देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Yamunotri Distance and best way to reach
यदि आप भी इस साल चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री धाम की यात्रा देहरादून से करने की योजना बना रहे हैं तो हो यहां पर हम आपको बताएंगे कि देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी कितनी है, देहरादून से यमुनोत्री मंदिर जाने के लिए कौन-कौन से मार्ग हैं और प्रत्येक मार्ग से कितना समय लगेगा और देहरादून से यमुनोत्री जाने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है|
यमुनोत्री धाम यमुना नदी का उद्गम स्रोत और पवित्र मंदिर स्थल है | यमुनोत्री धाम उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से पहला धाम है जिस की अधिकतर श्रद्धालु अपनी चार धाम यात्रा की शुरुआत करते हैं| देहरादून से यमुनोत्री की दूरी आप बस, टैक्सी,अपनी गाड़ी या मोटरसाइकिल से आसानी से 6 से 7 घंटे में पूरी कर सकते हैं|
देहरादून से जानकी चट्टी पहुंचने पर आगे की 6 किलोमीटर की दूरी आप या तो पैदल तय कर सकते हैं या फिर वहां से आप यमुनोत्री मंदिर तक के लिए घोड़े या पालकी के माध्यम से जा सकते हैं|
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी | Dehradun to Yamunotri Distance
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी की औसत दूरी लगभग 180 किलोमीटर है जिसको आप बस के माध्यम से 7 से 8 घंटे में और देहरादून से अपनी गाड़ी या शेयरिंग टैक्सी से 6 से 7 घंटे में पूरी कर सकते हैं|
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर जाने के दो मार्ग है , एक मार्ग से देहरादून से यमनोत्री की दूरी लगभग 190 किलोमीटर है जो की विकासनगर से जाता तो वही दूसरा मार्ग से देहरादून से यमुनोत्री की दूरी लगभग 175 किलोमीटर है जो की मसूरी से होकर जाता है|
यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हो तो अधिकतर तीर्थ यात्री इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं क्योंकि यह सबसे छोटा मार्ग है देहरादून से गंगोत्री धाम जाने का|
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी की दूरी तय करने के लिए आपको देहरादून से बस शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती है जो की जानकी चट्टी तक जाती हैं| जानकी चट्टी से आगे 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप यमुनोत्री मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं|
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी चार्ट| Deharadun to Yamunotri Distance Chart
देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएं?| How to reach Yamunotri from Dehradun
देहरादून से यमुनोत्री धाम जाने के लिए सबसे बढ़िया साधन सड़क मार्ग से है जो की मसूरी बड़कोट होते हुए आपको यमुनोत्री धाम ले जाएगा| इस मार्ग से आप 6 से 7 घंटे में आसानी से देहरादून से यमुनोत्री धाम पहुंच जाओगे| इसके अलावा अपने शहर से यमुनोत्री धाम जाने के लिए आपके पास तीन प्रमुख साधन है:-
हवाई मार्ग :-
- यमुनोत्री धाम का निकटतम हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट, देहरादून और नजदीकी हेलीपैड देहरादून में सहस्त्र धारा और खर्सिल हेलीपैड यमुनोत्री में है|
- जॉली ग्रांट हवाईअड्डे से यमुनोत्री धाम की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है |
- देहरादून के शास्त्रधारा हेलीपैड से यमुनोत्री धाम के लिए चारधाम पैकेज के तहत हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है।
रेल मार्ग द्वारा:-
- निकटतम स्टेशन: देहरादून या फिर हरिद्वार है |
- देहरादून स्टेशन से यमुनोत्री (दूरी): 170 किमी से 190 किमी के बीच है |
- ऋषिकेश स्टेशन से यमुनोत्री धाम की दूरी: 216 किमी
- देहरादून रेलवे स्टेशन से से यमुनोत्री के लिए नियमित बस सेवा, शेयरिंग जीप और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।
- आप अपने शहर से देहरादून ट्रेन से आ सकते है और आगे की यात्रा सड़क मार्ग से कर सकते है |
सड़क मार्ग द्वारा
- यमुनोत्री जाने के लिए सबसे अच्छा रास्ता देहरादून, मसूरी और बरकोट होकर जाता है ,मगर यात्रा के दौरान मसूरी में जाम के कारण इस रास्ते से जाना थोडा समय लग सकता है ।
- देहरादून से आप सडक मार्गे से बस , शेयरिंग टैक्सी या अपनी गाड़ी से आसानी से जा सकते है |
सड़क मार्गे से देहरादून से यमुनोत्री कैसे पहुचे ?
