Kaudiyala Beach Rishikesh
दोस्तों यदि आप भी पहाड़ों की खूबसूरती, आध्यात्मिक नगरी के दर्शन और छोटे सफ़र से एक खूबसूरत बीचेस का आनंद लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश के पास कौड़ियाला आपके लिए एक सबसे बढ़िया जगह हो सकती है | कोडियाला के खूबसूरत बीच (Kaudiyala Beach Rishikesh) आपको योग नगरी ऋषिकेश के पास एक अलग ही अनुभव प्रदान करते हैं, यहां आप अपने परिवार के साथ कुछ समय शांति के साथ गंगा किनारे खूबसूरत कोडियाला बीच पर बिता सकते हैं| तो लिए हम आपको बताते हैं कि आप कोडियाला कैसे पहुंच सकते हैं|
यदि आप कुछ समय के लिए प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा खूबसूरत नदी किनारे कुछ समय बिताने की योजना बना रहे हैं तो ऋषिकेश से मात्र 40 किलोमीटर दूर कोडियाला उत्तराखंड में (kaudiyala uttarakhand) एक ऐसी ही खूबसूरत जगह है जो अपने खूबसूरत बीचेज( Kaudiyala Beach Rishikesh) के लिए प्रसिद्ध है|
कौड़ियाला (kaudiyala) एक शांत जगह है जहां पर आप परिवार के साथ दो दिन आराम से बिता सकते हैं, कौड़ियाला (kaudiyala) में ठहरने की काफी अच्छे होटल, रिजॉर्ट और कैंपिंग के कई सारे साधन है| अधिकतर लोग कौड़ियाला (kaudiyala) बीचेस पर प्री वेडिंग शूटिंग (Kaudiyala pre wedding shooting) के लिए आते हैं|
इसके अलावा कौड़ियाला (kaudiyala) रिवर राफ्टिंग के लिए भी प्रसिद्ध है| इस प्रकार, जिंदगी में कुछ पल शांति ,रोमांच ओर कुछ नया चाहने वालो के लिए कौड़ियाला (kaudiyala) एक अलग ही टूरिस्ट स्पॉट हो सकता है |
कौड़ियाला कैसे पहुचे | How to reach kaudiyala beach Rishikesh
कोडियाला ऋषिकेश ( kaudiyala beach rishikesh distance) से 40 किलोमीटर की दूरी पर केदारनाथ बदरीनाथ हाईवे के पास स्थित एक छोटी सी जगह है| आप ऋषिकेश से अपनी गाड़ी से या शेयरिंग टैक्स है यहां पर 30 से 40 मिनट में आराम से पहुंच सकते हैं|
कोडियाला में घूमने के लिए सबसे पहले आता है कोडियाला ब्रिज (kaudiyala Bridge) और कौड़ियाला (kaudiyala beach) बीच, जो की मुख्य कोडियाला गांव से तीन-चार किलोमीटर पहले है , उसके बाद आप आगे मुख्य कौड़ियाला जाकर कई तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं| रात को होटल में वही रुक सकते हैं वहां पर गढ़वाल मंडल विकास निगम का बहुत बढ़िया गेस्ट हाउस भी है|
तो सबसे पहले आप ऋषिकेश से जब केदारनाथ- बद्रीनाथ राजमार्ग पर जाएंगे तो इस बात का ध्यान रखें कि आप गूगल मैप से कोडियाला की लोकेशन डालेंगे तो इस लोकेशन पर पहुंचने से तीन-चार किलोमीटर पहले ही आपको रुक जाना है| इस जगह को सिंग्थाली भी कहते हैं और यहां पर जो बड़ा खूबसूरत पुल है जिसको कोडियाला ब्रिज भी कहते हैं यह सिंग्थाली ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है |
सड़क किनारे एक छोटा सा रास्ता जो अब पक्का सीमेंट का बना दिया गया है नीचे कोडियाला ब्रिज की तरफ जाता है जो कि थोड़ा कठिन है , आगे जाकर आप कोडियाला ब्रिज पर पहुचे जायेंगे | इस कोडियाला ब्रिज से आपको मां गंगा के पूरे दर्शन होंगे और सामने आपको खूबसूरत कोडियाला बीच भी दिखाई देंगे| पुल पार करने के बाद आप कोडियाला बीच पर पहुंच जाएंगे यहां पर आप कुछ बातों का ध्यान रखें:-
