यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे पहुंचे? | Yamunotri To Gangotri Distance and How to reach in Hindi
यदि आप उत्तराखंड के चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अब यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी जानना चाहते हैं ताकि आप यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी को आसानी से पूरी कर सके तो हम यहां पर आपको न केवल यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी के बारे में बताएंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि आप यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे जाएं, यमुनोत्री से गंगोत्री जाने के लिए कौन-कौन से साधन है, आपके लिए बेस्ट साधन कौन सा है और यह यमुनोत्री से गंगोत्री जाने में आपको कुल कितना समय और खर्चा लगेगा|
यमुनोत्री: देवी यमुना का निवास स्थान
यमुनोत्री धाम , उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित चार धामों में से एक पवित्र तीर्थस्थल है। यह स्थान समुद्रतल से 3235 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यमुना नदी का उगमस्थान है। यमुना नदी को देवी यमुना का स्वरूप माना जाता है, और इसी कारण यमुनोत्री धाम को देवी यमुना का निवास स्थान भी कहा जाता है।
यमुनोत्री धाम में देवी यमुना का एक भव्य मंदिर स्थित है, जो चार छोटे धामों में से एक है। यह मंदिर 19वीं शताब्दी में महाराजा जयपुर ने बनवाया था। मंदिर के गर्भगृह में देवी यमुना की काले संगमरमर की मूर्ति स्थापित है।
यमुनोत्री चारों ओर ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण अत्यंत मनोरम और शांत है। यमुनोत्री के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।
यमुना नदी को सूर्य की पुत्री और यमराज ओर श्री शनिदेव की बहन माना जाता है। भ्रातृ द्वितीया पर यमुना दर्शन और मथुरा में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। यमुना का उद्गम कलिंद पर्वत से हुआ और सप्तऋषि कुंड, सप्त सरोवर यहाँ पर स्थित हैं। यमुनोत्री धाम सिद्धियों को प्रदान करने वाला माना जाता है।
भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कालिंदी भी यमुना ही हैं। यमुना के भाई शनिदेव का मंदिर खरसाली में है। उत्तराखंड के चार धामों में से पहला धाम यमनोत्री धाम है जिसे से लोग अपनी चार धाम की यात्रा शुरू करते है |
यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी | Yamunotri to Gangotri Distance
यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी लगभग 230 किलोमीटर है जिसमे की यमुनोत्री धाम से जानकी चट्टी तक की 6 किलोमीटर की पैदल दूरी भी शामिल है| यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम की 230 किलोमीटर की दूरी को आप अपनी गाड़ी के माध्यम से 6 से 7 घंटे में पूरी कर सकते हैं |
वहीं बस या शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से आपको 10 से 12 घंटे लग सकते हैं क्योंकि यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी तय करने के लिए यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध अभी नहीं है|
आगे हम आपको बताएंगे कि हमने अपनी चार धाम की यात्रा में पहले धाम यमुनोत्री से गंगोत्री की यात्रा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कितने पूरी की थी ओर कितना हमारा खर्चा लगा था|
यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी चार्ट | Yamunotri to Gangotri Distance Chart
- यमुनोत्री से जानकीचट्टी: दूरी: 5 किलोमीटर (पैदल ट्रेक)
- जानकीचट्टी से उत्तरकाशी: दूरी: 125 किलोमीटर (सड़क मार्ग)
- जानकीचट्टी से गंगोत्री: दूरी: 225 किलोमीटर (सड़क मार्ग)
- उत्तरकाशी से गंगोत्री:दूरी: 100 किलोमीटर (सड़क मार्ग)
- यमुनोत्री से बड़कोट:दूरी: 49 किलोमीटर (सड़क मार्ग)
- बडकोट से उत्तरकाशी :-दूरी 82 किलोमीटर (सड़क मार्ग)
यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे जाएं? How to reach Gangotri from Yamunotri?
