यदि आप भी इस साल केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपके मन में सबसे पहला सवाल आता है कि केदारनाथ में रुकने की जगह कहां पर ढूंढे अर्थात होटल में ठहरे या धर्मशाला में ठहरे या टेंट बुकिंग करें|
केदारनाथ में रुकने की जगह आपके बजट, रुकने की अवधि आदि पर काफी हद तक निर्भर करता है| आप अपने बजट के अनुसार दो से तीन स्टार होटल में भी रुक सकते हैं तो वही कम बजट के लिए आप कुछ प्रमुख धर्मशालाएं या गढ़वाल विकास मंडल निगम के टेंट पर भी विचार कर सकते हैं|
केदारनाथ में अपनी यात्रा के दौरान आपके पास रुकने के लिए मुख्य तौर पर तीन साधन है होटल में ठहरना, या फिर धर्मशालाएं या आश्रम में ठहरना और टेंट डॉरमेट्री मे रुकना | यह सब आपके बजट पर निर्भर करता है इसके अलावा इस बात पर भी निर्भर करता कि आप अकेले हैं या फैमिली के साथ जा रहे हैं| आगे हम इन तीनों पर थोड़ा चर्चा करेंगे और आपको केदारनाथ में उपलब्ध साधनों के बारे में भी बताएंगे
केदारनाथ में होटल में ठहरना
यदि आप अधिक सुविधाओं के साथ ठहरना चाहते हैं, तो आप होटल में ठहर सकते हैं। केदारनाथ में एक सामान्य होटल ₹1000 से लेकर ₹10000 तक के बीच भी हो सकता है|
यदि आप अकेले जा रहे हैं तो आपके लिए टेंट में या आश्रम में ठहरना सबसे उत्तम रहता है हालांकि आप फैमिली के साथ जा रहे हैं और थोड़ी सुविधा चाहते हैं तो आपको एक मिड रेंज का होटल बुक करना चाहिए जिसका फैमिली रूम का किराया एक रात का काम से कम रुपए 4000 से ₹5000 हो सकता है|
केदारनाथ में होटल बुक करते समय इस बात का ध्यान रखें की आप होटल या तो केवल बड़ी वेबसाइट के माध्यम से बुक करवाई, या फिर आप गौरीकुंड सोनप्रयाग में जहां कहीं रुके हैं उन्हें होटल वालों के माध्यम से आप केदारनाथ में भी होटल बुक करवा सकते हैं|
केदारनाथ में होटल बुक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप यात्रा के पीक सीजन में जा रहे हैं तो इस दौरान होटल बहुत महंगे होते हैं और मिलने में बहुत मुश्किल होती है इसलिए इस दौरान आपके परिवार के साथ जाने से बचना चाहिए |
हालांकि आप सितंबर से अक्टूबर के बीच में जाएंगे तो आप होटल एडवांस बुक नहीं भी करवाएंगे तो आपको केदारनाथ में पहुंचने पर आसानी से अपनी बजट के हिसाब से होटल मिल जाएंगे|
केदारनाथ में रुकने के आप्शन एक नजर में :-
Govt.Accommodation:-
- GVMN का स्वर्गरोहिणी काम्प्लेक्स – फॅमिली रूम – रु 8000 तक , Doormatri रु 1500
- GMVN का नंदी काम्प्लेक्स बसे कैम्प के पास :- Doormatri रु 1200 तक , टेंट – रु 1000 तक
- बुकिंग नार्मल ऑन्लाइन| ऑफलाइन भी जा कर देख सकते है |
Private Accommodation :-
- होटल रु 2000 से रु 5000 तक मंदिर के आस पास – ऑन्लाइन और ऑफ लाइन
- Pvt Grounded Bed / Doormtri रु 700 से रु 1000 तक
- Camping tent with sleeping bed:-
- 2 Person @ 2500-3000
- 3 Person @ 4000 upto
- 5 Person @ 5000-7000
- Common washroom / food may include
Budget option- Grounded Tent/Doormatry
- दिन के समय होटल रात को grounded tent और Doormatry में बदल जाते है जिनका रेट @ 500 से शुरू होता है मगर कॉमन टॉयलेट होता है |
केदारनाथ में धार्मिक आश्रमों/ धर्मशालाएं में ठहरना
केदारनाथ में रुकने का एक और आसान साधन है धार्मिक आश्रमों/धर्मशालाएं में ठहरना| केदारनाथ में कई राज्यों के आश्रम/धर्मशालाएं बने हुए हैं आप अपने बजट के अनुसार इन आश्रमों में रुक सकते हैं |
