दिल्ली से यमुनोत्री कैसे जाएं? यह है बेस्ट तरीका यमुनोत्री धाम जाने का |

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Delhi to Yamunotri Distance and best way to reach

यदि आप भी इस साल चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री धाम की दिल्ली यात्रा से करने की योजना बना रहे हैं तो हो यहां पर हम आपको बताएंगे कि आप दिल्ली से यमुनोत्री कैसे जाएं, दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी कितनी है, दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर जाने के लिए कौन-कौन से मार्ग हैं और प्रत्येक मार्ग से कितना समय लगेगा और दिल्ली  से यमुनोत्री जाने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है|

यमुनोत्री मंदिर माँ यमुना देवी को समर्पित एक पवित्र स्थल है की की उत्तरकाशी जिले में स्थित है | उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री धाम है जहां से अधिकतर श्रद्धालु अपनी चार धाम की यात्रा की शुरुआत करते हैं| दिल्ली  से यमुनोत्री की दूरी आप बस, टैक्सी,अपनी गाड़ी या मोटरसाइकिल से आसानी से 2 से 3 दिन में आसानी से पूरी कर सकते हैं|

दिल्ली  से जानकी चट्टी पहुंचने पर आगे की 6 किलोमीटर की दूरी आप पैदल तय कर सकते हैं या फिर घोड़े या पालकी से भी जा सकते है , जिसका किराया लगभग रु 3000 तक रहता है |


दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी | Delhi to Yamunotri Distance

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी की औसत दूरी लगभग 450 किलोमीटर है जिसको आप 2 से 3 दिन में अपनी गाड़ी या शेयरिंग टैक्सी से में पूरी कर सकते हैं|

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर जाने के दो मार्ग है , एक मार्ग से दिल्ली  से यमनोत्री की दूरी लगभग 420 किलोमीटर है जो की मुसूरी से जाता तो वही ऋषिकेश वाले मार्ग से दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी लगभग 450 किलोमीटर के आसपास है|

आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार दोनों में से किसी भी मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं हालांकि दिल्ली- ऋषिकेश- नरेंद्र नगर वाला मार्ग काफी चौड़ा है और सुविधाजनक है वहीं दूसरी ओर देहरादून वाला मार्ग थोड़ा छोटा है लेकिन मसूरी में जाम की समस्या रहती है|

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी की दूरी तय करने के लिए आपको दिल्ली  से कोई सीधी बस नहीं मिलेगी आप देहरादून या फिर ऋषिकेश जाकर वहा से बस या शेयरिंग टैक्सी लेकर जानकी चट्टी पहुच सकते हैं| जानकी चट्टी से आगे 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप यमुनोत्री मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं|


दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी चार्ट| Delhi to Yamunotri Distance Chart

Delhi to Yamunotri Distance Chart



दिल्ली से यमुनोत्री धाम वाया ऋषिकेश के प्रमुख यात्रा पड़ाव :-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-रूडकी -हरिद्वार ➜ ऋषिकेश ➜ नरेंद्र नगर ➜ सरसवाड़ ➜ आगराखाल ➜ आगरा ➜ जंगलेथ ➜ खादी ➜ जगधर ➜ चंबा ➜ दादूर ➜ कंडीखाल ➜ संकरी ➜ स्यांसू ➜ ध्रुव गावं ➜ खंड बिरकोट ➜ सरोत डोमन ➜ चिन्यालीसौंर ➜ धरसू बैंड ➜ कुथाल्डी ➜ श्रीकोट ➜ कुम्रारा ➜ सौंद्गांव ➜ दंडलगॉंव ➜ बड़कोट ➜ छतंगा ➜ भांसार ➜ कुठनौर ➜ कुंशला ➜ राणा ➜ हनुमान चट्टी ➜ बाणस ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री



दिल्ली  से यमुनोत्री कैसे जाएं?| How to reach Yamunotri from Delhi

दिल्ली  से यमुनोत्री धाम जाने के लिए सबसे बढ़िया साधन सड़क मार्ग से है जो की मसूरी बड़कोट या फिर ऋषिकेश -बडकोट होते हुए आपको यमुनोत्री धाम ले जाएगा| इस मार्ग से आप 14 से 15 घंटे में आसानी से दिल्ली  से यमुनोत्री धाम पहुंच जाओगे| इसके अलावा अपने शहर से यमुनोत्री धाम जाने के लिए आपके पास तीन प्रमुख साधन है:-