यमुनोत्री से गंगोत्री जाने के दो प्रमुख साधन है:
- यमुनोत्री से गंगोत्री सड़क के माध्यम से:– यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सबसे प्रसिद्ध साधन सड़क के माध्यम से यात्रा करना है इस प्रकार की यमुनोत्री से गंगोत्री की सड़क से दूरी लगभग 230 किलोमीटर है जिसको आप अपनी कार से 6 से 7 घंटे में तो बस या शेयरिंग टैक्सी से 10 से 12 घंटे में पूरी कर सकते हैं| इस प्रकार आप एक दिन में यमुनोत्री से गंगोत्री की यात्रा आसानी से पूरा कर सकते हैं| गंगोत्री में यमुनोत्री की तरह कोई पैदल यात्रा नहीं है और बस/टैक्सी स्टैंड से कुछ दूरी पर पैदल चलकर आप गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं|
- यमुनोत्री से गंगोत्री धाम जाने का दूसरा सबसे तेज मगर थोड़ा महंगा साधन है हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करना| मगर इसके लिए आपको चारधाम की हेलीकॉप्टर यात्रा का पैकेज लेना पड़ेगा जो की प्रति व्यक्ति एक लाख से डेढ़ लाख तक 5 से 6 दिन का रहता है| हेलीकॉप्टर के माध्यम से आप 30 से 40 मिनट में आसानी से यमुनोत्री के खर्सिल हेलीपैड से गंगोत्री के हर्षिल हेलीपैड में आराम से पहुंच जाएंगे|
यमुनोत्री से गंगोत्री सड़क मार्ग द्वारा | Yamunotri to Gangotri distance by road
यमुनोत्री से गंगोत्री पहुंचने का सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख साधन सड़क मार्ग के माध्यम से है| आप यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम सड़क मार्ग से तीन प्रकार के वाहनों से पहुंच सकते हैं:-
- बस के माध्यम से:- यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम जाने के लिए कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है इसके लिए आपके बीच-बीच में बस बदलकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम पहुंचना होगा| गंगोत्री धाम में बस आपको सुबह-सुबह की मिलेगी इसके लिए आप गंगोत्री धाम के दर्शन करके जानकीचट्टी या फिर बडकोट में रात्रि भी शाम करें( जानकीचट्टी में ठहरने के साधन कम है इसलिए अधिकतर यात्री बडकोट में ठहराना पसंद करते हैं यहां से आगे के साधन आपको आसानी से सुबह से मिल जाते हैं) | अगली सुबह आप जानकीचट्टी या बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए बस पकड़ सकते हैं, जो कि आपको 6 से 7 घंटे में उत्तरकाशी पहुंचा देगी| जानकीचट्टी से उत्तरकाशी की दूरी लगभग 130 किलोमीटर है| जानकीचट्टी उत्तरकाशी तक बस का किराया लगभग ₹270 है| उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए आपको आराम से बस मिल जाएगी जो आपको के 6 से 7 घंटे में गंगोत्री धाम पहुंचा देगी|
- अपनी कार के माध्यम से:– यमुनोत्री से गंगोत्री पहुंचने का सबसे सुविधाजनक साधन अपनी कार के माध्यम से यात्रा करना है यदि आपके पास अपनी कार है या आपने कार बुकिंग करवा रखी है तो आप आसानी से जानकीचट्टी से गंगोत्री धाम 7 से 8 घंटे में पहुंच जाएंगे| हालांकि आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव होना चाहिए और आपको बरसात के समय में यात्रा से बचना चाहिए इस दौरान कार से यात्रा करना काफी जोखिम भरा रहता है|
- शेयरिंग टैक्सी या कैब के माध्यम से:– यमुनोत्री से गंगोत्री धाम की यात्रा करने का जो सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध साधन है वह शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से यात्रा करना | इस माध्यम आपको थोड़ा सा अधिक किराया देना पड़ सकता है मगर यह एक न केवल तेज माध्यम है बल्कि आपके लिए सुविधाजनक भी रहता है| हम अपनी उत्तराखंड यात्रा अधिकतर शेयरिंग कैब से ही करना पसंद करते है | इन तीनों साधनों के बारे में हम नीचे आपको विस्तार से बताएंगे|
यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी के बीच पड़ने वाले स्थान | Major destinations between Yamunotri to Gangotri distance By Road
गंगोत्री धाम>> 6 किलोमीटर- जानकी चट्टी>> 45 किलोमीटर-बडकोट >> 56 किलोमीटर- धरासू >>26 किलोमीटर- उत्तरकाशी >> 30 किलोमीटर- भटवाड़ी >>15 किलोमीटर– गंगनानी >>30 किलोमीटर–हर्षिल >>> 25 किलोमीटर –गंगोत्री धाम|
