ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी, यात्रा का कुल समय , यात्रा का मार्ग , यात्रा के साधन | Rishikesh To KedarNath Distance, Travel Time, Best Route , Best Mode Of Travel.
ऋषिकेश तो केदारनाथ दूरी मात्र 239 किलोमीटर है| ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक यात्रा में लगने वाला समय मात्र 6-7 घंटे है | ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी आप शेयर टैक्सी , बस या अपनी गाड़ी से पूरी कर सकते है |
अगर आप श्री बाबा केदार की दर्शन के लिए ऋषिकेश तक पहुंच गए हैं तो ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने का रास्ता हम आगे आपको बताएंगे| आगे हम यह भी चर्चा करेंगे कि ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी कितनी है और ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने का सबसे बढ़िया मार्ग कौन सा है |
इसके अलावा अगर आप अभी बाबा केदारनाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो हम यह भी चर्चा करेंगे कि ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए सबसे उत्तम समय कौन सा है और यात्रा के दौरान आपको किन किन चीजों के बारे में ध्यान रखना है| इसके अलावा ऋषिकेश से केदारनाथ के मार्ग में आने वाले विभिन्न पड़ावों के बारे में भी हम आगे चर्चा करेंगे |

ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएं | How To Reach Kedarnath From Rishikesh
ऋषिकेश तो केदारनाथ डिस्टेंस लगभग 216 किलोमीटर है ( सोनप्रयाग तक 5 किलोमीटर गौरीकुंड + 18 पैदल मार्ग 216+5+18=239) | केदारनाथ प्रसिद्ध मंदिर समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | केदारनाथ मंदिर मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है | वर्तमान में ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक की सड़क मार्ग से जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध है उसके पश्चात गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करके आप बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक पहुंचने में बस के माध्यम से लगभग 6 से 8 घंटे लगते हैं और अगर अगर सुबह के समय आप अपनी गाड़ी अपनी गाड़ी से ऋषिकेश से सोनप्रयाग के लिए यात्रा आरंभ करते हैं तो 5 से 6 घंटे में पहुंच सकते हैं|
ऋषिकेश से केदारनाथ रूट मैप-rishikesh to kedarnath route map

ऋषिकेश से केदारनाथ के बीच यात्रा के दौरान आने वाले प्रमुख स्थान | Major Destinations Between Rishikesh To Kedarnath Route/Journey:-
ऋषिकेश – देवप्रयाग (70 किमी) – श्रीनगर (35 किमी) – रुद्रप्रयाग (34 किमी) – तिलवाड़ा (10 किमी) – अगस्तमुनि (10 किमी) – कुंड (16 किमी) – गुप्तकाशी (5 किमी) – फाटा (15 किमी) – रामपुर (11 किमी) – सोनप्रयाग (5 किमी) – गौरीकुंड (5 किमी)। फिर गौरीकुंड से पैदल केदारपुरी
केदारनाथ और ऋषिकेश से इन पड़ाव की दूरियां -:
ऋषिकेश और केदारनाथ की बीच प्रमुख पड़ाव | ऋषिकेश से इन पड़ाव की दूरियां (लगभग) |
---|---|
ऋषिकेश – यात्रा का आरंभिक | 0 किमी |
देवप्रयाग | 75 किमी |
श्रीनगर गढ़वाल | 112 किमी |
रुद्रप्रयाग- भागीरथी ओर मंदाकिनी का संगम | 140 किमी |
अगस्तमुनि | 154 किमी |
गुप्तकाशी | 181 किमी |
सोनप्रयाग (केदारनाथ का प्रमुख पड़ाव ) | 212 किमी |
गौरीकुंड – अंतिम गाड़ी पॉइंट ओर ट्रेक का प्रारंभिक बिंदु | 216 किमी |
यहां पर यहां पर विभिन्न शहरों से केदारनाथ की दूरी बताई गई है ताकि आप उसी के अनुसार अपनी यात्रा को प्लान कर सकें:-
देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Dehradun : 254 Kms- 6 Hrs
हरिद्वार से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Haridwar : 239 Kms- 5 Hrs
ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Rishikesh : 216 Kms- 5 Hrs
बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kedarnath : 225 Kms- 8 Hrs
सोनप्रयाग से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Sonprayag : 23 Kms- Trek
दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Delhi : 467 Kms- 12 Hrs
ऋषिकेश से केदारनाथ तक कैसे पहुचे | How to Reach Kedarnath From Rishikesh
ऋषिकेश से केदारनाथ की ओर यात्रा के साधन,कुल समय ओर ओर खर्चें :-