हालांकि इन आश्रमों में भी एक रात का रुकने का किराया ₹1000 से शुरू होता है| इन आश्रमों में बुकिंग ज्यादातर ऑनलाइन ही होती है या फोन के माध्यम से भी बुकिंग करवा सकते हैं| यह केदारनाथ में रुकने का एक मध्य यानी कि टेंट से थोड़ा अच्छा और महंगे होटल से थोड़ा काम साधन है|
केदारनाथ में कैंप/टेन्ट में ठहरना
यदि आप अकेले जा रहे हैं या कुछ दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो केदारनाथ धाम में रुकने का एक सबसे अच्छा सस्ता साधन कैंप में रुकना है| केदारनाथ में में ज्यादातर रुकने के लिए आपको कैंप ही मिलेंगे
इसमें से अधिकतर कैंप गढ़वाल विकास मंडल द्वारा लगाए जाते हैं, उनकी अधिकतर बुकिंग ऑनलाइन ही होती है अगर आप पीक सीजन में यात्रा पर जाएंगे, तो शायद आपको यह टेंट ऑफलाइन बहुत कम मिलेंगे, हालांकि गढ़वाल विकास मंडल के अलावा आपको बहुत सारे अन्य टेंट के ऑप्शन भी मिल जाएंगे|
केदारनाथ में होटल धर्मशाला या टेंट में रुकते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप मंदिर से जितना दूर जायेंगे आपको उतना सस्ता साधन रुकने के लिए मिलेगा|
अगर आप यात्रा की पीक सीजन में केदारनाथ धाम जा रहे हैं तो आपको अवश्य ही एडवांस में होटल टेंट या धर्मशाला बुक करनी चाहिए|
प्रो टिप:– यहां पर हम आपको बात बताना चाहते हैं कि यदि आप पहली बारी पैदल केदारनाथ की यात्रा कर रहे हैं तो आपको एडवांस होटल बुक करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि आपको गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक की 18 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई वाली पैदल यात्रा करनी है |
कई बार यह संभावना रहती है कि लोग इस यात्रा को एक दिन में पूरा नहीं कर पाते और रास्ते में ही उन्हें रुकना पड़ जाता है, ऐसी स्थिति में यदि आपने केदारनाथ धाम में होटल बुक कर रखा है तो संभावना है कि आप या तो उसी दिन शाम तक केदारनाथ ना पहुंच पाओ और यदि पहुंच भी जाएं तो आपको लोकेशन ढूंढने में बहुत परेशानी हो सकती है|
इसीलिए यदि आप पहली बार केदारनाथ यात्रा जहां पर जा रहे हैं तो एडवांस में होटल बुक करने के लिए ज्यादा परेशान ना हो केदारनाथ धाम में आपको रुकने के लिए ऊपर बहुत साधन मिल जाएंगे, हालांकि यह थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन एडवांस बुकिंग होने पर और ऊपर ना पहुंचे और आपकी एडवांस बुकिंग बेकार चली जाए उसे बेहतर है कि आप आराम से ऊपर पहुंच कर थोड़े एक्स्ट्रा अमाउंट देकर होटल ले ले कम से कम आपको मानसिक शांति तो रहेगी|
केदारनाथ में कुछ मुख्य माध्यम से उच्च होटल ओर धर्मशालाएं :-
- पंजाब सिंध आवास
- राजस्थान सेवा सदन
- बहल आश्रम
- गायत्री भवन
- न्यू हिमाचल हाउस
- जयपुर हाउस
- बीकानेर हाउस
- मेरठ मंडल सेवा सदन
- गुजरात भवन
- सुनील लॉज
- भारत सेवाश्रम संघ
- जय जलाराम आश्रम
केदारनाथ में होटल के एक रात की कीमत :-
केदारनाथ में रुकने की जगह और होटल के कमरों की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं:
- सुविधाएं: कमरे में बाथरूम, गर्म पानी, वाई-फाई, टेलीविजन, एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाओं की उपलब्धता कीमत को प्रभावित करेगी।
- होटल का प्रकार: लक्जरी होटल, बजट होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, आदि की कीमतें अलग-अलग होंगी।