हवाई मार्ग :-

  • यमुनोत्री धाम का निकटतम हवाई अड्डा: दिल्ली से मात्र 50 मिनट की हवाई यात्रा से आप देहरादून के हवाईअड्डे जॉली ग्रांट और फिर हेलीकाप्टर से हेलीपैड सहस्त्र धारा से मात्र 40 मिनट में खर्सिल हेलीपैड यमुनोत्री में पहुच सकते है है|
  • जॉली ग्रांट हवाईअड्डे से यमुनोत्री धाम की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 200 किलोमीटर है |

रेल मार्ग द्वारा:-

  • यमुनोत्री धाम के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन: देहरादून या फिर हरिद्वार है |
  • हरिद्वार स्टेशन से यमुनोत्री (दूरी): 240 किमी के बीच है |
  • ऋषिकेश स्टेशन से यमुनोत्री धाम की दूरी: 222 किमी
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन से से यमुनोत्री के लिए नियमित बस सेवा, शेयरिंग जीप और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • आप अपने शहर से हरिद्वार /देहरादून ट्रेन से आ सकते है और आगे की यात्रा सड़क मार्ग से कर सकते है |

सड़क मार्ग द्वारा

  • यमुनोत्री जाने के लिए सबसे अच्छा रास्ता दिल्ली – मसूरी या दिल्ली ऋषिकेश वाया बरकोट होकर जाता है ,मगर यात्रा के दौरान मसूरी में जाम के कारण इस रास्ते से जाना थोडा समय लग सकता है ।
  • दिल्ली  से आप सडक मार्गे से बस , शेयरिंग टैक्सी या अपनी गाड़ी से आसानी से यमुनोत्री धाम जा सकते है |
दिल्ली से यमुनोत्री कैसे जाएं


सड़क मार्गे से दिल्ली से यमुनोत्री कैसे जाएं ?

  • दिल्ली  से यमुनोत्री  बस के माध्यम से:- दिल्ली  से यमुनोत्री बस के माध्यम से पहुंचना सबसे अधिक प्रयोग में किया जाने वाला साधन है और सबसे सस्ता और सुविधाजनक| हालांकि दिल्ली  से यमुनोत्री के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है और आपको ऋषिकेश तक बस से और फिर बस बदल कर आगे यमुनोत्री धाम तक बस से आपको 6 से 7 घंटे में पहुंचा देगी|
  • दिल्ली  से यमुनोत्री  शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से: दिल्ली  से यमुनोत्री जाने का दूसरा सबसे प्रचलित साधन- टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर यमनोत्री धाम जाना है | दिल्ली  से ऋषिकेश और फिर ऋषिकेश से जानकी चट्टी या बरकोट तक शेयरिंग टैक्सी का किराया ₹1800 से लेकर ₹2000 तक रहता है और टैक्सी आपको 14 से 16 घंटे में जानकी चट्टी पहुंचा देगी|
  • दिल्ली  से यमुनोत्री अपनी कार के माध्यम से यात्रा:- आप दिल्ली  से यमुनोत्री अपनी कार के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं जिसमें 15 से 16 घंटे का समय लगता है| |
  • दिल्ली  से यमुनोत्री मोटरसाइकिल या स्कूटी के माध्यम से वर्तमान में काफी प्रचलित साधन है इसके लिए आपको ऋषिकेश में भी आसानी से किराए पर स्कूटी या मोटरसाइकिल ₹1200 से ₹1500 प्रतिदिन के हिसाब से मिल जाएगी|

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर पहुँचने के लिए 2 सड़क मार्ग हैं।


पहला मार्ग :-

दिल्ली -हरिद्वार :-210 किमी –हरिद्वार -ऋषिकेश :-25 किमी –ऋषिकेशनरेन्द्रनगर: 16 किमी नरेन्द्रनगरचंबा: 40 किमी चंबा -धरासू बैंड :-80 किमी – बड़कोट: 40 किमी बड़कोटसयाना चट्टी: 27 किमी सयाना चट्टीहनुमान चट्टी: 6 किमी हनुमान चट्टीफूल चट्टी: 5 किमी फूल चट्टीजानकी चट्टी: 3 किमी जानकी चट्टीयमुनोत्री: 6 किमी कुल दूरी: 457 किमी