- कोडियाला बीच (kaudiyala beach) में मुख्य कोडियाला गाँव से तीन चार किलोमीटर पहले है यहां पर खाने-पीने और रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है| केवल बीच पर कुछ घंटे घूम कर या तो आगे मुख्य कोडियाला गाँव जा सकते है या फिर वापस ऋषिकेश |
- ऋषिकेश के पास कौड़ियाला बीच में आप जब भी जाए तो अपने साथ खाने पीने का सामान लेकर जाए|
- अधिकतर लोग कोडियाला बीच पर प्री वेडिंग शूटिंग के लिए आते हैं और साल भर यहां लोग आते हैं|
- जून से लेकर सितंबर तक यहां पर जाने से बचे क्योंकि यहां पर इस दौरान बहुत गर्मी और बहुत बारिश का मौसम रहता है |
- कोडियाला बीच पर जाने का सबसे बढ़िया मौसम अक्टूबर से मार्च के बीच है
- कोडियाला बीच पर आप तीन से चार घंटे आराम से बिता सकते हैं
- कोडियाला बीच पर नहाने की कोशिश ना करें नदी का बहाव बहुत तेज होता है और यदि आपको तैरने का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है तो आप भी नदी के किनारों से दूर रहे|
- रुकने के लिए और अन्य वाटर एक्टिविटी करने के लिए जैसे रिवर राफ्टिंग आदि आप मुख्य कोडियाला में होटल बुक करके वहां पर यह सब एक्टिविटी कर सकते हैं|
ऋषिकेश के पास कौड़ियाला:- सम्पूर्ण जानकारी
Kaudiyala to Rishikesh Distance Map
दिल्ली से कौड़ियाला ( kaudiyala from delhi) कैसे पहुंचे
दिल्ली से कोडियाला पहुंचने के तीन प्रमुख साधन है:
- दिल्ली से कोडियाला की दूरी लगभग 290 किलोमीटर , दिल्ली से आप बस के माध्यम से आसानी से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं , दिल्ली से ऋषिकेश तक बस का किराया रु 800 है ओर और फिर ऋषिकेश से शेयरिंग टैक्सी से रु 100 में आसानी से कोडियाला पहुंच सकते हैं |
- दिल्ली से कोडियाला आप अपनी गाडी या कार से भी पहुच सकते है जो की सबसे बढ़िया संधान है , दिल्ली से कोडियाला कार से लगभग 290 किलोमीटर दूर है ओर दिल्ली से कार से कोडियाला पहुचने में आपको 6-8 घंटे का समय लगेगा | आपका दिल्ली से कोडियाला का कार से टोल टैक्स ओर पेट्रोल का खर्चा एक तरफ का लगभग 1500 है |
- दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से:– दिल्ली से आप ट्रेन के माध्यम से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं और फिर ऋषिकेश से आसानी से आप ओड़ियाला जा सकते हैं| दिल्ली से कोडियाला ट्रेन से आपका खर्चा लगभग रु 700 होगा |
- हवाई मार्ग से:- दिल्ली या अन्य किसी शहर से आप हवाई मार्ग से पहले देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच सकते हैं और फिर वहां से शेयरिंग टैक्स या कैब से ऋषिकेश होते हुए आप आसानी से कोडियाला जा सकते हैं|
देहरादून से कौड़ियाला की दूरी | Dehradun to kaudiyala distance
देहरादून से कोडियाला की दूरी लगभग 76 किलोमीटर है | देहरादून से कोडियाला पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है| आप देहरादून से कौड़ियाला बस से, ट्रेन से, शेयरिंग टैक्सी से या अपनी गाड़ी से और मोटरसाइकिल से आसानी से पहुंच सकते हैं|
आप अपनी कार के माध्यम से देहरादून से हरावाला, डोईवाला ओर ऋषिकेश बाईपास से होते हुए कौड़ियाला पहुंच सकते हैं जिसका खर्चा एक तरफ का लगभग हजार रुपए है|