- देहरादून से यमुनोत्री बस के माध्यम से:- देहरादून से यमुनोत्री बस के माध्यम से पहुंचना सबसे अधिक प्रयोग में किया जाने वाला साधन है और सबसे सस्ता और सुविधाजनक| देहरादून से यमुनोत्री बस आपको 6 से 7 घंटे में पहुंचा देगी|
- देहरादून से यमुनोत्री शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से: देहरादून से यमुनोत्री जाने का दूसरा सबसे प्रचलित साधन- टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर यमनोत्री धाम जाना है | देहरादून से जानकी चट्टी या बरकोट तक शेयरिंग टैक्सी का किराया ₹800 से लेकर ₹1000 तक रहता है और टैक्सी आपको 6 से 7 घंटे में जानकी चट्टी या बरकोट पहुंचा देगी|
- देहरादून से यमुनोत्री अपनी कार के माध्यम से यात्रा:- आप देहरादून से यमुनोत्री अपनी कार के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं जिसमें 5 से 6 घंटे का कुछ समय लगता है मगर आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव होना चाहिए|
- देहरादून से यमुनोत्री मोटरसाइकिल या स्कूटी के माध्यम से वर्तमान में काफी प्रचलित साधन है इसके लिए आपको देहरादून में आसानी से किराए पर स्कूटी या मोटरसाइकिल ₹1200 से ₹1500 प्रतिदिन के हिसाब से मिल जाएगी|
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर पहुँचने के लिए 2 सड़क मार्ग हैं।
मार्ग 1:
देहरादून – मसूरी (34 किमी) – कैंपटी फॉल (14 किमी) – यमुना ब्रिज (15 किमी) – नौगांव (55 किमी) – बरकोट (10 किमी) – स्यानाचट्टी (29 किमी) – राणाचट्टी (4 किमी) – हनुमानचट्टी (3 किमी) – जानकीचट्टी (9 किमी) – यमुनोत्री (5 किमी पैदल यात्रा)
देहरादून से यमुनोत्री का यह मार्ग उन तीर्थयात्रियों के लिए है जो मसूरी और कैंपटी फॉल के दर्शन करना चाहते हैं। यह मार्ग देहरादून से यमुनोत्री जाने का सबसे छोटा और सबसे सुन्दर मार्ग है , मगर यात्रा के समय मसूरी में जाम जी समस्या रहती है |
मार्ग2:
देहरादून – विकासनगर (38 किमी) – कटपत्थर (19 किमी) – यमुना ब्रिज (27 किमी) – नौगांव (55 किमी) – बरकोट (10 किमी) – स्यानाचट्टी (29 किमी) – राणाचट्टी (4 किमी) – हनुमानचट्टी (3 किमी) – जानकीचट्टी (9 किमी) – यमुनोत्री (5 किमी पैदल यात्रा)
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर जाने का यह मार्ग उन तीर्थयात्रियों के लिए है जो विकासनगर और कटपत्थर के दर्शन करना चाहते हैं। यह मार्ग मार्ग 1की तुलना में थोड़ा लंबा है, लेकिन यह अधिक शांत है। इसके आलावा जो यात्री चंडीगढ़/हिमाचल की तरफ यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आते है उनको यहाँ रास्ता सुविधाजनक रहता है |
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर बस से कैसे जाएं? | Dehradun to Yamunotri distance by bus
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर के लिए सीधी बस सर्विस नहीं है | देहरादून से हरिद्वार या ऋषिकेश जाकर वहा से जनाकिचाट्ठी तक ही बस की सुविधा है और आगे आपको पैदल ही जाना होगा |
वैसे देहरादून से धरासू बैंड या बरकोट तक की बस जाती है तो आप वहा तक बस से चले जाएं और आगे और धरासू बैंड या बरकोट से आपको शेयरिंग टैक्सी जानकी चट्टी तक आसानी से मिल जाती है|