दिल्ली से ऋषिकेश -यमुनोत्री का यह मार्ग उन तीर्थ यात्रियो के लिए सही है जो हरिद्वार , ऋषिकेश होकर जाना चाहते है और मार्ग की सड़के खुली और चौड़ी है |

दूसरा मार्ग 2:

दिल्ली  – देहरादून :250 किमी -देहरादून- मसूरी (34 किमी) – कैंपटी फॉल (14 किमी) – यमुना ब्रिज (15 किमी) – नौगांव (55 किमी) – बरकोट (10 किमी) – स्यानाचट्टी (29 किमी) – हनुमानचट्टी (7 किमी) – जानकी चट्टी (9 किमी) – यमुनोत्री धाम (6 किमी पैदल यात्रा)

दिल्ली  से यमुनोत्री का यह मार्ग उन तीर्थयात्रियों के लिए है जो मसूरी और कैंपटी फॉल के दर्शन करना चाहते हैं। यह मार्ग दिल्ली  से यमुनोत्री जाने का छोटा मार्ग है , मगर यात्रा के समय मसूरी में जाम की समस्या रहती है |


दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर बस से कैसे जाएं? | Delhi to Yamunotri distance by bus

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर के लिए सीधी बस सर्विस नहीं है | दिल्ली  से हरिद्वार या ऋषिकेश जाकर वहा से जनाकिचाट्ठी तक ही बस की सुविधा है और आगे आपको पैदल ही जाना होगा |

दिल्ली  से ऋषिकेश तक बस से 6 से 7 घंटे का समय लगता है और दिल्ली से ऋषिकेश तक बस का किराया लगभग रु 700 है फिर ऋषिकेश से आप बरकोट तक की बस से चले जाएं जिसमे भी आगे 6 से 7 घंटे का समय लगेगा और किराया रु 700 तक रहता है |

बरकोट तक बस से पहुचने पर आपको वहा से बस या शेयरिंग टैक्सी जानकी चट्टी तक आसानी 4 घंटे में पंहुचा देगी जिसका किराया रु 300 तक रहता है |

delhi to yamunotri by bus



रात्रि को दिल्ली से UP या UK रोडवेज की बस से ऋषिकेश पहुचे और फिर ऋषिकेश से बडकोट तक बस या शेयरिंग टैक्सी से पहुच कर वही आराम करे , आप चाहे तो ऋषिकेश में एक दिन रूक सकते है |

दिल्ली  से यमुनोत्री का बस का किराया लगभग ₹1400 से रु 1600 तक रहता है और बस आपको 14 से 16 घंटे का समय लगेगा |

दिल्ली  से ऋषिकेश के लिए बस सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक और फिर ऋषिकेश से यमुनोत्री बस समय: सुबह 05:00 बजे से सुबह 07:00 बजे तक |


दिल्ली  से यमुनोत्री की टैक्सी | Taxi from Delhi to Yamunotri

दिल्ली  से यमुनोत्री धाम टैक्सी बुक कर पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है। दिल्ली  से आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टैक्सी ले सकते हैं। दिल्ली  से यमुनोत्री के लिए टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग 15000 से 17000 रुपये के बीच रहता है

इसके अलावा शेयरिंग टैक्सी से भी यमुनोत्री धाम आसानी से जा सकते हैं हालांकि दिल्ली  से यमुनोत्री धाम के लिए सीधी शेयरिंग टैक्सी मिलना पड़ा मुश्किल आता है इसलिए आपको पहले ऋषिकेश आना होगा और फिर किसी भी शेयरिंग टैक्सी पड़कर धरसू बैंड या बड़कोट तक चले जाएंगे और बाद वहा से आपको शेयरिंग टैक्सी मिल जाएगी |

Delhi to yamunotri by taxi

इस प्रकार दिल्ली  से यमुनोत्री धाम तक शेयरिंग टैक्सी का कुल किराया (delhi to yamunotri taxi fare) ₹1500- 1800 के बीच रहता है|


रेलवे मार्ग द्वारा दिल्ली  से यमुनोत्री ( By Train ) कैसे जाएँ

अभी दिल्ली  से यमुनोत्री धाम के लिए कोई ट्रेन सेवा नहीं है हालांकि चारधाम रेलवे प्रोजेक्ट पूरा होने पर आप रेल द्वारा यमुनोत्री धाम जा सकते है |