वही आप बस से अगर कोडियाला जाते हैं तो देहरादून से कौड़ियाला बस का किराया आपका लगभग ₹500 होगा| ट्रेन के माध्यम से आप देहरादून से हरिद्वार ऋषिकेश तक आ सकते हैं और फिर वहां से आसानी से टैक्सी या बस के माध्यम से कौड़ियाला पहुंच सकते हैं|
कौड़ियाला में की जाने वाली प्रमुख एक्टिविटीज | things to do in kaudiyala :-
आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कोडियाला में कई तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं जिसमें से कुछ प्रमुख एक्टिविटीज इस प्रकार से हैं:
- रिवर राफ्टिंग, कोडियाला से वापसी में ऋषिकेश तक रिवर राफ्टिंग सबसे फेमस एक्टिविटीज है जिसके लिए अधिकतर लोग कोडियाला जाते हैं|
- इसके अलावा कई सारी वाटर स्पोर्ट एक्टिविटीज, कैंपिंग, आदि|
- कोडियाला और उसके आसपास की जगह बहुत ही खूबसूरत है , यहां पर आप एक दिन रुक कर रात में बोनफायर का आनंद दे सकते हैं आप चाहे तो रात को नदी किनारे कैंपिंग में भी रुक सकते हैं
- हालांकि कोडियाला में रुकने के लिए कई सारे गेस्ट हाउस और होटल उपलब्ध हैं इनमें से गढ़वाल विकास मंडल का गेस्ट हाउस सबसे प्रसिद्ध सबसे है मगर थोड़ा महंगा है|
कौड़ियाला (kaudiyala) टूर प्रोग्राम|
Day-1 :- पहले दिन आप सुबह-सुबह ऋषिकेश पहुंच जाएं, फिर ऋषिकेश से अपनी गाड़ी या शेयरिंग टैक्सी से आप कोडियाला के लिए चल पड़े जो की ऋषिकेश से 40 किलोमीटर दूरी पर है | कोडियाला गांव पहुंचने से तीन-चार किलोमीटर पहले ही रुक जाएं, यहां पर बद्रीनाथ केदारनाथ हाईवे पर एक जगह है जिसको सिंग्थाली भी कहते हैं, वहां से एक छोटा से रास्ता कोडियाला ब्रिज के लिए जा रहा है जो की तीन से चार किलोमीटर पक्का रास्ता जो की इस साल बना है |
जहां से आप कोडियाला ब्रिज (Kaudiyala bridge) पर पहुंच जाएंगे इसको सिंग्थाली ब्रीज भी कहते है , इस ब्रीज से आप गंगा के खुबसूरत नजरो का आनंद ले सकते है | इस ब्रिज को पार करके आप खूबसूरत कोडियाला के बीच पर पहुंच जाएंगे |
यहां पर आप तीन से चार घंटे मां गंगा के खूबसूरत किनारो का आनंद लीजिए दर्शन करिए| सर्दियों में तो इन बीच पर घूमने का अपना ही अलग आनंद है, यहां पर खाने-पीने की आपको कोई चीज नहीं मिलेगी क्योंकि यह बहुत ही शांत जगह है और बहुत कम लोग यहां आते हैं |
अधिकतर लोग यहां पर प्री वेडिंग शूटिंग के लिए ही आते हैं तो इसीलिए खाने पीने का सामान अपने साथ लेकर चलें| उसके पश्चात आप वापसी में आगे बढ़ते हुए तीन-चार किलोमीटर के बाद कोडियाला गांव या फिर में कोडियाला में पहुंचे ओर होटल में आराम करें|
शाम को गंगा के खूबसूरत नजरों का दर्शन करें अगर आप कैंपिंग कर रहे हैं तो आप रात को बोनफायर का आनंद भी ले सकते हैं| कोडियाला में रुकने के लिए आपको बहुत सारे गेस्ट हाउस, होटल, कैम्प मिल जाएंगे हालांकि इसमें गढ़वाल विकास मंडल का गेस्ट हाउस सबसे प्रमुख है जिसको आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
Day- 2 अगले दिन आप रिवर राफ्टिंग करके वापस ऋषिकेश आ सकते हैं या कोडियाला के आसपास और कहीं खूबसूरत घूमने की जगह है आप दोपहर तक वहां पर घूम कर शाम तक वापस ऋषिकेश आ सकते हैं| अगर आप शांति और सुकून से अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो कोडियाला एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है अगर आपके पास अपनी कोई गाड़ी या कार है तो आपके लिए सफर और भी आसान हो जाता है
