिए?

ट्रेन से अयोध्या आने पर राममंदिर की यात्रा के लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन  ही सबसे  नजदीकी  रेलवे स्टेशन  जहा पर  सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन से राममंदिर अयोध्या  केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

अयोध्या  धाम रेलवे स्टेशन से कैसे पहुंचें राममंदिर ?

लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अयोध्या रेलवे स्टेशन से आप आसानी से अयोध्या राममंदिर तक पहुंच सकते हैं। स्टेशन पर आपको ई-रिक्शा और टेंपो आसानी से उपलब्ध होते हैं, जो मंदिर की यात्रा के लिए सुविधाजनक हैं। स्टेशन के पास टेढ़ी बाजार स्थित रामपथ पर चलना, जो आवागमन का मुख्य मार्ग है, बहुत आसान है। यहां से मंदिर तक सवारी के लिए केवल 10 रुपए किराया लगता है। आप ट्रैवल एजेंसी से कार और अन्य लग्जरी वाहनों की बुकिंग भी कर सकते हैं। रामपथ पर इलेक्ट्रिक बसें भी मंदिर के सामने से गुजरेंगी।

 

नई दिल्ली और अयोध्या के बीच लगभग  कितनी ट्रेनें हैं? 

नई दिल्ली और अयोध्या धाम ओर अयोध्या जंक्शन  के बीच 10 ट्रेनें  अलग अलग स्चटेशन  जैसे  नई दिल्ली , आनंद विहार से  हैं।

 

 नई दिल्ली से अयोध्या  जाने वाली पहली  ट्रेन कौन सी है?

नई दिल्ली से अयोध्या जाने वाली  सबसे पहली ट्रेन, भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस (15623), जिसका चलने का समय सुबह 04:55 बजे है 16 :20 पर पहुचती है | और यह ट्रेन बुधवार को चलती है।

 

नई दिल्ली से अयोध्या के लिय सबसे आख़री जाने वाली ट्रेन कौन सी है?

नई दिल्ली से अयोध्या के  सबसे आख़री ट्रेन, फरक्का एक्सप्रेस (13484), जिसका चलने का समय रात 21:40 बजे है और यह ट्रेन मंगलवार से रविवार तक चलती है।

 

नई दिल्ली और अयोध्या के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन कौन सी है?

नई दिल्ली और अयोध्या के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस (22426), जिसका चलने का समय सुबह 06:10 बजे है 14 30 पर  अयोध्या जंक्शन पहुचती है |  यह ट्रेन बुधवार को  छोड़कर सभी दिन चलती है। यह 629 किलोमीटर की दूरी को 08:20 घंटे में कवर करती है |

अयोध्या से जनकपुर की दूरी कितनी है? 

 

अयोध्या से जनकपुर की दूरी 458 किलोमीटर है जो की बस से 10 से 11 घंटे मे पूरी की सा सकती है | 


अयोध्या से जनकपुर बस किराया कितना है ?

अयोध्या से जनकपुर का बस का किराया 950 रुपए है | 

 

 

 



Leave a Comment