- सीजन: पीक सीजन (जैसे तीर्थ यात्रा के दौरान) में कमरों की कीमतें अधिक होंगी।
- कमरे का प्रकार: सिंगल, डबल, ट्रिपल, या क्वाड रूम की कीमतें अलग-अलग होंगी।
- मांग: यदि कमरों की मांग अधिक है, तो कीमतें भी अधिक होंगी।
सामान्य तौर पर, केदारनाथ में होटल के कमरों की कीमत इस प्रकार हो सकती है:
- बजट होटल: ₹500 – ₹2000 प्रति रात
- मिड-रेंज होटल: ₹2000 – ₹5000 प्रति रात
- लक्जरी होटल: ₹5000+ प्रति रात
- टेन्ट ओर doormatri :- 1000 तक
केदारनाथ धाम में मंदिर के पास ऑनलाइन रूम बुकिंग करे
अब आपके मन में सवाल आता है कि केदारनाथ धाम में मंदिर के पास ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें, तो सबसे पहले यह देखें कि आपका बजट कितना है और आप अकेले हैं या फैमिली के साथ हैं |
यदि आप अकेले हैं या कुछ दोस्तों के साथ हैं तो आपके लिए सबसे बढ़िया केदारनाथ धाम मंदिर के पास ऑनलाइन बुकिंग के लिए जीएमवीएन के टेंट हाउस और डोरमैत्री है इसके अलावा आप कुछ धर्मशालाएं और आश्रम जो कि मंदिर के आसपास बहुत सारी हैं, उनमें भी बुकिंग कर सकते हैं|
यदि आप फैमिली के साथ है तो यह बहुत जरूरी है कि आपको थोड़ा बजट बढ़ाना पड़ेगा और एक फैमिली रूम लेना पड़ेगा उसके लिए आपको, दो स्टार या तीन स्टार होटल मंदिर से थोड़ा दूर आसानी से मिल जाएंगे जिनमे आपको अलग बाथरूम गीजर गर्म पानी, खाने-पीने की सुविधा आदि सब मिल जाएंगे|
आप बात आती है कि आप केदारनाथ धाम में मंदिर के पास ऑनलाइन रूम या होटल की बुकिंग कैसे करें, तो इसके लिए जीएमवीएन की वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी है, इसके अलावा आपको केवल बड़ी ट्रैवल वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग करनी है भले ही वह थोड़ा महंगा हो लेकिन आपको न केवल एक अच्छा होटल मिलता है बल्कि अच्छी डील भी मिल सकती है|
इसके अलावा यदि आप केदारनाथ धाम की यात्रा किसी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कर रहे हैं तो वह ट्रैवल एजेंट भी आपके लिए आसानी से आपके बजट के अनुसार केदारनाथ धाम में मंदिर के पास रूम की बुकिंग आसानी से कर देगा|
केदारनाथ धाम के लिए GMVN Room बुकिंग लिंक
GMVN Location | Distance and price | Booking link |
---|---|---|
GMVN GUPTKASHI | Book Now | |
GMVN Sonprayag | Book Now | |
GMVN Gaurikund | Book Now | |
GMVN Jangalchatti (Trishul Complex) | Gaurikund to Jangalchatti Distance Click Now | Book Now |
GMVN Bheembali Bhima Complex | Gaurikund to Bheembali Distance Click Now | Book Now |
GMVN Leenncholi -Shivlok Cottage Tents Ground Bedded CBathTents | 5 km from kedarnath | Book Now |
GMVN Kedarnath (Swargarohini Complex) | 500 Miter– Tent Rs,1500/- per night & Family Room-Rs 8400/ | Book Now |
GMVN Kedarnath Himlok Tent Colony ground bedded C Bath | 500 Miter | Book Now |
GMVN Kedarnath Nandi Complex Base Camp | 1 KM Dormatry Rs.1300/- | Book Now |
GMVN Vasuki Tent colony Nandi Complex | 1 KM | Book Now |
Nandi Complex Base Camp-Tents Ground | 1 KM Tent Rs.900/- | Book Now |
KEDARNATH (Rudra Meditation Cave) | Book Now |
केदारनाथ धाम के लिए GMVN Room बुकिंग कब करें?