ऋषिकेश से केदारनाथ की यात्रा के लिए सबसे प्रसिद्ध रूट ऊपर मानचित्र के माध्यम से बताया गया है | यह एक आध्यात्मिक अनुभव है जो यात्री को गंगा किनारे और पर्वतीय दृश्यों के बीच ले जाता है। ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए निम्नलिखित साधन उपलब्ध है:-
- ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए सबसे सस्ता साधन बस की सेवा है |
- ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने के लिए दूसरा साधन टैक्सी या शेयरिंग टैक्सी |
- ऋषिकेश से केदार पहुंच केदारनाथ पहुंचने के लिए तीसरा साधन अपनी गाड़ी है |
- ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए फिलहाल कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है हालांकि आप देहरादून से हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ पहुंच सकते हैं |
- ऋषिकेश से केदारनाथ के लिये अभी कोई रेल सेवा नहीं है मगर रेल मार्ग का कार्य प्रगतिशील है , शीघ्र ऋषिकेश से केदारनाथ के बीच रेल सेवा शुरू होगी |
सड़क मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How To Reach Kedarnath From Rishikesh By Road
ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने के लिए सड़क का मार्ग सबसे बढ़िया साधन है | हाल ही में भारत सरकार द्वारा चार धाम यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण किया गया जिसके कारण सड़कें अब काफी चौड़ी और आरामदायक हैं| हालांकि कुछ जगह पर बरसात के दौरान यात्रा में कुछ परेशानियां आ सकती हैं |
अत: सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आपको ऋषिकेश से बस, टैक्सी और शेयर टैक्सी सहित कई सारे साधन उपलब्ध हैं| इसके अलावा अगर आप पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाने में आरामदायक हैं तो ही केवल आप अपनी गाड़ी के माध्यम से भी ऋषिकेश से सोनप्रयाग जा सकते हैं |
ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी ( rishikesh se kedarnath ki duri)
केदारनाथ ऋषिकेश से लगभग 216 किलोमीटर दूर है | ऋषिकेश से सड़क मार्ग से सोनप्रयाग तक जाया जा सकता है| सोनप्रयाग में वाहनों की पार्किंग की अच्छी सुविधा उपलब्ध है |फिर आप स्थानीय टैक्सी की मदद से 5-6 किमी की दूरी पर गौरीकुंड पहुंच सकते हैं। केदारनाथ की यात्रा 18 किलोमीटर लम्बीं यात्रा गौरीकुंण से शुरू होती है।
ऋषिकेश से केदारनाथ की बस किराया ओर समय | Rishikesh to Kedarnath Bus Fare/Ticket Price & Bus Timings.
ऋषिकेश से केदारनाथ (सोनप्रयाग) पहुंचने के लिए पहला ओर उत्तम साधन बस के माध्यम से हैं | ऋषिकेश से केदारनाथ का किराया बस से 700 से 1000 तक है ओर ऋषिकेश बस स्टैंड पर आपको सुबह के समय उत्तराखंड परिवहन निगम, हिमगिरी ट्रेवल्स , Tehri Garhwali Motor Owners Corporation Pvt Ltd.(TGMOC), GMOU और अन्य निजी बसें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, जिनका किराया इस प्रकार है :-
यात्रा माध्यम | यात्रा प्रारम्भ स्थान | गंतव्य स्थान | यात्रा का समय | अनुमानित किराया |
सरकारी बस – UTC | ऋषिकेश | सोनप्रयाग केदारनाथ | 6-7 घंटे | 485-700 |
लोकल बस – हिमगिरी | ऋषिकेश | सोनप्रयाग केदारनाथ | 7-8 घंटे | 500-600 |
अन्य बस सेवा -Red Bus | ऋषिकेश | सोनप्रयाग केदारनाथ | 7-8 घंटे | 800-1000 |
ऋषिकेश से केदारनाथ की ऑनलाइन बस बुकिंग सुविधा | Rishikesh to Kedarnath Online Bus Booking
ऋषिकेश से केदारनाथ(सोनप्रयाग) के लिए आप उत्तराखंड परिवहन निगम के पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम से बस भी बुक कर सकते हैं | इसके अलावा रेडबस– Red Bus online booking for Kedarnath या अन्य माध्यम से भी आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं |
ऋषिकेश से केदारनाथ ऑनलाइन बस बुकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि बुकिंग केवल अधिकृत या सरकारी वेबसाइट के माध्यम से ही करें | सामान्य यह यात्रा के पिक सीजन के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बस की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती है अतः आप ऋषिकेश पहुंचकर भी बस बुक कर सकते हैं|
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) बस सेवा एक नजर मे :-