अभी यमुनोत्री धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है और दिल्ली से हरिद्वार तक कोई भी ट्रेन से पहुचे और फिर हरिद्वार से आगे आपको सड़क मार्गे से आप बस या टैक्सी से यमुनोत्री मंदिर आसानी से जा सकते है |

दिल्ली से हरिद्वार तक आप ट्रेन से 4 से 5 घंटे में पहुच सकते है और दिल्ली से हरिद्वार तक ट्रेन का किराया लगभग रु 300 से रु 1000 के बीच रहता है |


हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली  से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri from Delhi by helicopter

यमुनोत्री धाम का नजदीकी हवाईअड्डा जोली ग्रांट देहरादून में है आप दिल्ली से मात्र 50 मिनट में देहरादून पहुचे सकते है जिसका किराया लगभग रु 5000 तक रहता है |


यहाँ से आगे यमुनोत्री धाम की 210 किलोमीटर की दूरी को आप टैक्सी से आसानी 7 से 8 घंटे में पूरी कर सकते है , शेयरिंग टैक्सी या कैब आपको देहरादून हवाईअड्डे से मिल जाती है मगर आप एडवांस में बुक करे |

यदि आप फिर देहरादून से भी आगे हवाई मार्ग से यमुनोत्री धाम जाना चाहते है तो आपको चारधाम हेलीकाप्टर यात्रा पैकज लेना होगा | देहरादून से यमुनोत्री धाम का हेलीकाप्टर का किराया लगभग चारधाम यात्रा पैकज में रु 200000 तक रहता है जिसमें चारो धाम की 7 -8 दिन की यात्रा शामिल रहती है |

आप दिल्ली  के शाश्रधरा हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से यमुनोत्री के निकटतम खर्सिल हेलिपैड पहुंचा जा सकता है जिसमे की 40 मिनट का समय लगता है मगर इसके लिए आपको चारधाम हेलीकाप्टर पैकेज बुक करना होगा ।

खर्सिल हेलीपैड से 6 किलोमीटर की पैदल दूरी आप घोड़े या पालकी से भी 2-3 घंटे में कर सके है |


दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर कार के माध्यम से यात्रा | Delhi to yamunotri distance by car

दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर कार के माध्यम से जाने के लिए दिल्ली – सहारनपुर -देहरादून मसूरी- या फिर दिल्ली -रूरकी -हरिद्वार -ऋषिकेश -चंबा – बड़कोट दोनों ही मार्ग सबसे बढ़िया है| दिल्ली  से यमुनोत्री मंदिर की दूरी कार से लगभग 456 किलोमीटर है और अपनी गाड़ी से आप16 से 17 घंटे में आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच सकते हैं |

कुछ समय बाद दिल्ली देहरादून हाईवे बन जाने से दिल्ली देहरादून मसूरी से यमुनोत्री मार्ग जाना काफी सुविधाजनक हो जाएगा हालांकि यात्रा सीजन में मसूरी में अधिक जाम रहता है इसलिए इस मार्ग पर जाने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें वहीं दूसरी और अगर आप किसी भी समय दिल्ली से यमुनोत्री की यात्रा कर रहे हैं तो दिल्ली हरिद्वार ऋषिकेश नरेंद्र नगर चंबा वाला मार्ग सबसे बढ़िया है क्योंकि इस चार धाम मार्ग में सड़क काफी चौड़ी हैं|

हालांकि दिल्ली से यमुनोत्री के इन दोनों मार्ग में कुछ जगहों पर सड़क बहुत छोटी हैं और काफी घुमावदार मोड़ है इसीलिए आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव हो तब ही यमुनोत्री धाम की यात्रा अपनी कार से करें|

ओर इस बात का विशेष ध्यान रखें की  दिल्ली  से यमुनोत्री ( by own car) अपनी कार से जाते समय इस मार्गे में पेट्रोल पंपों की संख्या सीमित है , और सड़को पर मोड़ काफी घुमावदार है इसलिए सावधानी से गाड़ी चलायें |

दिल्ली  से जानकी चट्टी तक की दूरी लगभग 457 किलोमीटर है जिसको आप 2 दिन में आसानी से पूरा कर सकते है और और आपका पेट्रोल का कुल खर्च ₹ 5000 तक आ सकता है |