केदारनाथ धाम में केदारनाथ मंदिर खुलने की घोषणा होने के कुछ समय बाद ही जीएमवीएन की रूम बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो जाती है और कुछ समय में ही फूल हो जाती है इसलिए जैसे ही केदारनाथ धाम मंदिर खुलने की घोषणा होती है |
आपको तुरंत केदारनाथ धाम की अपनी योजना बना लेनी चाहिए और उसी के अनुसार जीएमवीएन की वेबसाइट चेक कर तुरंत अपनी बजट और सुविधा के अनुसार रूम, डॉरमेट्री या फिर टेंट बुक करवा देना चाहिए| हमारे हिसाब से केदारनाथ धाम में रुकने के लिए सबसे सस्ता साधन जीएमवीएन के टेंट ही हैं जिनको आप केवल ऑनलाइन ही बुक कर सकते हैं ऑफलाइन आपको बहुत कम मिलेंगे|
आप यदि थोड़ा अच्छा रुकने का साधन जीएमवीएन में ढूंढते हैं तो इसमें स्वर्गरोहिणी ही प्रीमियम क्लास और सबसे महंगा जीएमवीएन का होटल है| तो वही आप टेंट या डॉरमेट्री के लिए जीएमवीएन के अन्य किसी भी टेंट कॉलोनी या परिसर से बुकिंग करवा सकते हैं , जिसका किराया लगभग ₹700 से लेकर ₹1500 के बीच रहता है|
FAQ
क्या हम केदारनाथ में रात रुक सकते हैं?
आप अपनी सुविधा बजट के अनुसार केदारनाथ में रात में रूक सकते हैं केदारनाथ में रात में रुकने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा बजट के अनुसार चुन सकते हैं जिनमें से प्रमुख होटल धर्मशालाएं आश्रम और टेंट है|
क्या मैं केदारनाथ मंदिर में एक रात रुक सकता हूं?
केदारनाथ मंदिर के अंदर रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है हालांकि आप मंदिर परिसर के बाहर उपलब्ध होटल गेस्ट हाउस होमस्टे या टेंट में रुक सकते हैं|
केदारनाथ में होटल का किराया कितना है?
केदारनाथ में होटल का किराया लगभग ₹1000 से लेकर ₹5000 प्रति रात्रि तक होता है इसके अलावा जीएमवीएन के टेंट में भी रुकने की व्यवस्था होती है जिसका किराया लगभग ₹500 प्रति रात्रि होता है|
क्या हम केदारनाथ में 2 दिन रुक सकते हैं?
हां आप अपनी बजट और सुविधा के अनुसार केदारनाथ में दो दिन रुक सकते हैं, एक दिन आप बाबा केदार के दर्शन करिए और अगले दिन केदारनाथ के आसपास प्रमुख स्थान जैसे बसुकी ताल, भैरवनाथ मंदिर गांधी सरोवर, शंकराचार्य समाधि, रुद्र मेडिटेशन गुफा आदि में घूम सकते हैं|
क्या केदारनाथ टेंट भोजन प्रदान करते हैं?