यमुनोत्री से गंगोत्री हवाई मार्ग द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Flight
यमुनोत्री से गंगोत्री धाम के बीच कोई सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है| हालांकि आप यमुनोत्री से गंगोत्री धाम हवाई मार्ग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जा सकते हैं उसके बारे में आगे आपको विस्तार से बताएं|
यमुनोत्री से गंगोत्री हेलीकॉप्टर द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Helicopter
गंगोत्री से यमुनोत्री जाने का सबसे तेज साधन हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करना है| मगर इसके लिए आपको दो धाम या चार धाम का हेलीकॉप्टर पैकेज लेना पड़ेगा| चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर के माध्यम से कैसे करें ओर चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर पैकेज बुक कहा से करें इसके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं|
यमुनोत्री से गंगोत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करने के लिए यमुनोत्री में खर्सिल हेलीपैड से आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से उड़ान भरकर 30 से 40 मिनट में गंगोत्री के नजदीकी हेलीकॉप्टर हर्षिल में आसानी से पहुंच सकते हैं फिर उसके पश्चात हर्षिल से 25 किलोमीटर की दूरी पर सड़क मार्ग से आप आसानी से गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं|
यमुनोत्री धाम से खर्सिल हेलीपैड की दूरी 6 किलोमीटर है तो वहीं दूसरी ओर हर्षिल हेलीपैड से गंगोत्री धाम की दूरी 25 किलोमीटर है|
यमुनोत्री से गंगोत्री रेल मार्ग द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Train
वर्तमान में यमुनोत्री से गंगोत्री रेल मार्ग के द्वारा जाने की कोई सुविधा नहीं है लेकिन भविष्य में चार धाम रेल परियोजना को मूर्त रूप देने का कार्य जारी है और संभावना है कि कुछ समय पश्चात आप यमुनोत्री- गंगोत्री सहित सभी चारों धामों की यात्रा रेल मार्ग से आसानी से कर सकेंगे |
फिलहाल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश है|
यमुनोत्री से गंगोत्री धाम बस के माध्यम से कैसे पहुंचे| How to reach Yamuntori to Gangotri distance by bus
यमुनोत्री से गंगोत्री धाम के को सीधी बस सेवा नहीं है इसके लिए आपको यमुनोत्री धाम से सुबह-सुबह उत्तरकाशी के लिए या फिर आगे के लिए कोई बस मिलती है तो आप धरासू बैंड पर उतर सकते हैं वहां से फिर आपको उत्तरकाशी या गंगोत्री की बस आसानी से मिल जाएगी|
तो इस प्रकार आपको गंगोत्री से पहले उत्तरकाशी आना होगा ओर बस के माध्यम से 130 किलोमीटर की दूरी को 6 से 7 घंटे में पूरी करनी होगी और जिसका किराया लगभग ₹300 रहता है उसके बाद उत्तरकाशी से बस या टैक्सी के माध्यम से ही गंगोत्री पहुंच सकते हैं जिसमें भी आपको 5 से 6 घंटे लेंगे और जिसका भी किराया 200 से 300 के आसपास रहता है|
इस प्रकार यमुनोत्री से गंगोत्री तक का बस का किराया ( Yamunotri to gangotri bus fare) लगभग ₹600 रहता है और आप 10 से 12 घंटे में बस के माध्यम से यमुनोत्री से गंगोत्री पहुंच जाएंगे|
यदि आपको किसी भी पॉइंट पर बस नहीं मिलती है तो आप शेयरिंग टैक्सी या कैब से आसानी से यमुनोत्री से गंगोत्री पहुंच सकते हैं|
यमुनोत्री से गंगोत्री टैक्सी के माध्यम से कैसे पहुंचे| How to reach Yamuntori to Gangotri distance by taxi
पहाड़ों में यात्रा करने का सबसे प्रमुख साधन शेयरिंग सब्बा टैक्सी है| यदि आपको यमुनोत्री से गंगोत्री के लिए किसी भी प्रकार की बस नहीं मिलती है तो आप आसानी से शेयरिंग सीएबी या टैक्सी से यमुनोत्री से गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं|