दिल्ली से जानकी चट्टी के लिए आप चाहे देहरादून वाला मार्ग चुने या ऋषिकेश वालामार्ग चुने इस बात का विशेष ध्यान रखें की गाड़ी चलाने के लिए कम से कम दो व्यक्ति हो जो बदल बदल कर गाड़ी चलाएं और जहां तक संभव हो सके देहरादून या ऋषिकेश में एक रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन ही गाड़ी से आगे की यात्रा करें|

अपनी गाड़ी से आप दिल्ली से देहरादून तीन से चार घंटे में पहुंच जाएंगे और अगर आप एक से अधिक व्यक्ति हैं तो आप उसी दिन देहरादून से आगे जाते हैं तो शाम तक आप धनोल्टी, यमुना ब्रिज या बड़कोट में रुक सकते हैं, वहीं दूसरी ओर यदि आप ऋषिकेश वाले मार्ग से जाते हैं तो आप चंबा, चिन्चियलिसौर या बड़कोट कहीं भी उसी दिन रुक सकते हैं|


दिल्ली से यमुनोत्री धाम जाने का सबसे बढ़िया समय | Best Time to Visit Yamunotri

दिल्ली से मुनोत्री मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय मई से जून और अक्टूबर से नवंबर के बीच का होता है। इन महीनों में यात्रा के लिए मौसम सुहाना होता है। हालांकि, जुलाई से अगस्त के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा से बचाना चाहिए क्योंकि मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में भारी बारिश होती है |


दिल्ली  से यमुनोत्री धाम की यात्रा कितने दिन की करनी चाहिए | Delhi तो Yamunotri Trek Itinerary details

यमुनोत्री धाम की यात्रा को आप तीन से चार दिन में पूरी कर सकते हैं| तो इस प्रकार से दिल्ली  से यमुनोत्री धाम की यात्रा का विवरण:-

  • पहला दिन:- इस दिन आप सुबह-सुबह दिल्ली  से देहरादून या ऋषिकेश होटल हुए बडकोट पहुचे और वही पर आराम करे क्योंकि यहाँ पर आपको ठहरने के काफी साधन और सुविधा मिल जाती है | बरकोट पहुंचने में आपको 14 से 16 घंटे का समय लग जाएगा| बरकोट में आपको एक हजार रुपए से ₹1500 में आसानी से होटल मिल जाएंगे जो की यात्रा के सीजन के हिसाब से घटता और बढ़ता रहता है|
    • दिल्ली से रात्रि 10 बजे यात्रा ( बस या गाडी से) से सुबह सुबह देहरादून या ऋषिकेश फिर कुछ घंटे आराम कर देहरादून या ऋषिकेश बस , शेयरिंग टैक्सी या गाड़ी से से शाम तक बडकोट | आप चाहे तो देहरादून या ऋषिकेश से आगे के मार्गे – धरासू , चिन्यलिसौर चंबा में भी रुक सकते है |
  • दूसरा दिन:-अगले दिन सुबह-सुबह आप बडकोट से जानकीचट्टी पहुच कर यमुनोत्री धाम की 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करें | बडकोट से जानकी चट्टी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर और यात्रा का समय 4 घंटे और शेयरिंग टैक्सी का किराया रु 300 तक | 5 से 6 घंटे में 6 किलोमीटर की जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा को पूरी कर वापसी में आप बड़कोट शाम तक पहुचे और रात्रि विश्राम सकते हैं | जानकी चट्टी के मुकाबले बड़कोट में ठहरने के काफी साधन और साफ सफाई भी है |
  • तीसरे दिन:- आप बड़कोट से ऋषिकेश या दिल्ली  या फिर उत्तरकाशी यदि गंगोत्री धाम जाना है के लिए बस या शेयरिंग टैक्सी से आसानी से वापस आ सकते हैं|

दिल्ली  से यमुनोत्री धाम जाने का सबसे तरीका और साधन | Best way to visit Yamunotri from Delhi

दिल्ली  से यमुनोत्री जाने का सबसे बढ़िया मार्ग दिल्ली – मसूरी- यमुना ब्रिज- बड़कोट से होकर जाना है |