देहरादून से यमुनोत्री का बस का किराया लगभग ₹800 से रु 1500 तक रहता है और बस आपको 6 से 7 घंटे में जान की चड्डी पहुंचा देगी|
देहरादून से यमुनोत्री बस समय: सुबह 05:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक |
देहरादून से यमुनोत्री की टैक्सी | Taxi from Dehardun to Yamunotri
देहरादून से यमुनोत्री धाम टैक्सी बुक कर पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है। देहरादून से आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टैक्सी ले सकते हैं। देहरादून से यमुनोत्री के लिए टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग 5000 से 7000 रुपये के बीच रहता है।
आप देहरादून से टैक्सी बुक करा कर मसूरी, बडकोट वाले मार्ग से जा सकते है |
इसके अलावा शेयरिंग टैक्सी से भी यमुनोत्री धाम आसानी से जा सकते हैं हालांकि देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए सीधी शेयरिंग टैक्सी मिलना पड़ा मुश्किल आता है इसलिए आप किसी भी शेयरिंग टैक्सी पड़कर धरसू बैंड या बड़कोट तक चले जाएंगे और बाद वहा से आपको शेयरिंग टैक्सी मिल जाएगी |
इस प्रकार देहरादून से यमुनोत्री धाम तक शेयरिंग टैक्सी का कुल किराया (dehradun to yamunotri taxi fare) ₹1200- 1500 के बीच रहता है
रेलवे मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री ( By Train ) कैसे जाएँ
अभी देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए कोई ट्रेन सेवा नहीं है हालांकि चारधाम रेलवे प्रोजेक्ट पूरा होने पर आप रेल द्वारा यमुनोत्री धाम जा सकते है |
अभी यमुनोत्री धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है | यहाँ से आगे आपको सड़क मार्गे से यमुनोत्री मंदिर आसानी से जा सकते है |
हवाई मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri from Dehradun by air
यमुनोत्री धाम का नजदीकी हवाईअड्डा जोली ग्रांट देहरादून में है , आप अपने शहर से यहाँ पर हवाई मार्ग से पहुच कर आगे यमनोत्री मंदिर सड़क मार्गे से जा सकते है |
आप देहरादून के शाश्रधरा हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से यमुनोत्री के निकटतम खर्सिल हेलिपैड पहुंचा जा सकता है, मगर इसके लिए आपको चारधाम हेलीकाप्टर पैकेज बुक करना होगा ।
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर कार के माध्यम से यात्रा | dehradun to yamunotri distance by car
देहरादून से यमुनोत्री मंदिर कार के माध्यम से जाने के लिए देहरादून- मसूरी- बड़कोट वाला मार्ग सबसे बढ़िया है| देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी कार से लगभग 170 किलोमीटर है और अपनी गाड़ी से आप 6 से 7 घंटे में आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच सकते हैं |
हालांकि यात्रा सीजन में इस मार्ग पर मसूरी में काफी जाम रहता है इसलिए यात्रा सीजन के दौरान आप ऋषिकेश वाले मार्ग का प्रयोग कर सकता है, जिसमें चार धाम यात्रा मार्ग के कारण सड़क काफी चौड़ी हैं|
हालांकि दोनों मार्ग में कुछ जगहों पर सड़क बहुत छोटी हैं और काफी घुमावदार मोड़ है इसीलिए अगर आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव है तो ही आप अपनी गाड़ी से ही यमुनोत्री धाम की यात्रा करें|