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) औसत बस अवधि | 8 घंटे से 30 मिनट अनुमानित |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) बसें कहाँ से चलती हैं | ऋषिकेश बस अड्डे से |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड)बस कहाँ पहुँचती है | सोनप्रयाग (उत्तराखंड) |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) दैनिक बस सेवाएं | 6 से अधिक , यात्रा सीजन में ज्यादा बसे |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) सबसे सस्ती बस टिकट | रु. 650-रु700 (सुबह 6 बजे चलने वाली बस) |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड)पहली बस | सुबह 6:00 बजे |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) आखिरी बस | सुबह 10:00 बजे |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) दूरी | 216 किमी |
ऋषिकेश से सोनप्रयाग (उत्तराखंड) बस कंपनियां | 4 लगभग -उतराखंड परिवहन सहित |
ऋषिकेश से केदारनाथ डेली बस सर्विस | Rishikesh to Kedarnath Daily Bus Service

Can I go Kedarnath by my car | क्या मैं अपनी कार से केदारनाथ जा सकता हूँ
हाँ ,आप अगर पहाड़ों में गाड़ी चलने के अनुभवों से वाकिफ है तो, केदारनाथ-सोनप्रयाग तक मार्ग पूरी तरह से सड़क मार्ग जुड़ा हुआ है। NH-7 चार धाम की सड़के अब पहले से अच्छी है | आपके पास दो विकल्प हैं – आप या तो केदारनाथ तक खुद ड्राइव कर सकते हैं या फिर आप दिल्ली या ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने के लिए कैब या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। बरसात के समय अपनी गाड़ी से यात्रा उचित नहीं है |
आप ऋषिकेश से सोनप्रयाग कार के माध्यम से मात्र 5 घंटे में आसानी से पहुचे सकते है | अब चार धाम की सड़के काफी चोडी ओर खुली है | इसके अलावा यदि आप अपनी कार से या शेयरिंग टैक्सी से सुबह सुबह ऋषिकेश से सोनप्रयाग की यात्रा शुरू करते है तो आपआसानी से 5 से 6 घंटे में सोनप्रयाग पहुच जायेंगे |
ओर इस बात का विशेष ध्यान रखें की आगे मार्ग में पेट्रोल पंपों की संख्या सीमित है | अपनी गाड़ी से ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक आपका पेट्रोल का कुल खर्च ₹1500 तक आ सकता है यदि हम पेट्रोल की कीमत 104 रुपए प्रति लीटर मानकर चलते हैं और गाड़ी की एवरेज पहाड़ों में 15 से 16 किलोमीटर पर लीटर मानते हैं|
ऋषिकेश से केदारनाथ टैक्सी सेवा | Rishikesh to Kedarnath sharing taxi service/charges
ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए आप टैक्सी का प्रयोग भी कर सकते हैं , सामान्य तौर पर ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए टैक्सी का किराया 5000 -8000 तक हो सकता है | अगर आप 4 या 6 यात्री हैं तो आपको फुल बुकिंग की टैक्सी ही सुविधाजनक रहेगी, जिसकी कीमत आपको 6000 से 9000 के बीच हो सकती है | फुल टैक्सी बुक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप वापसी की भी हो सके तो उसी टैक्सी के माध्यम से बुकिंग करा लें |
सामान्यतः ऋषिकेश से केदारनाथ की यात्रा के लिए यात्रियों द्वारा फुल बुक फुल टैक्सी की बुकिंग 3 से 4 दिन के लिए की जाती है जिसका 4 दिन का कुल अनुमा नित किराया 16000 से 20000 तक हो सकता है |
टैक्सी बुकिंग करते टाइम इस बात का ध्यान रखें कि जिस ऑपरेटर के माध्यम से आप टैक्सी बुक कर रहे हैं उसका रिकॉर्ड एक बारी ऑनलाइन अवश्य चेक कर ले| आप ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए ऑनलाइन कैब या टैक्सी बुक कर सकते है जिनमे goibibo, makemytrip जैसे बड़ी साइटें का ही प्रयोग करे |
ऋषिकेश से केदारनाथ सोन प्रयाग पहुंचने का एक अन्य माध्यम शेयरिंग टैक्सी भी है जिसमें की पर यात्री के हिसाब से आपको हजार से ₹2000 तक देने पड़ सकते हैं|
Taxi/Cab Type | Approx. Rent Per Day |
---|---|
सेडान (टाटा इटओस / स्विफ्ट डीज़ायर) कार आदि | रु. 4000 से रु 6000 |
हैचबैक (टाटा इंडिका, स्विफ्ट, वैगन-आर,) कार आदि | रु. 5000 से रु 7000 |
एसयूवी (एर्टिगा, ज़ाइलो, इनोवा) 7 सीट वाहन आदि | रु. 8000 से 10,000 |
रेलवे मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Rishikesh by train |