नहीं, अधिकतर् टेन्ट में भोजन प्रदान नहीं करते हैं.
क्या टेन्ट में 24 घंटे चेक-इन और चेक-आउट की सुविधा है?
नहीं, केदारनाथ टेंट में चेक-इन और चेक-आउट का समय निर्धारित है, दोपहर 12:00 बजे।
क्या केदारनाथ टेंट में गर्म पानी उपलब्ध है
हां, गर्म पानी उपलब्ध है लेकिन यह प्रति बाल्टी शुल्क देय है।
क्या टेंट में नहाने की सुविधा होती है
नहीं केदारनाथ टेंट में नहाने आदि के लिए कोमन बाथरूम का ही प्रयोग किया जाता है|
केदारनाथ के पास घूमने लायक अन्य जगहें क्या हैं?
- वसुकी ताल झील (Vasuki Tal Lake): यह एक हिमनद झील है, जो 4,135 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- भैरव मंदिर (Bhairav Temple): यह मंदिर भगवान भैरव को समर्पित है।
- रुद्र गुफा (Rudra Cave): यह एक भूमिगत ध्यान गुफा है।
- गांधी सरोवर (Gandhi Sarovar): यह क्रिस्टल जैसा साफ झील है।
- फाटा (Phata): यह एक शांत गांव है।
- सोनप्रयाग (Sonprayag): यह एक छोटा सा गांव है, जिसका धार्मिक महत्व है।
- गौरीकुंड मंदिर (Gaurikund Temple): गौरीकुंड में स्थित यह मंदिर देवी पार्वती को समर्पित है।
- कालिमठ (Kalimath): यह देवी काली का मंदिर है।
केदारनाथ में होटलों में मिलने वाली सुविधाएं क्या है ?
केदारनाथ में होटलों में कुछ आधारभूत सुविधाएं, जो की आपके बजट पर भी निर्भर करती है :-
- बैठने की जगह: होटल में आमतौर पर एक लॉबी या बैठने का क्षेत्र होता है जहाँ आप आराम कर सकते हैं।
- भोजन: कुछ होटलों में रेस्तरां या कैफे होते हैं जहाँ आप भोजन कर सकते हैं।
- रूम सर्विस: कुछ होटलों में रूम सर्विस की सुविधा होती है, जिसके तहत आप अपने कमरे में भोजन का आर्डर कर सकते हैं।
- पानी: होटल में आमतौर पर गर्म और ठंडे पानी की सुविधा होती है।
- बिजली: होटल में आमतौर पर 24/7 बिजली की सुविधा होती है।
- इंटरनेट: कुछ होटलों में वाई-फाई या वायर्ड इंटरनेट की सुविधा होती है।
- सुरक्षा: होटल में आमतौर पर सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे होते हैं।
- टीवी: कुछ होटलों में कमरों में टीवी होते हैं।
- हीटिंग: कुछ होटलों में कमरों में हीटिंग की सुविधा होती है।
- यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी होटलों में सभी सुविधाएं नहीं होती हैं। होटल बुक करने से पहले, यह पता लगाना ज़रूरी है कि आपके लिए कौन सी सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं और वे होटल में उपलब्ध हैं या नहीं।
रुद्रा गुफा के लिए कैसे बुकिंग करे सकते है ?
आप केदारनाथ में रुद्र गुफा, जिसे ध्यान गुफा के नाम से भी जाना जाता है, को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर जाना होगा।
केदारनाथ में रहने के लिए कौन सी जगहें उपलब्ध हैं?
