उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त सफर कौन कर सकता ओर क्या है नियम ?

उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने कुछ विशेष नागरिकों के लिए उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त सफर करने के लिए कुछ नियम और प्रक्रियाओं का निर्धारण किया है|

यदि आप स्वय या आपका कोई जानकार उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर करने के लिए योग्य है तो आपको इस बारे में कुछ नियम और प्रक्रियाओं को जानना जरूरी है ताकि उत्तराखंड परिवार निगम की बसों में आपकी यात्रा सुखमय और शांति से हो सके|

उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त सफर करने वालों के लिए नियम और प्रक्रिया:

उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर अपने नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाती है उसी के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के कुछ विशेष नागरिकों और उनके परिवारों को उत्तराखंड परिवार निगम की बसों में मुफ्त सफर करने का प्रावधान किया है|

तो आईए देखते हैं उत्तराखंड परिवार निगम की बसों में मुख्य सफर करने के लिए कौन-कौन व्यक्ति पात्र हैं और उसके लिए उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है|

उत्तराखंड परिवहन की बसों में कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाले: सभी प्रकार की बसें ( साधारण बस /डीलक्स बस / AC बस ओर वोल्वो बसें)

  • उत्तराखंड से निर्वाचित राज्यसभा लोकसभा के सदस्य
  • उत्तराखंड विधानसभा के वर्तमान माननीय सदस्य
  • उत्तराखंड विधानसभा केभूतपूर्व माननीय सदस्य
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
  • दिव्यांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा
  • स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों की विधवा पुत्रवधू
  • राज्य आंदोलनकारी-शर्त यह है कि यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थल के बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग पड़ता है तो भी यात्रा मुफ्त ही मानी जाएगी। 
  • मान्यता प्राप्त पत्रकार

उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाले: साधारण बस /डीलक्स बस / AC बस

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के समस्त उत्तराधिकारी पुत्र व पुत्री

उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाले: केवल साधारण बस

  • 40 % या अधिक विकलांग ग्रस्त व्यक्ति
  • छात्रों के लिए केवल शैक्षिक दिवसों में शिक्षण संस्थान तक जाने आने के लिए
  • वरिष्ठ नागरिक केवल उत्तराखंड की सीमा में
  • मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षा परिवहन योजना 2023- किराए पर 50% की छूट
  • रक्षाबंधन के दिन निगम की बस से उत्तराखंड राज्य के अंदर यात्रा करने वाले महिलाएं पूर्णतया निशुल्क
  • अन्य: उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित अन्य श्रेणी के लोगों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकती है।

उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने की प्रक्रिया:

  • मुफ्त यात्रा करने के लिए, पात्र व्यक्ति को अपना पहचान पत्र और संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
  • पहचान पत्र के रूप में, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है।
  • संबंधित प्रमाण पत्रों में, वीरता पुरस्कार प्रमाण पत्र, सैनिक आश्रित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, या आयु प्रमाण पत्र शामिल हो सकते हैं।
  • यात्री को बस में चढ़ने से पहले परिचालक को अपना पहचान पत्र और प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
  • परिचालक यात्री के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा और यदि सब कुछ ठीक है तो उसे मुफ्त यात्रा की अनुमति देगा।
  • मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन की बसों में उपलब्ध है।
  • यह सुविधा केवल राज्य के अंदर यात्रा करने के लिए उपलब्ध है।
  • मुफ्त यात्रा करने वाले यात्रियों को बस में चढ़ने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीटें मिलेंगी।
उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त सफर कौन


उत्तराखंड परिवहन की बसों में करने पर मोबाइल पर दिखाया गया पहचान-पत्र और पास अब मान्य होगा


मुफ्त यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत

उत्तराखंड रोडवेज ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। अब, यात्री अपनी बस यात्रा के दौरान मोबाइल फोन पर अपना पहचान-पत्र और पास दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी जो जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ उठाते हैं।


मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने वाले यात्रियों की श्रेणियां

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत, निम्नलिखित श्रेणियों के यात्री उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं:

  • छात्राएं (पास बनाना आवश्यक)
  • 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक
  • 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं
  • राज्य आंदोलनकारी
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित
  • दिव्यांगजन
  • सैन्य पदक विजेता
  • सांसद, पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व विधायक (एक सहयोगी के साथ)


मोबाइल पर दिखाए गए पहचान-पत्र और पास को मान्यता

पहले, यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने के लिए अपना पहचान-पत्र या पास दिखाना होता था। यदि वे इसे दिखाने में असमर्थ होते थे, तो उन्हें यात्रा के लिए भुगतान करना पड़ता था। अब, उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी किया है कि उत्तराखंड में यात्री अपने मोबाइल फोन पर अपना पहचान-पत्र या पास दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।


यह सुविधा यात्रियों के लिए कैसे फायदेमंद होगी?