यमुनोत्री से गंगोत्री तक टैक्सी का किराया ( Yamunotri to gangotri taxi fare ) लगभग ₹700 के करीब बंद रहता है और आप 8 से 9 घंटे मे शेयरिंग टैक्सी के माध्यम से यमुनोत्री से गंगोत्री धाम पहुंच सकते हैं| नीचे हम आपको अपनी यमुनोत्री से गंगोत्री की यात्रा का विवरण बता रहे हैं कि किस प्रकार हम लोग शेयरिंग टैक्सी बदल- बदल कर यमुनोत्री से गंगोत्री अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचे थे:-
- जानकी चट्टी से बड़कोट तक की शेयरिंग टैक्सी किराया लगभग ₹150 रुपए
- बारकोड से लेकर धरासू तक शेयरिंग टैक्सी किराया लगभग ₹150 रुपए
- धरासू से उत्तरकाशी शेयरिंग टैक्सी किराया लगभग ₹70
- उत्तरकाशी से गंगोत्री शेयरिंग टैक्सी से किराया लगभग ₹300
यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सही तरीका | Best way to reach Gangotri from Yamunotri in Hindi
अब आप जान चुके हैं कि आप किस प्रकार यमुनोत्री से गंगोत्री जा सकते हैं तो हम यहां पर आपको आप बताते हैं कि यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का बेस्ट तरीका क्या है| यमुनोत्री से गंगोत्री जाने के के लिए बेस्ट तरीका आपके बजट ओर सुविधा पर निर्भर करता है|
- यदि आपका बजट है तो यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का बेस्ट तरीका हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करना है:– जिसका प्रति व्यक्ति किराया चार धाम की यात्रा में लगभग ₹200000 रहता है
- यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का दूसरा बेस्ट तरीका अपनी गाड़ी या फूल टैक्सी बुकिंग करके जाना है :-अपनी गाड़ी के माध्यम से आप आसानी से 7 से 8 घंटे में यमुनोत्री से गंगोत्री धाम पहुंच जाएंगे वहीं यदि आप टैक्सी बुक करके जाएंगे तो ₹8000 तक किराया है|
- यमुनोत्री से गंगोत्री धाम जाने का तीसरा शेयरिंग टैक्सी:– शेयरिंग टैक्सी से बदल- बदल कर जाना क्योंकि यमुनोत्री से गंगोत्री धाम जाने के लिए कोई भी डायरेक्ट बस या टैक्सी सेवा उपलब्ध नहीं है| इस माध्यम से आपको यमुनोत्री से गंगोत्री पहुंचने में 10 से 12 घंटे लग जाएंगे और आपका 700 से लेकर ₹800 तक का किराया लगेगा
- यमुनोत्री से गंगोत्री धाम जाने का अंतिम और सबसे सस्ता साधन बस के माध्यम से यात्रा करना है:- इसके लिए भी आपको दो-तीन बस बदलकर यमुनोत्री से गंगोत्री धाम जाना होगा जिसमें आपको 12 घंटे तक लगा सकते हैं और आपका किराया इसमें लगभग ₹500 से ₹600 तक होगा|
यमुनोत्री और गंगोत्री की दूरी | Yamunotri and Gangotri distance from Major Cities |
यहां पर हम यमुनोत्री और गंगोत्री से भारत के प्रमुख शहरों की दूरी बता रहे हैं यह दूरी केवल अनुमानित दूरी है वास्तविक दूरी में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है|
यह दूरी केवल आपके अनुमान के लिए है ताकि आप निर्णय कर सके कि आपको इस दूरी को अपने शहर में किस माध्यम से तय करना है| कम दूरी को आप अपनी गाड़ी, बस या टैक्सी से पूरी कर सकते हैं वह अधिक दूरी को आप सड़क या हवाई मार्ग से ही तय कर सकते हैं|
यमुनोत्री और गंगोत्री की दूरी प्रमुख शहरों से (लगभग किलोमीटर में)
शहर | यमुनोत्री | गंगोत्री |
---|---|---|
दिल्ली | 420 | 490 |
मुंबई | 1650 | 1720 |
कोलकाता | 1450 | 1520 |
चेन्नई | 2200 | 2270 |
बेंगलुरु | 2000 | 2070 |
हैदराबाद | 1700 | 1770 |
पुणे | 1650 | 1720 |
अहमदाबाद | 1400 | 1470 |
जयपुर | 570 | 640 |
लखनऊ | 700 | 770 |
चंडीगढ़ | 370 | 440 |
भोपाल | 1100 | 1170 |
पटना | 1100 | 1170 |
भुवनेश्वर | 1600 | 1670 |
गुवाहाटी | 1800 | 1870 |
कोच्चि | 2500 | 2570 |
इंदौर | 1250 | 1320 |
रायपुर | 1300 | 1370 |
विशाखापत्तनम | 2150 | 2220 |
यमुनोत्री से गंगोत्री के बीच प्रमुख पर्यटक स्थान | Famous Tourist Places between Yamunotri to Gangotri
- हनुमान चट्टी: हनुमान चट्टी यमुनोत्री के रास्ते पर स्थित एक छोटा सा क़स्बा है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और यमुनोत्री मंदिर के लिए जाने वाले ट्रेक के शुरुआती बिंदु के रूप में जाना जाता है।