कौड़ियाला जाने का बेस्ट टाइम | Best Time to Visit kaudiyala
कोडियाला में घूमने के लिए सबसे बढ़िया मौसम दिसंबर से मार्च के बीच रहता है | इस बीच यहां पर मौसम बहुत सुहाना रहता है, आप कोडियाला बीच की रेत पर आराम करे सकते है | हालांकि मानसून के समय में गंगा अपने उफान पर रहती है और बारिश की वजह से रास्ता भी थोड़ा कठिन हो जाता है|
दिसंबर से मार्च के बीच का मौसम यहां के लिए सबसे बढ़िया और सुहाना होता है | इस मौसम में सबसे अधिक रिवर राफ्टिंग होती है, इसके अलावा आप कोडियाला में कैंपिंग, पहाड़ों पर चढ़ाई करना, आसपास के गांव में घूमने यह सब काम कर सकते हैं इस समय मौसम ना तो ज्यादा ठंडा होता है और ना ज्यादा गरम |
कौड़ियाला का तापमान | kaudiyala temperature
कौड़ियाला का तापमान (kaudiyala temperature) पूरे 12 महीनों में काफी सुहाना रहता है। हालाँकि गर्मियों में भी यहाँ की गर्मी बीचेस पर काफी गर्मी होती पर सर्दियों में यहाँ बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ती।
महीना | औसत तापमान |
---|---|
जनवरी | 10 – 18 |
फरवरी | 12 – 20 |
मार्च | 16 – 25 |
अप्रैल | 22 – 30 |
मई | 28 – 35 |
जून | 30 – 37 |
जुलाई | 28 – 35 |
अगस्त | 27 – 34 |
सितंबर | 25 – 32 |
अक्टूबर | 20 – 28 |
नवंबर | 15 – 23 |
दिसंबर | 12 – 18 |
कौड़ियाला के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Kaudiyala
- रैफ्टिंग का स्वर्ग: कौड़ियाला को रैफ्टिंग के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक माना जाता है। यहाँ गंगा नदी की तीव्र धाराएँ रैफ्टिंग के रोमांच को बढ़ा देती हैं। अधिकतर राफ्टिंग यही से शुरू होती है |
- प्राकृतिक सौंदर्य: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित होने के कारण, कौड़ियाला रास्ते में आपको आश्चर्यजनक पहाड़ियों और खूबसूरत नज़ारों का दर्शन होते है | केदारनाथ की वापसी यात्रा में आप कोडियाला के किसी खुबसूरत गंगा किनारे के रिसोर्ट में रुक कर ,खुबसूरत नजरो का आनंद ले सकते अपनी चार धाम यात्रा की थकान मिटा सकते है |
- शांत वातावरण: कौड़ियाला शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत स्थान है। यहाँ आप प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिता सकते हैं। एक दिन परिवार के साथ बिताने के लिए कोडियाला एक अच्छा विकल्प है |
- unexplored पर्यटन स्थल: हालांकि अभी कौड़ियाला उभरता हुआ पर्यटन स्थल है, लेकिन भविष्य में ये साहसिक गतिविधियों और प्राकृतिक सौंदर्य का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
- स्थानीय संस्कृति: कौड़ियाला की यात्रा के दौरान आप गढ़वाली संस्कृति की झलक देख सकते हैं।
विभिन स्थानों से कौड़ियाला ( kaudiyala distance) की दूरी :-
- देवप्रयाग से कौड़ियाला 32 किलोमीटर
- ब्यासी से कौड़ियाला 32 किलोमीटर
- ऋषिकेश से कौड़ियाला 40 किलोमीटर
- हरिद्वार से कौड़ियाला 54 किलोमीटर
- दिल्ली से कौड़ियाला 290 किलोमीटर