केदारनाथ में रहने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैंजिनको आप अपने समय म बजट ओर सुविधा के अनुसार चयन करे सकते है , जिनमें शामिल हैं:
- होटल: बजट होटल से लेकर मिड-रेंज होटल तक, केदारनाथ में विभिन्न प्रकार के होटल उपलब्ध हैं। ये होटल बुनियादी सुविधाएँ जैसे गर्म पानी, कमरे की सेवा और भोजन प्रदान करते हैं।
- धर्मशालाएँ: केदारनाथ में कई धर्मशालाएँ भी हैं, जो आमतौर पर तीर्थयात्रियों के लिए सस्ते आवास प्रदान करती हैं। ये आवास साधारण होते हैं, लेकिन वे रात भर रुकने के लिए एक साफ और सुविधाजनक जगह प्रदान करते हैं।
- गेस्ट हाउस: केदारनाथ में कुछ गेस्ट हाउस भी हैं, जो होटल और धर्मशालाओं के बीच का एक विकल्प प्रदान करते हैं। ये आवास आमतौर पर होटलों की तुलना में अधिक किफायती होते हैं, लेकिन धर्मशालाओं की तुलना में अधिक सुविधाएं प्रदान करते हैं।
- टेन्ट ओर doormatri :– GMVN ओर कई सारे टेन्ट की सुविधा केदारनाथ यात्रा मार्ग में ओर ऊपर केदारनाथ धाम में उपलब्ध है |
क्या मुझे केदारनाथ में अपना कमरा पहले से बुक करना चाहिए?
हाँ, यह निश्चित रूप से आप केदारनाथ में अपना कमरा पहले से बुक कर लें, खासकर पीक सीजन के दौरान। केदारनाथ एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है और आवास जल्दी भर सकते हैं। पहले से बुकिंग करने से आपको बेहतर मूल्य मिलने की संभावना भी अधिक होती है।
केदारनाथ में पीक सीजन कब होता है और क्या उस दौरान होटल बुक करना मुश्किल होता है?
केदारनाथ में पीक सीजन अप्रैल/मई से जून/जुलाई के बीच होता है, जब तीर्थयात्रा चरम पर होती है। हां, इस दौरान होटल जल्दी भर जाते हैं और होटल की कीमतें भी काफी बढ़ जाती हैं। इसलिए, यदि आप इस अवधि में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो कम से कम 2-3 महीने पहले अपना होटल बुक कर लेना सही रहता है ।
क्या केदारनाथ में होटल ऑनलाइन बुकिंग सुरक्षित है?
प्रतिष्ठित वेबसाइटों जैसे MakeMyTrip या Goibibo के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग आम तौर पर सुरक्षित मानी जाती है।
क्या मैं केदारनाथ में पहुंचने पर होटल ढूंढ सकता/सकती हूं?
हां यदि आप पहली बारी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होगा कि आप कब केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, इसके अलावा आप यदि आप ऑफ सीजन में जा रहे हैं तो भी केदारनाथ पहुंचकर आराम से होटल ढूंढ सकते हैं, हालांकि यदि आप यात्रा की पीक सीजन में जा रहे हैं तो सलाह दी जाती कि आप पहले से ही होटल बुक करा कर जाएं खासकर परिवार के साथ जा रहे हैं तो|
क्या केदारनाथ में कैंपिंग की अनुमति है?
जी हां, केदारनाथ में सीमित स्थानों पर ही कैंपिंग की अनुमति है। हालांकि, आपको वन विभाग से अनुमति लेनी होगी और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यह विकल्प सभी के लिए उपयुक्त नहीं है, खासकर खराब मौसम के दौरान।
केदारनाथ में ठहरने के लिए कोई बजट के अनुकूल विकल्प हैं?
हां, केदारनाथ में धर्मशालाएँ हैं जो बजट यात्रियों के लिए उपयुक्त हैं। ये आवास साधारण सुविधाएं प्रदान करते हैं, लेकिन ये रात भर रुकने के लिए एक किफायती विकल्प हो सकते हैं। आप गढ़वाल मंडल विकास Nigam (GMVN) द्वारा संचालित टेन्ट ओर doormatry पर भी विचार कर सकते हैं, जो आमतौर पर सरकारी वेबसाइट के माध्यम से बुक की जा सकती हैं।