- जानकी चट्टी: जानकी चट्टी यमुनोत्री के रास्ते पर एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो अपने गर्म पानी के झरनों और यमुनोत्री मंदिर के लिए जाने वाले ट्रेक के लिए आधार शिविर के रूप में जाना जाता है। यही तक सड़क मार्ग से आप पहुच सकते है ओर फिर आगे 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा यमुनोत्री धाम के लिए |
- जानकी कुंड: जानकी कुंड यमुनोत्री के पास स्थित एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है, जहां तीर्थयात्री मंदिर जाने से पहले पवित्र डुबकी लगाते हैं।
- खरसाली: खरसाली यमुनोत्री के पास का एक छोटा से गांव है, जो अपने प्राचीन मंदिरों और यमुना देवी की शीतकालीन सीट के रूप में जाना जाता है।
- स्यानाचट्टी: स्यानाचट्टी यमुनोत्री के रास्ते में स्थित एक प्राचीन गांव है, जो आसपास के हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य और यात्रियों के विश्राम के लिए शांत वातावरण प्रदान करता है।
- बारकोट :- यमुनोत्री ओर गंगोत्री धामों का एक प्रमुख केंद्र बिंदु |
- उत्तरकाशी: यह एक शांत शहर है जो भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। यह अपने प्राचीन मंदिरों, विशेष रूप से विश्वनाथ मंदिर और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लिए जाना जाता है।
- हरसिल: हरसिल एक सुन्दर ओर शांत गांव है जो हरी-भरी वनस्पति के बीच बसा हुआ है और ऊंची हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है और शांत वातावरण प्रदान करता है। यह अपने सेब के लिए भी प्रसिद्ध है |
- गंगनानी: गंगनानी अपने गर्म पानी के झरनों/कुण्ड के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें ऋषिकुंड और तपोवन के नाम से जाना जाता है। यात्री अक्सर यहां पर आप गर्म पानी के सरोवरों में स्नान करने के लिए रुकते हैं।
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान: यह राष्ट्रीय उद्यान गंगोत्री के पास स्थित है और विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों का घर है, जिनमें हिमालयन ब्लू शीप, स्नो लेपर्ड और कस्तूरी मृग शामिल हैं। यह ट्रेकिंग के अवसर और लुभावने दृश्य आपके मन को मोह लेते है।
- भैरोंघाटी: भैरोंघाटी भागीरथी नदी के तट पर स्थित एक सुंदर गांव है। यह अपने प्राचीन भैरव मंदिर और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे पहुंचे?
यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सबसे तेज साधन हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करना है| वही की यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का दूसरा सबसे तेज साधन टैक्सी के माध्यम से है जिसमे आपको खर्चा ₹6000 से ₹7000 तक का होगा और आप 6 से 7 घंटे में यमुनोत्री से गंगोत्री पहुच जायेंगे |
यमुनोत्री से गंगोत्री कितने किलोमीटर है?
यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी सड़क मार्ग से 230 किलोमीटर है जिसको आप 10 से 12 घंटे में शेयरिंग टैक्स या बस के माध्यम से पूरी कर सकते हैं|
यमुनोत्री ट्रेक कितना मुश्किल है?
यमुनोत्री ट्रैक मात्र 6 किलोमीटर का है जो की एक मध्यम स्तर का ट्रैक है हालांकि इस ट्रैक को पूरा करने के लिए आपको शारीरिक स्वस्थ होना आवश्यक है और आपको पैदल चलने की भी आदत होनी चाहिए हालांकि यमुनोत्री ट्रेक पर आप घोड़े, पालकी या कंडी का प्रयोग भी कर सकते हैं|
यमुनोत्री या केदारनाथ कौन सा ट्रेक अधिक कठिन है?
उत्तराखंड के चार धामों में से यमुनोत्री और केदारनाथ ऐसे दो धाम हैं जहां पर आपको पैदल ट्रैक करना पड़ता है| केदारनाथ धाम में आपको 18 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई कड़नी होती है तो वहीं दूसरी और यमुनोत्री में मात्र 6 किलोमीटर की चढ़ाई है| इस प्रकार यमुनोत्री और केदारनाथ में से यमुनोत्री का ट्रैक काफी आसान है और केदारनाथ का ट्रैक थोड़ा मुश्किल है|
यमुनोत्री में पैदल कितना चलना पड़ता है?
यमुनोत्री धाम में जानकीचट्टी तक आप सड़क मार्ग तक जा सकते हैं उसके पश्चात जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक की 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप यमुनोत्री धाम आसानी से पहुंच सकते हैं|