वर्तमान में ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए कोई भी रेल मार्ग उपलब्ध नहीं है| लेकिन ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना अपने चरम पर है और कुछ समय में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी |
हवाई मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Rishikesh by air
हवाई मार्ग से केदारनाथ जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डे के रूप में जॉलीग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून में स्थित है | हवाई मार्ग से जॉलीग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून पहुच कर, यहाँ से आप या तो टैक्सी बुकिंग करकें सीधे सोनप्रयाग जा सकते है या फिर देहरादून हवाई अड्डे से ऋषिकेश तक जा सकते है ओर आगे सड़क से 216 किलोमीटर की दुरी तय कर सोनप्रयाग पहुच सकते हैं |
उसके बाद शेष 18 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ तक जा सकते हैं। भारत से सभी मुख्य शहरोँ से जॉ लीग्रांट हवाई अड्डे के लिये घरेलू उड़ानें उपलब्ध हैं।
हेलीकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Rishikesh by Helicopter
देहरादून में स्थित शास्धारा हेलीपैड से केदारनाथ के निकटतम हेलीपैड पर हेलीकॉप्टरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है | आप देश के किसी भी शहर से देहरादून में हवाई मार्ग से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं | देहरादून से आप सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट जा सकते हैं जो नागल रोड, कुल्हान, देहरादून पर स्थित |
देहरादून से केदारनाथ के लिय हेलीकॉप्टरों से 50 मिनट में पंहुचा जा सकता है | हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए आपको हेलीकॉप्टर की बुकिंग केवल उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करनी चाहिए जिसके लिए आईआरसीटीसी ही एकमात्र अधिकृत बुकिंग एजेंसी है , किसी भी एजेंसी के माध्यम से आप हेलीकॉप्टर की बुकिंग ना करें |
उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून से केदारनाथ के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कोई एजेंसी अधिकृत नहीं की है लेकिन सरकार द्वारा उत्तराखंड में हेलीकाप्टर सेवाए देने की लिए कुछ कंपनियों को अधिकृत किया जाता है जो की समय समय पर चार धाम के लिए हेलीकाप्टर सेवाए भी देती इस प्रकार आपको चार धाम की हेलीकाप्टर बुकिंग केवेल इन कंपनियो के माध्यम से करनी चाहिए |
यदि फिर भी आप अपने बजट की परवाह के बगैर देहरादून से सीधे केदारनाथ हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी बड़ी ट्रैवल एजेंसी से ऑनलाइन चार धाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग कर सकते हैं जिसके अनुमानित किराया एक से तीन लाख के बीच हो सकता है|
फिलहाल आईआरसीटीसी से बुकिंग की सुविधा इस मार्ग पर नहीं है | हेलीकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ जाने का दूसरा तरीका फाटा तक के लिए टैक्सी बुक करना है, जो ऋषिकेश से 203 किमी दूर है ओर फिर फाटा से हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध हैं, |

कहां रुकें केदारनाथ यात्रा करते समय | Best Hotels in Risikesh to Kedarnath Journey
ऋषिकेश से केदारनाथ के बीच, प्रमुख स्थलों पर आपको अनगिनत संख्या में होटल मिल सकते हैं। यदि आप इच्छुक हैं, तो आप इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
हालांकि, अगर हम केदारनाथ के पास सस्ते होटल विकल्पों की बात करें, तो वे आपको ऑफलाइन रूप में ही मिलेंगे। हालांकि यात्रा के शुरुआती महीनों में आपको ऑनलाइन होटल बुकिंग कराने के बाद की यात्रा की प्लानिंग करनी चाहिए | केदारनाथ यात्रा के दौरान, जहां-जहां आपको ठहरने की आवश्यकता हो, आप वहां जाकर कम बजट में उपयुक्त होटल चुन सकते हैं।
केदारनाथ कैसे यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण बातें | Important tips during Rishikesh to Kedarnath Tour
अंत में आप ऋषिकेश से सोनप्रयाग शाम को पहुच कर कुछ समय आराम करके 5 -6 किलोमीटर की दुरी पर शेयरिंग टैक्सी से गौरीकुंड पहुँच जाते है| रात्रि को गौरीकुंड में भी आराम कर सकते है इस लिए गौरीकुंड में होटल पहले से बुक करा ले | फिर सुबह सुबह 4 बजे से पहले वहाँ से 18किलोमीटर लम्बी पैदल यात्रा करके आप श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुँचते है |