ओर इस बात का विशेष ध्यान रखें की देहरादून से यमुनोत्री ( by own car) अपनी कार से जाते समय इस मार्गे में पेट्रोल पंपों की संख्या सीमित है , और सड़को पर मोड़ काफी घुमावदार है इसलिए सावधानी से गाड़ी चलायें |
अपनी गाड़ी से देहरादून से जानकी चट्टी तक की दूरी लगभग 170 किलोमीटर है जिसको आप 6-7 घंटे में आसानी से पूरा कर सकते है और और आपका पेट्रोल का कुल खर्च ₹1500-₹1800 तक आ सकता है |
यमुनोत्री धाम जाने का सबसे बढ़िया समय | Best Time to Visit Yamunotri
यमुनोत्री मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय मई से जून और अक्टूबर से नवंबर के बीच का होता है। इन महीनों में मौसम सुहाना और यात्रा के लिए आदर्श होता है। हालांकि, जुलाई से अगस्त के बीच यमुनोत्तरी धाम की यात्रा से बचाना चाहिए क्योंकि मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में भारी बारिश होती है, जो यात्रा रास्ते को फिसलन भरा और जोखिमपूर्ण बना सकती है।
देहरादून से यमुनोत्री धाम की यात्रा कितने दिन की करनी चाहिए |Yamunotri Trek Itinerary details
यमुनोत्री धाम की यात्रा को आप तीन दिन में पूरी कर सकते हैं| तो इस प्रकार से देहरादून से यमुनोत्री धाम की यात्रा का विवरण:-
- पहला दिन:- इस दिन आप सुबह-सुबह देहरादून से बड़कोट पहुचे और वही पर आराम करे ,क्योंकि यहाँ पर आपको ठहरने के काफी साधन और सुविधा मिल जाती है | बरकोट पहुंचने में आपको 7 से 8 घंटे का समय लग जाएगा| बरकोट में आपको एक हजार रुपए से ₹1500 में आसानी से होटल मिल जाएंगे जो की यात्रा के सीजन के हिसाब से घटता और बढ़ता रहता है|
- दूसरा दिन:-अगले दिन सुबह-सुबह आप जानकीचट्टी पहुच कर यमुनोत्री धाम की 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करें | बडकोट से जानकी चट्टी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर और समय 4 घंटे और किराया रु 300 तक | अब आप 5 से 6 घंटे में आपकी 6 किलोमीटर की जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा को पूरी कर वापसी में आप बड़कोट शाम तक आ जाये और रात्रि विश्राम सकते हैं | जानकी चट्टी के मुकाबले बड़कोट में रहने और खाने के काफी साधन और साफ सफाई भी है | जानकी चट्टी में कम सुविधा और महंगे होटल मिलेंगे |
- तीसरे दिन:- आप बड़कोट से हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून या फिर उत्तरकाशी ( यदि गंगोत्री धाम जाना है ) के लिए बस या शेयरिंग टैक्सी से आसानी से वापस आ सकते हैं|
देहरादून से यमुनोत्री धाम जाने का सबसे तरीका और साधन | Best way to visit yamunotri from Deharadun
देहरादून से यमुनोत्री जाने का बेस्ट रास्ता देहरादून- मसूरी- यमुना ब्रिज- बड़कोट होते हुए जानकी चट्टी तक जाना है, यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं और यात्रा के पीक सीजन के दौरान यात्रा नहीं कर रहे हैं|
वहीं यदि आप देहरादून से यमुनोत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जानने की सोच रहे हैं तो देहरादून से आपको उत्तराखंड परिवार निगम की बस या शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं जो कि आपको धरासू बैंड या बड़कोट तक ले जाती हैं|