- देहरादून से कौड़ियाला 48 किलोमीटर
- नीलकंठ महादेव से कौड़ियाला 20 किलोमीटर
- मसूरी से कौड़ियाला 64 किलोमीटर
- मेरठ से कौड़ियाला 148 किलोमीटर
- मुजफ्फरनगर से कौड़ियाला 124 किलोमीटर
- सोनीपत से कौड़ियाला 168 किलोमीटर
- गुरुग्राम से कौड़ियाला 192 किलोमीटर
- चंडीगढ़ से कौड़ियाला 240 किलोमीटर
कौड़ियाला के पास घूमने की जगह | places to visit in kaudiyala
कौड़ियाला (kaudiyala) ऋषिकेश से 40 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा सा गांव है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वाटर सपोर्ट गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप कौड़ियाला जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप इन आसपास के आकर्षणों (places to visit in kaudiyala) को भी देख सकते हैं:
1. नीलकंठ महादेव मंदिर: यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है ओर ऋषिकेश से शेयरिंग टैक्सी से आसानी से यहाँ पहचे सकते है । यह मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है जो की ऋषिकेश से मात्र 32 किलोमीटर है |
2. ऋषिकेश: यह एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है जो गंगा नदी के किनारे स्थित है। आप यहां कई मंदिरों, आश्रमों और योग केंद्रों में जा सकते हैं। आप चाहे तो एक दिन में कोडियाला घूम कर वापसी ऋषिकेश में रात्रि में आराम कर सकते हैं|
3. देवप्रयाग :- देवप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के संगम से गंगा का उद्गम होता है और यहीं से ही मां गंगा आगे ऋषिकेश के लिए बहती है| कोडियाला से देवप्रयाग की दूरी (kaudiyala to devprayag distance) 32 किलोमीटर है | आप 1 घंटे में देवप्रयाग संगम पहुंच सकते हैं | यहां पर कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं आप चाहे तो इस संगम पर डुबकी लगाकर एक अलग ही आध्यात्मिक आनंद दे सकते हैं
4. राम झूला: यह लक्ष्मण झूला के पास स्थित एक और झूलता हुआ पुल है। यह पुल भी गंगा नदी पर बना हुआ है और ऋषिकेश में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
5. शिवपुरी :- ऋषिकेश से मात्र 16 किलोमीटर दूर और कोडियाला से 22 किलोमीटर पर , एक और जगह है शिवपुरी, यह भी एक शांत और राफ्टिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध जगह है जो लोग राफ्टिंग के लिए आगे नहीं जाना चाहते और कम दूरी की राफ्टिंग करना चाहते हैं उनके लिए शिवपुरी सबसे प्रसिद्ध स्थान है|
6. कुंजापुरी : यह मंदिर देवी कुंजापुरी को समर्पित है और कौड़ियाला से 10 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
7. रैफ्टिंग: कौड़ियाला रैफ्टिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। आप यहां गंगा नदी में रैफ्टिंग का रोमांच का आनंद ले सकते हैं।
8. कैम्पिंग: कौड़ियाला कैम्पिंग के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है। आप यहां प्रकृति के बीच कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं।
9. ट्रेकिंग: कौड़ियाला के आसपास कई ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं। आप यहां ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