केदारनाथ की इस पूरी यात्रा में इन बातोँ का ध्यान रखें :-
- सड़क के माध्यम से पहुँचते समय, आपको कई बार यातायात जाम और मौसम की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यात्रा की योजना बनाएं समय ओर मौसम के अनुसार बनाये । अपने साथ बरसाती सामान अवश्य लेकर चले |
- हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा की उपलब्धता सीमित समय तक रहती है, इसलिए आपको पहले ही अपनी यात्रा की तारीखों की योजना बनानी चाहिए।
- पूजा और आरम्भिक यात्रा: केदारनाथ जाने का मुख्य उद्देश्य वहां भगवान् शिव की पूजा और ध्यान करना होता अतं शांतिपूर्ण यात्रा की तैयारी करे |
- मौसम की जानकारी: केदारनाथ क्षेत्र में मौसम अस्थिर होता है, इसलिए आपको यात्रा के लिए तैयारी से पूर्व मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान की जानकारी लेनी चाहिए | बारिश के महीनों में (जुलाई से सितंबर तक) आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
- स्थानीय पर्यटन स्थल: केदारनाथ यात्रा के दौरान आपके पास स्थानीय पर्यटन ओर धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी अवसर मिलता है | इनकी जानकारी ओर दर्शन की पूर्व योजना बना ले | ऋषिकेश में भी कई धार्मिक स्थलों का दौरा कर सकते हैं।
- केदारनाथ जाने से पहले आपको अपने स्वास्थ्य की जाँच करवानी चाहिए, क्योंकि यह ऊँचाइयों में होने वाली यात्रा है और फिजिकल फिटनेस की आवश्यकता होती है। महीनों पहले पैदल चलने की तैयारी करे ओर जोश में न प्लान बनाएं |
- आपको यात्रा के दौरान पर्याप्त खाद्य, पानी, और मेडिकल किट साथ रखनी चाहिए, क्योंकि यात्रा के दौरान आपको निकटतम चिकित्सकों तक पहुँचने में कठिनाई हो सकती है।
- ध्यान दें कि वर्ष के विभिन्न समयों में केदारनाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ हो सकती है, खासकर पर्वों और त्योहारों में। इसलिए आपको अपनी यात्रा की बुकिंग को पहले से आगे करने की सलाह दी जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी क्या है?
ऋषिकेश से सोनप्रयाग की दूरी (rishikesh se sonprayag ki duri) लगभग 216 किलोमीटर के आसपास है उसके पश्चात सोनप्रयाग से 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप भगवान श्री केदार के धाम पहुंच सकते हैं
2. केदारनाथ तक ट्रेकिंग कितना समय लगता है?
केदारनाथ धाम की असली ट्रैक की गौरीकुंड से चालू होती है इसको पूरा करने में आपको 8 से 9 घंटे लगते हैं हालांकि यह आपके स्वास्थ्य आपकी यात्रा के साधन जैसे घोड़े खच्चर पालकी आदि पर भी निर्भर करता है|
3. केदारनाथ तक हेलीकॉप्टर सेवाएं सुरक्षित हैं?
केदारनाथ की हेलीकाप्टर सेवाएं दूसरे से सुरक्षित है हालांकि खराब मौसम के दौरान हमेशा हेलीकॉप्टर यात्रा से बचना चाहिए|
4. केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए सर्वोत्तम समय कौन सा है?
केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए सबसे बढ़िया समय मैं और जून और अक्टूबर नवंबर का महीना रहता है आपको कोशिश करनी चाहिए की जून जुलाई अगस्त में यात्रा से बचें क्योंकि इस दौरान मानसून की बारिश में यात्रा और कठिन और फिसलन भरी हो जाती है
5. क्या मैं सर्दियों में केदारनाथ की यात्रा कर सकता हूँ?
सर्दियों में केदारनाथ यात्रा बंद हो जाती है और मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं गौरीकुंड से केदारनाथ तक का यात्रा मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है और सर्दियों में यात्रा करनी किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं रहती है और केदारनाथ धाम में किसी प्रकार की व्यक्ति को रुकना मना है वहां आपको यात्रा की परमिशन भी नहीं मिलेगी|
6.ऋषिकेश से केदारनाथ हेलीकॉप्टर किराया कितना है ?
ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए कोई सीधी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है हलाकि आप देहरादून के सहस्त्रधारा रोड से दो धाम- केदारनाथ और बद्रीनाथ की हेलीकॉप्टर यात्रा बुक कर सकते हैं जिसका एक दिन का प्रति व्यक्ति किराया लगभग एक लाख रुपये रहता है|
For More Details may Watch- Here