यह सुविधा यात्रियों के लिए कई तरह से फायदेमंद होगी:

  • यात्रियों को हमेशा अपने साथ अपना पहचान-पत्र या पास रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यदि वे अपना पहचान-पत्र या पास खो देते हैं, तो भी वे मोबाइल फोन पर दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
  • यह यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुगम बना देगा।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम में यात्रियों एवं कार्मिकों को मिलने वाली सुविधा

यदि आप उत्तराखंड के निवासी हैं या बाहर से उत्तराखंड की परिवहन निगम बसों में सफर कर रहे हैं तो इस दौरान आपको क्या-क्या सुविधा मिलनी चाहिए या आपके क्या-क्या अधिकार हैं आपको इस बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए|

खास कर तब जब आप उत्तराखंड परिवार निगम की बस में यात्रा कर रहे हो और इस दौरान कुछ दुर्घटना हो जाती है तो, इस दौरान उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रियों को बस के चालक परिचालक या अन्य को कुछ सुविधाएं दी जाती हैं जो इस प्रकार से हैं:-

यात्री/चालक/परिचालक/अन्य पक्षकार को मिलने वाली सुविधा

  • मृतक व्यक्ति के मामले में मृतक केआश्रित को – रू 5,00,000 (पाॅच लाख रू मात्र) की सहायता
  • गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति/आश्रित -रू 2,50,000.00 (दो लाख पचासहजार रू0 मात्र) की सहायता
  • साधारण रूप से घायल व्यक्ति को – रू5000-00 (पाॅच हजार रू मात्र) की सहायता

उत्तराखंड रोडवेज के कार्मिकों को मिलने वाली सुविधा:-

  • उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कार्मिकों को इंडिया पोस्ट पेंमेंट बैंक द्वारा 10 .00 लाख रू0 का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है।
  • निगम में कार्यरत बाह्य स्त्रोत/संविदा/चालकों/परिचालकों/तकनीकी कर्मचारियों की वाहन/मारम्मत/संचालन के दौरान मृत्यु होने की दषा में उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में रू 2.00 लाख मात्र की मुआवजा दी जाती है।
  • उत्तराखण्ड परिवहन निगम के नियमित कार्मिकों को निगम की ओर से 100 प्रतिषत चिकित्सा सुविधा दी जाती है।

क्या उत्तराखंड रोडवेज में सीनियर्स सिटीजन मुफ्त यात्रा करे सकते है ?

हां , उत्तराखंड में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ओर 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं , उत्तराखंड राज्य की सीमा के अन्दर राज्य की परिवहन निगम की केवल साधारण बसों में मुफ्त सफ़र कर सकते है|

उत्तराखंड रोडवेज का पास कैसे बना सकते है ?

आप उत्तराखंड रोडवेज की बसों का पास उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट से ऑनलाइन बना सकते है |

क्या मैं उत्तराखंड परिवहन की बस में राज्य के बाहर भी मुक्त सफर कर सकता हूं?

यदि आपकी यात्रा का उद्गम और अंत दोनों ही उत्तराखंड राज्य में है भले ही बीच का रास्ता किसी और राज्य से होकर जाता हो तो आप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं अपनी योग्यता के अनुसार|

क्या मैं उत्तराखंड परिवार निगम के बस का पास ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता हूं?

हां आपके द्वारा ऑनलाइन बनाया गया पास, आप उत्तराखंड परिवार निगम की वेबसाइट से कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं?

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा बनाया गया बस पास की वैलिडिटी क्या है?

स्टूडेंट पास को छोड़कर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा बनाया गया पास सामान्य से 1 वर्ष के लिए मान्य रहता है

Leave a Comment