बड़कोट से आगे यमुनोत्री धाम की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है जिसको आप तीन से चार घंटे में आसानी से पूरा कर सकते हैं| वही शेयरिंग टैक्सी का किराया लगभग रु 300 के आसपास रहता है | अधिकतर यात्री इस साधन का प्रयोग करते है |
वही आप अगर मोटरसाइकिल के माध्यम से देहरादून से यमुनोत्री धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो देहरादून मसूरी बड़कोट मार्ग की आपके लिए सबसे बेहतर है|
यदि आप यात्रा के पीक सीजन अर्थात मई और जून में यात्रा कर रहे हैं तो आप ऋषिकेश नरेंद्र नगर चंबा वाले मार्ग से जा सकते हैं क्योंकि इस मार्ग में सड़क काफी चौड़ी हैं|
यमुनोत्री धाम के यात्रा का कुल खर्च और बेस्ट तरीका :- देहरादून से यमुनोत्री की 3 दिन की यात्रा में आपका कम से कम रु 8,000 तक खर्च हो सकता है , जिसमे रहना, खाना और आना जाना शामिल है और यात्रा का बेस्ट तरीका शेयरिंग टैक्सी से यात्रा करना है क्योंकि बस में काफी समय लगता और जगह जगह रूकती है |
यमुनोत्री ट्रेक कितना कठिन है ?| How Yamunotri Trek Difficulty Level
यमुनोत्री ट्रक एक माध्यम प्रकार का ट्रेक है जिसको आप 4 से 5 घंटे में आसानी से पूरा कर सकते है |
हवाई मार्ग से यमुनोत्री कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग से यमुनोत्री पहुंचने के लिए आपको देहरादून के सहस्त्र धारा हेलीपैड से यमुनोत्री धाम के नजदीकी हेलीपैड खर्सिल तक जा सकते है , जिसमे लगभग 30 से 40 मिनट का समय लगता है और आप देहरादून से चारधाम का हेलीकाप्टर पैकेज ले सकते है |
हेलीपैड से यमुनोत्री धाम कितनी दूर है ?
यमुनोत्री धाम का नजदीकी हेलीपैड खर्सिल हेलीपैड है जो की यमुनोत्री धाम से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है| हेलीकॉप्टर से खर्सिल हेलीपैड पर पहुंचने के बाद आप 6 किलोमीटर की यमुनोत्री धाम की यात्रा पैदल, घोड़े या पालकी से दो से तीन घंटे में आसानी से पूरी कर सकते हैं|
यमुनोत्री धाम का हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?
यमुनोत्री धाम के लिए हेलीकॉप्टर का यात्रा पैकेज का किराया लगभग ₹200000 के आसपास रहता है जिसमें हेलीकॉप्टर के माध्यम से उत्तराखंड के चारों धामों की 6 से 7 दिन की यात्रा शामिल रहती है|
देहरादून से यमुनोत्री की यात्रा कैसे करें?
देहरादून से यमुनोत्री धाम की 175 किलोमीटर की यात्रा को आप बस, शेयरिंग टैक्सी या अपनी कार या मोटरसाइकिल के माध्यम से 7 से 8 घंटे में पूरी कर सकते हैं|
कौन सा मुश्किल है, यमुनोत्री या गंगोत्री?
गंगोत्री और यमुनोत्री में से गंगोत्री धाम की यात्रा ज्यादा आसान है क्योंकि यमुनोत्री धाम में 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा है तो वहीं गंगोत्री धाम में आप सड़क मार्ग से मात्र आधा किलोमीटर पैदल चलकर आसानी से गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं|
यमुनोत्री के लिए कितना चलना है?
यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा लगभग 6 किलोमीटर की है यमुनोत्री यात्रा को आप पैदल, घोड़े से या पालकी से भी पूरा कर सकते हैं जिसको पूरा करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है|