10. बंजी जंपिंग: कौड़ियाला बंजी जंपिंग के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है। आप यहां बंजी जंपिंग का रोमांच का आनंद ले सकते हैं।
कौड़ियाला के आसपास कुछ मुख्य रेस्तरां (restaurants in kodiyala) :-
- The Sitting Element
- Café de Goa
- Ramana’s Organic Café
- Bistro Nirvana
- Pure Soul – Café and Organic Kitchen
- Little Buddha Café
कौड़ियाला में रहने की व्यवस्था ( hotels in kodiyala)
कौड़ियाला में रहने के लिए आपको कई तरह के विकल्प उपलब्ध हैं आप अपनी पसंद ओर बजट के अनुसार होटल या रिसोर्ट ले सकते है | यहाँ पर कुछ विकल्पों इस प्रकार है :
- जीएमवीएन पर्यटक विश्राम गृह: यदि आप गंगा नदी के नज़ारे वाला आलीशान कमरा चाहते हैं, तो आप कौड़ियाला में जीएमवीएन पर्यटक विश्राम गृह ( gmvn kaudiyala) में ठहर सकते हैं। यहां सुपर डीलक्स- लगभग रु 6000 और फैमिली रूम रु 8500 में उपलब्ध हैं | आप इनको ऑनलाइन एडवांस में ही बुक करे |
- नदी के किनारे स्थित शिविर: गंगा नदी के किनारे बने शिविरों में रहने का रोमांच का अनुभव लें। ये शिविर आपको प्रकृति के करीब ले जाते हैं और बुनियादी सुविधाओं, आरामदायक टेंटों का प्रावधान करते हैं। हलाकि बरसात में इनमे स्टे से बचना चाहिए |
- रिसॉर्ट और लॉज: कौड़ियाला और उसके आसपास कई रिसॉर्ट और लॉज उपलब्ध हैं, जो आरामदायक कमरे, इन-हाउस रेस्टोरेंट और आसपास के पहाड़ों और नदी के सुंदर दृश्य प्रदान करते हैं।
- गेस्टहाउस और होमस्टे: उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों से जुड़ना चाहते हैं और उनके आतिथ्य का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आप कौड़ियाला में गेस्टहाउस या होमस्टे भी ले सकते हैं।आप बड़ी दूर एंड ट्रेवल वेबसाइट से एडवांस में बुकिंग करा सकते है |
- एडवेंचर कैंप:अगर आप रोमांचकारी और साहसिक अनुभव चाहते हैं, तो आप ऐसे एडवेंचर कैंप चुन सकते हैं जो रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और कैम्पिंग जैसी बाहरी गतिविधियों के साथ-साथ रहने की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
- टेंट वाले शिविर : यदि आप अधिक साहसी अनुभव पसंद करते हैं, तो कौड़ियाला में टेंट वाले शिविर स्थल उपलब्ध हैं। ये शिविर स्थल बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं और आपको प्रकृति में पूरी तरह से डूबने का अवसर देते हैं।
इस बात का ध्यान रखे की पीक सीजन के दौरान अपने आवास को अग्रिम बुक कर लें ताकि उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और आप अपनी पसंद का कमरा प्राप्त कर सकें।
ऋषिकेश से कौडियाला कितनी दूर है ?
ऋषिकेश से कोडियाला मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर है| आप ऋषिकेश से बद्रीनाथ केदारनाथ हाईवे पर होते हुए 30 से 40 मिनट में ऋषिकेश से कोडियाला पहुंच जाएंगे|
कोडियाला क्यों प्रसिद्ध है?
कोडियाला अपने खूबसूरत बीचेस ( Biches) और रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है इसके अलावा लोग यहां पर प्री वेडिंग शूटिंग ( kaudiyala pre vedding shooting destination) के लिए भी जाते हैं और कोडियाला के आसपास कैंपिंग की भी एक अच्छी जगह है|