वहीं यदि आप दिल्ली  से यमुनोत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जानने की सोच रहे हैं तो दिल्ली  से आपको उत्तराखंड परिवार निगम की बस या शेयरिंग टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं जो कि आपको ऋषिकेश और फिर ऋषिकेश से धरासू बैंड या बड़कोट तक ले जाती हैं| रात्रि आप यही विश्राम कर सकते है |

अगले दिन आप बड़कोट से आगे यमुनोत्री धाम की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है जिसको आप तीन से चार घंटे में आसानी से पूरा कर सकते हैं| वही यदि आप शेयरिंग टैक्सी से जा रहे है तो टैक्सी का किराया लगभग रु 300 के आसपास रहता है |

वही आप अगर मोटरसाइकिल के माध्यम से दिल्ली  से यमुनोत्री धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो दिल्ली  मसूरी बड़कोट मार्ग की आपके लिए सबसे बेहतर है|

यदि आप यात्रा के पीक सीजन अर्थात मई और जून में दिल्ली से यमुनोत्री धाम की यात्रा कर रहे हैं तो आप ऋषिकेश नरेंद्र नगर चंबा वाले मार्ग से जा सकते हैं क्योंकि इस मार्ग में सड़क काफी चौड़ी हैं|

यमुनोत्री धाम के यात्रा का कुल खर्च और बेस्ट तरीका :- दिल्ली  से यमुनोत्री की 3 दिन की यात्रा में आपका कम से कम रु 8,000 से रु 9000 तक खर्च हो सकता है , जिसमे रहना, खाना और आना जाना शामिल है और यात्रा का बेस्ट तरीका शेयरिंग टैक्सी से यात्रा करना है क्योंकि बस में काफी समय लगता और जगह जगह रूकती है |


यमुनोत्री ट्रेक कितना कठिन है ?| How Yamunotri Trek Difficulty Level

यमुनोत्री ट्रक एक माध्यम प्रकार का ट्रेक है जिसको आप 4 से 5 घंटे में आसानी से पूरा कर सकते है |


दिल्ली से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम दोनों की यात्रा का प्लान :-

यदि आप दिल्ली से यमुनोत्री धाम के साथ साथ गंगोत्री धाम की यात्रा भी करना चाहते है तो आप ऐसा बिल्कुल कर सकते है और यह एक किफायती यात्रा भी रहेगी , यमनोत्री धाम से गंगोत्री धाम लगभग 230 किलोमीटर दूरी पर है| यहाँ पर हम आपको दिल्ली से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम का यात्रा का अनुमानित विवरण दे रहे है :-

पहला दिन: दिल्ली से हरिद्वार के लिए यात्रा लगभग 230 किमी और यात्रा का समय- सड़क मार्ग से लगभग 5-6 घंटे

दूसरा दिन: हरिद्वार से बरकोट की दूरी: लगभग 185 किमी यात्रा का समय: सड़क मार्ग से लगभग 7-8 घंटे

तीसरा दिन: बरकोट से यमुनोत्री की दूरी: लगभग 40 किमी (सड़क मार्ग से) + 6 किमी (ट्रेक) और यात्रा का समय – सड़क मार्ग से लगभग 3-4 घंटे + 4-5 घंटे की पैदल यात्रा और शाम तक बडकोट तक वापसी | यमुनोत्री में रुक सकते है मगर साधन महंगे और कम है |

चौथा दिन: यमुनोत्री/ बडकोट से उत्तरकाशी की दूरी: लगभग 130 किमी और यात्रा का समय- सड़क मार्ग से लगभग 5-6 घंटे| शेयरिंग टैक्सी का किराया रु 500

पाँचवाँ दिन: उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी: लगभग 100 किमी और यात्रा का समय: सड़क मार्ग से लगभग 4-5 घंटे, शेयरिंग टैक्सी का किराया लगभग रु 500 वापसी में हर्षिल में भी रुक सकते है |

छठा दिन: गंगोत्री से हरिद्वार की दूरी लगभग 290 किमी और यात्रा का समय-सड़क मार्ग से लगभग 8-9 घंटे

सातवाँ दिन: हरिद्वार से दिल्ली वापसी , कुल दूरी: लगभग 230 किमी यात्रा का समय: सड़क मार्ग से लगभग 5-6 घंटे

दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी कितनी है?

दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी लगभग 450 किलोमीटर है |

Leave a Comment